रेत, दरिया या पहाड़... सब पर होगी सवार! आ रही नई THAR

20 September 2026

By: Aaj Tak Auto

Thar के शौकीन... तैयार

महिंद्रा थार के शौकीनों के लिए बड़ी खबर है. कंपनी ने अपनी पॉपुलर 3-डोर लाइफस्टाइल SUV के नए फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च करने की तैयारी में है.

Photo: auto.mahindra.com

आ रही नई थार

कंपनी ने अपनी नई Mahindar Thar थ्री-डोर मॉडल का टीजर जारी कर दिया है. इस थार फेसलिफ्ट को आने वाले कुछ हफ्तों में लॉन्च किया जा सकता है.

Photo: auto.mahindra.com

मिलेंगे बड़े बदलाव

खास बात यह है कि पिछले दो साल में थार को दूसरी बार अपडेट मिलने जा रहा है. इस बार कंपनी डिजाइन और फीचर्स में भी कई अहम बदलाव कर सकती है.

Photo: auto.mahindra.com

दिखी पहली झलक

पिछले कई महीनों से नई Thar को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. अब कंपनी ने टीजर जारी कर इसके नए मॉडल की पहली झलक भी दे दी है.

Photo: auto.mahindra.com

कब होगी लॉन्च

रिपोर्ट्स के मुताबिक नई थार फेसलिफ्ट को 22 सितंबर को लॉन्च किया जा सकता है. हालांकि अभी आधिकारिक ऐलान होना बाकी है.

Photo: auto.mahindra.com

बदलेगा Thar का फ्रंट लुक

नई थार के फ्रंट फेस में नया डिजाइन वाला बंपर और पहले से ज्यादा चौड़ी ग्रिल देखने को मिल सकती है. SUV में नए LED प्रोजेक्टर हेडलैंप भी दिए जा सकते हैं. 

Photo: auto.mahindra.com

LED का इस्तेमाल

इनमें LED DRLs भी मिलने की उम्मीद है, जिनका डिजाइन महिंद्रा की बड़ी Thar Roxx से मिलता-जुलता हो सकता है.

Photo: auto.mahindra.com

ग्रिल में बड़ा बदलाव

ग्रिल में भी बड़ा बदलाव होगा. मौजूदा मॉडल में महिंद्रा का वर्डमार्क अलग बैज के तौर पर मिलता है, जबकि नए मॉडल में इसे स्टेंसिल्ड डिजाइन के रूप में दिया जा सकता है.

Photo: auto.mahindra.com

साइड प्रोफाइल 

नई थार के साइड प्रोफाइल में भी कुछ बदलाव किए जाने की उम्मीद है. इसके फ्रंट व्हील आर्च के आसपास दिए गए फेंडर एक्सटेंशन के डिजाइन में बदलाव हो सकता है. 

Photo: auto.mahindra.com

नए अलॉय व्हील्स

इसके अलावा SUV को नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स भी मिल सकते हैं, जिससे इसका लुक पहले से ज्यादा फ्रेश दिखाई देगा.

Photo: auto.mahindra.com

कैसा होगा केबिन

पिछले अपडेट में इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, दरवाजों पर पावर विंडो स्विच, नए A-पिलर ग्रैब हैंडल, रियर AC वेंट्स, फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट जैसे फीचर्स मिले थे.

Photo: auto.mahindra.com

Thar Roxx वाले फीचर

नई थार में बड़ी Thar Roxx से कुछ टेक्नोलॉजी और फीचर्स लिए जाने की उम्मीद है. इनमें ड्राइव और टेरेन मोड्स, वायरलेस फोन चार्जिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं.

Photo: auto.mahindra.com

मिल सकते हैं ये फीचर्स

नई थार में डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 360-डिग्री कैमरा, फ्रंट सीट वेंटिलेशन, वायरलेस फोन चार्जर और ऑटोमैटिक AC जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है.

Photo: auto.mahindra.com

इंजन, परफॉर्मेंस

Mahindra Thar फेसलिफ्ट इंजन में किसी बदलाव की उम्मीद नहीं है. इसमें 1.5-लीटर डीजल इंजन मिलेगा, जो 119hp की पावर और 300Nm का टॉर्क देता है. 

Photo: auto.mahindra.com

अन्य ऑप्शन

दूसरा 2.2-लीटर डीजल इंजन 132hp की पावर और 300Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसके अलावा 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया जाएगा.

Photo: auto.mahindra.com

क्या होगी कीमत

नए अपडेट के बाद थार फेसलिफ्ट की कीमत में इजाफा संभव है. इसकी कीमत 10.32 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप मॉडल के लिए 18 लाख रुपये तक जाती है.

Photo: auto.mahindra.com

Read Next