22 July 2026
By: Aaj Tak Auto
अगर आप दमदार और एडवेंचर के लिए बनी SUV का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी ख़बर है.
Photo: Hyundai.com
दरअसल साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी हुंडई की नई ऑफ-रोड एसयूवी Hyundai Boulder का प्रोडक्शन मॉडल भारत में पेटेंट करा लिया गया है.
Photo: Hyundai.com
इससे साफ संकेत मिलते हैं कि कंपनी इस नई SUV को लेकर काफी गंभीर है. और आने वाले समय में इस एसयूवी को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है.
Photo: Hyundai.com
हुंडई ने इसी साल न्यूयॉर्क इंटरनेशनल ऑटो शो के दौरान इसके कॉन्सेप्ट मॉडल को दुनिया के सामने पेश किया था.
Photo: Hyundai.com
खास बात यह है कि Boulder हुंडई की पहली बॉडी-ऑन-फ्रेम प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई SUV है.
Photo: Hyundai.com
पेटेंट तस्वीरों से पता चलता है कि Hyundai Boulder का प्रोडक्शन मॉडल काफी हद तक कॉन्सेप्ट जैसा ही दिखेगा.
Photo: Hyundai.com
इसमें मजबूत और बॉक्सी बॉडी डिजाइन, बड़े ऑफ-रोड टायर, चौड़े व्हील आर्च, मोटी क्लैडिंग और L-शेप वाले C-पिलर दिए गए हैं.
Photo: Hyundai.com
हालांकि फ्रंट डिजाइन में कुछ बदलाव किए गए हैं. अब इसमें छोटे स्क्वॉयर-शेप हेडलैंप दिए गए हैं, जिनके साथ वर्टिकल LED लाइट स्ट्रिप्स मिलती हैं.
Photo: Hyundai.com
इसके अलावा नए डिजाइन वाले अलॉय व्हील, चौड़ी व्हील आर्च क्लैडिंग और रूफ पर बड़ा रूफ रैक देखने को मिलता है.
Photo: Hyundai.com
पीछे की तरफ टेलगेट पर स्पेयर व्हील और ड्यूल टेललाइट क्लस्टर दिए गए हैं, जो इसे पूरी तरह ऑफ-रोड SUV का लुक देते हैं.
Photo: Hyundai.com
कंपनी ने अभी Boulder के इंटीरियर की पूरी जानकारी साझा नहीं की है. लेकिन कंपनी के मुताबिक इसमें सस्टेनेबल मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है.
Photo: Hyundai.com
इसमें अलग-अलग फीचर्स के लिए फिजिकल बटन और नॉब दिए गए हैं, जिन्हें खराब रास्तों पर भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकेगा.
Photo: Hyundai.com
खास बात यह है कि इसमें ट्रेडिशनल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर नहीं होगा. जरूरी ड्राइविंग जानकारी विंडशील्ड के निचले हिस्से में दिखाई जाएगी.
Photo: Hyundai.com
Hyundai ने अभी Boulder के इंजन और तकनीकी जानकारी का खुलासा नहीं किया है. माना जा रहा है कि इसका नया प्लेटफॉर्म कई तरह के पावरट्रेन को सपोर्ट करेगा.
Photo: Hyundai.com
यदि Boulder को भारत में लॉन्च किया जाता है, तो ये कंपनी के लिए यहां के बाजार में नया अध्याय होगा. ये एसयूवी मूल रूप से Mahindra Thar को टक्कर देगी.
Photo: ITG