रिपोर्टिंग फॉर ड्यूटी.. सर! आनंद महिंद्रा ने शेयर किया Armado का वीडियो

23 August 2026

By: Aaj Tak Auto

सेना, सेफ्टी और तकनीक

देश की सुरक्षा में इस्तेमाल होने वाली स्वदेशी तकनीक जब आम लोगों के सामने दिखाई देती है, तो चर्चा होना लाजिमी है. 

Photo: PTI

आनंद महिंद्रा ने शेयर किया वीडियो

ऐसा ही कुछ हुआ जब महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने Mahindra Armado की एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया. 

Photo: ITG

Mahindra Armado

Mahindra Armado एक आर्मर्ड व्हीकल है. वीडियो में इस व्हीकल को ट्रेन के जरिए एक जगह से दूसरी जगह ले जाए जाते दिखाया जा रहा है.

Photo: Screengrab/X/anandmahindra

रिपोर्टिंग फॉर ड्यूटी.. सर!

आनंद महिंद्रा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "महिंद्रा अर्माडो... रिपोर्टिंग फॉर ड्यूटी.. सर!" उनकी इस पोस्ट को अब तक 6.6 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

Video: /X/anandmahindra

ट्रेन से गुजरते दिखा Armado

वीडियो में देखा जा सकता है कि, मिलिट्री ग्रीन और खाकी रंग में तैयार कई Mahindra Armado एसयूवी एक चलती हुई ट्रेन पर ट्रांसपोर्ट की जा रही हैं.

Photo: Screengrab/X/anandmahindra

कैमरे में कैद करते लोग

ट्रेन एक स्टेशन से गुजर रही है और प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोग इस बख्तरबंद व्हीकल को अपने मोबाइल कैमरों में रिकॉर्ड करते दिखाई देते हैं. 

Photo: Screengrab/X/anandmahindra

कैसा है Mahindra Armado

Mahindra Armado एक स्वदेशी आर्मर्ड लाइट स्पेशलिस्ट व्हीकल यानी ALSV है, जिसे महिंद्रा डिफेंस सिस्टम ने इंडियन ऑर्म्ड फोर्स के लिए बनाया है.

Photo: mahindraarmored.com

 सेफ और फास्ट मोबिलिटी

इसे ऐसे संवेदनशील और खतरनाक इलाकों के लिए तैयार किया गया है, जहां सैनिकों को सेफ और फास्ट मोबिलिटी की जरूरत होती है.

Photo: mahindraarmored.com

 सेफ और फास्ट मोबिलिटी

देश में ही बनी Armado एक मॉड्यूलर मिलिट्री व्हीकल है, जिसे अलग-अलग सैन्य जरूरतों के हिसाब से कॉन्फिगर किया जा सकता है.

Photo: mahindraarmored.com

हर हमला झेलने की ताकत

Armado में B7 बैलिस्टिक और STANAG लेवल-2 जैसी आर्मरिंग दी गई है. इसका मतलब है कि वाहन कई अलग-अलग तरह के अटैक को आसानी से झेल सकता है.

Photo: mahindraarmored.com

ब्लास्ट झेल सकती है Armoda

Armado में हाई-पावर्ड स्नाइपर राइफल से निकलने वाली आर्मर-पियर्सिंग गोलियों के साथ-साथ ग्रेनेड, लैंडमाइन और 115 मिमी तक के आर्टिलरी ब्लास्ट झेलने की क्षमता है.

Photo: mahindraarmored.com

पावरफुल इंजन

Armado में 3.2 लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन लगाया गया है, जो 215 bhp की पावर और 500 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. 

Photo: mahindraarmored.com

4x4 ड्राइवट्रेन

ख़ास बात ये है कि, इस इंजन को 4-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और 4x4 ड्राइवट्रेन के साथ जोड़ा गया है. 

Photo: Screengrab/X/anandmahindra

8 लोगों के बैठने की व्यवस्था

इसकी टॉप स्पीड 120 किमी प्रतिघंटा है. इसमें एक साथ 8 लोगों के बैठने की क्षमता है और यह 1 टन तक का पेलोड भी ले जा सकता है.

Photo: mahindraarmored.com

लगे हुए हैं ख़ास टायर

Armado में सेंट्रल टायर इन्फ्लेशन सिस्टम और बीएफगुडरिच ऑल-टेरेन रन-फ्लैट टायर दिए गए हैं.

Photo: mahindraarmored.com

पंचर होने पर भी दौड़ेगी Armado

इन दमदार टायरों की मदद से ये व्हीकल टायर पंचर होने या हवा निकल जाने के बाद भी करीब 50 किलोमीटर तक चल सकता है.

Photo: mahindraarmored.com

Read Next