नाम नहीं काम की SUVs... ये हैं देश की सबसे सस्ती 4×4 कारें 

23 Oct 2026

By: Aajtak Auto

SUVs का बोलबाला 

भारतीय बाजार में एसयूवीज का बोलबाला है. हर सेगमेंट इस तरह की बॉडी स्लाइल वाली कारें मिल जाएंगी, लेकिन असली कैपेबिलिटी वाली कारों की संख्या कम है.

Photo: marutisuzuki.com

20 लाख तक है बजट

अगर आपका बजट 20 लाख रुपये तक का है और आप अपने लिए एक दमदार एसयूवी चाहते हैं, तो हम आपके लिए एक लिस्ट लेकर आए हैं. 

Photo: auto.mahindra.com

हर यूजर के लिए हैं ऑप्शन

इस लिस्ट में ऑफ-रोडर, लाइफस्टाइल एसयूवीज और फैमिली ओरियंटेड मॉडल्स सभी को शामिल किया गया है. 

Photo: auto.mahindra.com

मारुति सुजुकी जिम्नी 

लिस्ट में सबसे पहला नाम मारुति सुजुकी जिम्नी का है, जो 12.59 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर आती है. इसमें आपको 4x4 और 103 पीएम पावर वाला इंजन मिलता है. 

Photo: marutisuzuki.com

महिंद्रा थार ओजी 

दूसरा विकल्प महिंद्रा थार ओजी का है. इसकी 4×4 रेंज 15.60 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. ये कार पेट्रोल और डीजल दोनों ही ऑप्शन में आती है. 

Photo: auto.mahindra.com

फोर्स गोरखा

लिस्ट में तीसरा नाम फोर्स गोरखा का है. ये एसयूवी 16.52 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर आती है. इसमें 2.6 लीटर का डीजल इंजन मिलता है. 

Photo: Force Motors

स्कॉर्पियो-एन 

फैमिली एसयूवी चाहने वालों के लिए महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन अच्छा विकल्प है. इसका फोर व्हील ड्राइव वेरिएंट 18.20 लाख रुपये में आता है. 

Photo: auto.mahindra.com

महिंद्रा थार रॉक्स

वहीं महिंद्रा थार रॉक्स इस लिस्ट की आखिरी कार है. इसके 4x4 वेरिएंट की कीमत 19.56 लाख रुपये एक्स शोरूम है.

Photo: auto.mahindra.com

परफॉर्मेंस और ऑफ रोडर

इन सभी एसयूवीज में फोर व्हील ड्राइव सिस्टम मिलता है. इनमें आपको दमदार पावर, ऑफ-रोड कैपेबिलिटी और परफॉर्मेंस सभी मिलेंगे.

Photo: auto.mahindra.com

Read Next