क्रुणाल पंड्या (Krunal Pandya) भारतीय क्रिकेट के एक बेहतरीन ऑलराउंडर हैं, जो अपनी संतुलित बल्लेबाजी और उपयोगी गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं. उनका जन्म 24 मार्च 1991 को हुआ था. वे घरेलू क्रिकेट में बड़ौदा (Baroda) के लिए खेलते हैं और IPL में Royal Challengers Bengaluru का हिस्सा हैं.
क्रुणाल बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं और धीमी बाएं हाथ की ऑर्थोडॉक्स स्पिन गेंदबाजी करते हैं. उन्होंने नवंबर 2018 में भारत के लिए T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था. खास बात यह है कि 2021 में उन्होंने वनडे डेब्यू में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था.
क्रुणाल ने 6 अक्टूबर 2016 को रणजी ट्रॉफी में बड़ौदा के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट की शुरुआत की. इसके बाद उन्होंने 2016-17 विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन और विकेट लिए. उन्होंने 8 मैचों में 366 रन बनाए और 11 विकेट भी लिए. एक मैच में उनका प्रदर्शन खास रहा, जहां उन्होंने 160 और 104 रन की पारियां खेलीं और गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया.
2019-20 विजय हजारे ट्रॉफी में उन्हें बड़ौदा टीम का कप्तान भी बनाया गया. इसके अलावा, 2022 में उन्होंने इंग्लैंड की टीम वॉरिकशायर के लिए भी खेला.
क्रुणाल पंड्या का IPL करियर भी काफी शानदार रहा है. 2016 में Mumbai Indians ने उन्हें 2 करोड़ रुपये में खरीदा था. उन्होंने अपने पहले ही सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. 2017 में उन्होंने दिल्ली के खिलाफ 37 गेंदों में 86 रन बनाए और गेंदबाजी में भी विकेट लिए. फाइनल मैच में भी उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बने.
इसके बाद 2022 में वे Lucknow Super Giants से जुड़े और टीम की कप्तानी भी संभाली. 2025 में Royal Challengers Bengaluru ने उन्हें 5.75 करोड़ रुपये में खरीदा. उस सीजन में उन्होंने 17 विकेट लिए और फाइनल में शानदार गेंदबाजी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बने. वे IPL इतिहास में दो बार फाइनल में यह अवॉर्ड जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने.
क्रुणाल ने 4 नवंबर 2018 को वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना T20 डेब्यू किया. इस मैच में उन्होंने विकेट लेने के साथ तेजी से रन भी बनाए. बाद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में भी उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया.
2021 में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने वनडे डेब्यू किया और 26 गेंदों में 58 रन बनाकर सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड बनाया.
क्रुणाल पंड्या, भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या के बड़े भाई हैं. उन्होंने 2017 में पंखुड़ी शर्मा से शादी की. उनके दो बेटे हैं जिनका नाम कविर और वायु है.
उनके जीवन में कुछ विवाद भी आए, जैसे 2021 में दीपक हुड्डा के साथ विवाद और उसी साल COVID-19 पॉजिटिव होना. 2022 में उनका ट्विटर अकाउंट भी हैक हो गया था, जिसे बाद में ठीक कर लिया गया.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आईपीएल 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटन्स (GT) को हराकर दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया. आरसीबी की इस जीत से जितनी तारीफ कप्तान रजत पाटीदार की हो रही है, उतनी ही चर्चा क्रुणाल पंड्या की भी हो रही है. इस जीत के बाद क्रुणाल पंड्या ने भाई हार्दिक के साथ रिश्ते पर भी चुप्पी तोड़ी है.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने गुजरात टाइटन्स (GT) को आईपीएल 2026 के फाइनल में हराकर दूसरी बार इतिहास रच दिया. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 5 विकेट से फाइनल जीत लिया. आरसीबी की इस जीत ने करोड़ों फैन्स का दिल खुश कर दिया. वहीं दूसरी ओर क्रुणाल पंड्या के भाई हार्दिक पंड्या ने क्रुणाल के लिए सोशल मीडिया नहीं लिखा, जिस पर सवाल उठ रहे हैं.
आईपीएल 2026 में आरसीबी की खिताबी जीत के बाद सोशल मीडिया पर एक अलग चर्चा ने जोर पकड़ लिया है. फैंस का ध्यान इस बात पर गया कि क्रुणाल पंड्या के भाई हार्दिक पंड्या की ओर से कोई सार्वजनिक बधाई संदेश सामने नहीं आया. इसके बाद कई तरह की अटकलें लगने लगीं. हालांकि अब तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है और मामला सिर्फ चर्चाओं तक सीमित है.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने गुजरात टाइटन्स (GT) को आईपीएल 2026 के फाइनल में हराकर दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 5 विकेट से फाइनल जीत लिया. आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार की जमकर तारीफ हो रही है. वहीं फैन्स लगातार क्रुणाल पंड्या को आरसीबी का लकी चार्म भी बोल रहे हैं.
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के मुकाबले में सिर्फ चौकों-छक्कों की ही नहीं, बल्कि SRH की मालकिन काव्या मारन के रिएक्शन की भी जमकर चर्चा हुई.
क्रुणाल पंड्या अक्सर अपनी पत्नी पंखुड़ी शर्मा संग स्पॉट होते हैं. उनके लिए रोमांटिक पोस्ट भी शेयर करते हैं. हार्दिक पंड्या भी भाभी पंखुड़ी शर्मा संग खास बॉन्ड शेयर करते हैं.
मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में क्रुणाल पंड्या पूरी इनिंग्स के दौरान क्रैम्प्स और दर्द से जूझते रहे, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी. क्रुणाल ने 4 चौके और 5 छक्के की मदद से 46 गेंदों में 73 रन बनाए.
मैच के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के स्टार बल्लेबाज निकोलस पूरन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या की कॉलर पकड़ते नजर आए. इसके बाद फैंस के बीच चर्चा शुरू हो गई कि दोनों खिलाड़ियों के बीच मामला ज्यादा तो गंभीर नहीं है...
आईपीएल 2026 सीजन का 50वां मुकाबला आरसीबी और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया. इस मुकाबले में लखनऊ की टीम ने रोमांचक अंदाज में अंत में 9 रन से जीत दर्ज की.लेकिन मैच खत्म होने के बाद निकोलस पूरन ने क्रुणाल पंड्या का कॉलर पकड़ लिया.
लखनऊ सुपर जायंट्स ने बारिश से प्रभावित IPL 2026 मुकाबले में RCB को 9 रन (DLS) से हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखीं. मिचेल मार्श के तूफानी शतक के बाद प्रिंस यादव ने विराट कोहली को शानदार गेंद पर बोल्ड किया. खास बात ये रही कि प्रिंस ने खुलासा किया कि उन्हें यही लेंथ खुद कोहली ने सुझाई थी.
क्रुणाल पंड्या वैसे तो स्पिन गेंदबाज हैं, लेकिन वो बल्लेबाज को सरप्राइज करने के लिए तेज बाउंसर भी फेंका करते हैं. निकोलस पूरन को उन्होंने बाउंसर गेंद फेंकी, जिसके बाद मैदान पर माहौल गरमा गया.
IPL 2026 के मैच नंबर-26 में 18 अप्रैल को RCB का सामना दिल्ली कैपिटल्स से हुआ. दोनों टीमों के बीच ये रोमांचक मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया. जहां दिल्ली ने 6 विकेट से जीत हासिल की.
क्रुणाल पंड्या ने पुराने लुक को पूरी तरह छोड़ते हुए जमैकिन ब्रेड्स स्टाइल अपनाया, जो इंग्लिश तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के लुक से मिलता-जुलता है.
आईपीएल में मुंबई-बेंगलुरु के मुकाबले में एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने फैन्स को चौंका दिया. मैदान पर आमने-सामने आए हार्दिक पंड्या और क्रुणाल पंड्या के बीच इस बार ना तो हंसी-मजाक दिखा और ना ही भाईचारे की झलक.