scorecardresearch
 

पंड्या ब्रदर्स में खटपट? क्रुणाल के IPL चैम्प‍ियन बनने पर हार्द‍िक क्यों चुप हैं... फैन्स ने उठाए सवाल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने गुजरात टाइटन्स (GT) को आईपीएल 2026 के फाइनल में हराकर दूसरी बार इतिहास रच दिया. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 5 विकेट से फाइनल जीत लिया. आरसीबी की इस जीत ने करोड़ों फैन्स का दिल खुश कर दिया. वहीं दूसरी ओर क्रुणाल पंड्या के भाई हार्दिक पंड्या ने क्रुणाल के लिए सोशल मीडिया नहीं लिखा, जिस पर सवाल उठ रहे हैं.

Advertisement
X
क्रुणाल पंड्या ने जीती IPL ट्रॉफी, हार्दिक ने नहीं किया पोस्ट (Photo:PTI)
क्रुणाल पंड्या ने जीती IPL ट्रॉफी, हार्दिक ने नहीं किया पोस्ट (Photo:PTI)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटन्स (GT) के बीच रव‍िवार (31 मई) को अहमदाबाद  के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में IPL 2026 का फाइनल खेला गया. 

आरसीबी ने गुजरात को 5 विकेट से हराया. रजत पाटीदार की कप्तानी मे आरसीबी ने लगातार दूसरी बार IPL खिताब अपने नाम किया. आरसीबी ने बैक-टू-बैक IPL ट्रॉफी जीतकर अपने फैन्स को एक बार फिर से खुश होने का मौका दे दिया.    

आरसीबी की इस जीत को हर कोई सेलिब्रेट कर रहा है, और सोशल मीडिया पर लगातार जमकर पोस्ट भी कर रहा है. सोशल मीडिया पर आरसीबी को खूब बधाईयां मिल रही हैं. वहीं सोशल मीडिया पर एक अलग चर्चा ने भी जोर पकड़ लिया है.

क्रुणाल पंड्या के भाई हार्दिक पंड्या ने क्रुणाल के लिए सोशल मीडिया एक भी पोस्ट नहीं की. हार्दिक की चुप्पी के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें शुरू हो गई हैं. कुछ फैन्स ने सवाल उठाए कि क्या दोनों भाइयों के रिश्ते में सब कुछ ठीक है. 

Advertisement

हालांकि, इन चर्चाओं को लेकर अब तक किसी भी तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. दिलचस्प बात यह है कि इससे पहले भी दोनों भाइयों के रिश्तों को लेकर में खटास की अफवाहें उड़ चुकी हैं.

लेकिन उन खबरों को बाद में काफी हद तक खारिज कर दिया गया था. क्रुणाल पहले भी सार्वजनिक तौर पर हार्दिक का समर्थन कर चुके हैं और दोनों के बीच किसी विवाद की पुष्टि कभी नहीं हुई.

आरसीबी की दूसरी लगातार आईपीएल ट्रॉफी जीत में क्रुणाल पंड्या का योगदान अहम रहा. टीम की जीत के बाद उनके जश्न की तस्वीरें और वीडियो भी खूब वायरल हो रहे हैं.

पिछले साल जब आरसीबी ने पहली बार आईपीएल खिताब जीता था, तब हार्दिक पंड्या ने अपने भाई क्रुणाल पंड्या के लिए इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की थी.हार्दिक ने भावुक होते हुए लिखा था, 'इस वक्त मेरी आंखों में आंसू हैं, तुम पर गर्व है भाई'.

यह भी पढ़ें: IPL Final 2026: चेज मास्टर कोहली का कमाल, रसिक-भुवी की धार, RCB ने ऐसे लिखी आईपीएल फाइनल में जीत की कहानी

यही वजह है कि इस बार आरसीबी की खिताबी जीत के बाद हार्दिक की ओर से कोई पोस्ट न आने पर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है, और लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या दोनों भाइयों के बीच सब ठीक है या नहीं?

Advertisement

फिलहाल, सिर्फ सोशल मीडिया पर पोस्ट न करने के आधार पर किसी परिणाम पर पहुंचना जल्दबाजी होगी. जब तक दोनों भाईयों या उनके करीबी लोगों की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आती, तब तक इन चर्चाओं को महज अटकलें ही माना जा सकता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement