क्रिकेटर हार्दिक पंड्या की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से तो हर कोई वाकिफ है. लेकिन हार्दिक के भाई क्रुणाल पंड्या भी बेहतरीन क्रिकेटर हैं.
क्रुणाल पंड्या अक्सर अपनी पत्नी पंखुड़ी शर्मा संग स्पॉट होते हैं. उनके लिए रोमांटिक पोस्ट भी शेयर करते हैं. हार्दिक पंड्या भी भाभी पंखुड़ी शर्मा संग खास बॉन्ड शेयर करते हैं. तो आइए जानते हैं कि क्रुणाल पंड्या की पत्नी और हार्दिक की भाभी पंखुड़ी शर्मा कौन हैं और क्या करती हैं?
क्रुणाल पंड्या की पत्नी पंखुड़ी शर्मा एक फेमस पूर्व मॉडल हैं. वो अब सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बन चुकी हैं. क्रिकेटर की पत्नी होने के अलावा पंखुड़ी शर्मा ने अपनी खुद की एक अलग पहचान बनाई है.
क्रुणाल संग शादी के बंधन में बंधने से पहले पंखुड़ी फैशन और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट फील्ड में काम करती थीं. वो कई भारतीय ब्रांड्स के साथ भी काम कर चुकी हैं.
पंखुड़ी ने दिसंबर 2017 में क्रुणाल पंड्या से शादी की थी. कपल के दो बेटे हैं. पंखुड़ी पूरे पंड्या परिवार को एक साथ जोड़कर रखती हैं. पंखुड़ी के सोशल मीडिया पर कई फैमिली फोटोज मिल जाएंगी.
पंखुड़ी अक्सर आईपीएल (IPL) के मैचों के दौरान अपने पति का हौसला बढ़ाते हुए भी दिखाई देती हैं. वो पति क्रुणाल की सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम हैं.
क्रुणाल पंड्या और पंखुड़ी शर्मा की लव स्टोरी भी किसी फेयरीटेल से कम नहीं है. कपल की पहली मुलाकात काम के सिलसिले में एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी. पंखुड़ी सेलिब्रिटी मैनेजमेंट में काम करती थीं और क्रुणाल पहली ही नजर में उनसे काफी इंप्रेस हो गए थे.
इसके तुरंत बाद, उन्होंने पंखुड़ी को डेट के लिए पूछा और आईपीएल 2016 के दौरान उनकी लव स्टोरी परवान चढ़ी. साल 2017 में क्रुणाल ने पंखुड़ी को शादी के लिए प्रपोज किया था. कुछ वक्त डेट करने के बाद कपल ने फिर शादी करके घर बसा लिया. दोनों अपने बच्चों संग खुशहाल जिंदगी गुजार रहे हैं.
पंखुड़ी शर्मा की बात करें तो वो काफी ग्लैमरस और ब्यूटीफुल हैं. खूबसूरती और फिटनेस में वो कई बड़ी एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं. फैंस के बीच उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है.