न्ग कॉन्ग क्रिकेट सिक्सेस 2026 टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव हुआ है. क्रुणाल पंड्या को टीम का कप्तान बनाया गया है, जबकि तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार टीम से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह कुलवंत खेजरोलिया को भारतीय स्क्वॉड में शामिल किया गया है.
पहले भुवनेश्वर कुमार को इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम की कप्तानी करनी थी, लेकिन अब क्रुणाल पंड्या को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है. कुलवंत खेजरोलिया की एंट्री से टीम के गेंदबाजी विभाग में भी बदलाव हुआ है.
Captaincy duties? Checked. Excitement levels? Through the roof! 🔥🇮🇳 Krunal Pandya is all set for Hong Kong Sixes 2026! 🤌 #TurnItUpToSix #HongKongSixes #M品牌活動#大型體育活動事務委員會#政府資助計劃 #MMarkEvents #MajorSportsEventsCommittee https://t.co/Asdza8cra9
— Cricket Hong Kong, China (@CricketHK) October 17, 2026
दरअसल, भुवनेश्वर कुमार अब टीम इंडिया की नेशनल टी20 टीम का हिस्सा हैं, जिसे 22 अकटूबर से न्यूजीलैंड में पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी हैं. वहीं भुवी शनिवार (17 अक्टूबर) को होने वाले वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी टी20 के लिए भी टीम का हिस्सा हैं.
हॉन्ग कॉन्ग क्रिकेट सिक्सेस में टीम इंडिया का स्क्वॉड: क्रुणाल पंड्या (कप्तान), कुलवंत खेजरोलिया, शशांक सिंह, राहुल तेवतिया, नीतीश राणा, राहुल त्रिपाठी, टी नटराजन
Nothing beats the pride of playing for the country. 🇮🇳💙 Back exactly where he belongs. Bhuvi was set to lead at the Hong Kong Sixes, but the universe had bigger plans. Wishing our Swing King the absolute best as he returns to play in blue! 💙🏏 #TurnItUpToSix #HongKongSixes #M品牌活動#大型體育活動事務委員會#政府資助計劃 #MMarkEvents #MajorSportsEventsCommittee
— Cricket Hong Kong, China (@CricketHK) October 17, 2026
IPL में खेलने वाले खिलाड़ियों से सजी टीम
भारतीय टीम में ज्यादातर ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं, जो इस साल IPL में खेले थे. कप्तान क्रुणाल पंड्या के अलावा शशांक सिंह, राहुल तेवतिया, नीतीश राणा और राहुल त्रिपाठी को भी टीम में जगह मिली है. तेज गेंदबाज टी. नटराजन और कुलवंत खेजरोलिया भी इस सात सदस्यीय स्क्वॉड का हिस्सा हैं.
🚨 SQUAD UPDATE 🚨 Kulwant Khejroliya is ready to bring the heat as he officially joins the Indian squad for the Hong Kong Sixes. Time to light up the tournament! 🇮🇳🔥 #TurnItUpToSix #HongKongSixes #M品牌活動#大型體育活動事務委員會#政府資助計劃 #MMarkEvents #MajorSportsEventsCommittee
— Cricket Hong Kong, China (@CricketHK) October 17, 2026
कब से है हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस का आयोजन?
हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस का आयोजन 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक हॉन्ग कॉन्ग के टिन क्वांग रोड रिक्रिएशन ग्राउंड में किया जाएगा. कुल 12 टीमें खिताब के लिए चुनौती पेश करेंगी. भारत और पाकिस्तान को ग्रुप-सी में रखा गया है. इस ग्रुप की तीसरी टीम संयुक्त अरब अमीरात (UAE) है. पाकिस्तान अपने अभियान की शुरुआत 30 अक्टूबर को भारतीय समयानुसार सुबह 8:05 बजे यूएई के खिलाफ करेगा. इसके बाद भारतीय समयानुसार सुबह 11:45 बजे उसका सामना भारत से होगा. भारतीय टीम 31 अक्टूबर को सुबह 8:05 बजे यूएई के खिलाफ मैदान पर उतरेगी. ग्रुप चरण में हर टीम को अपने ग्रुप की बाकी दोनों टीमों से मुकाबला करना है. इसके बाद प्रदर्शन के आधार पर टीमें कप, प्लेट और बाउल वर्गों में आगे बढ़ेंगी.