बिहार के दरभंगा से जुड़े अमित कुमार के लिए पत्रकारिता केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि तकनीक के इस तेज दौर में अपनी बात को असरदार ढंग से लोगों तक पहुंचाने की एक कला है. कठिन परिस्थितियों में भी उनका शांत स्वभाव, तुरंत निर्णय लेने की क्षमता और ताजा खबरों की तेज समझ ही उन्हें अपने क्षेत्र में खास बनाती है.
अमित ने साल 2016 के दौरान लाइव इंडिया में बतौर कॉपी एडिटर अपने सफर की शुरुआत की. करियर के शुरुआती दिनों से ही खबरों की गहराई तक जाने की आदत बनाई. जनसत्ता.कॉम की स्पोर्ट्स डेस्क पर वरिष्ठ पत्रकारों के बीच अमित ने अपने लेखन और विश्लेषण को और निखारा. लगभग ढाई साल जनसत्ता में देने के बाद उन्होंने लोकमत डिजिटल, जी बिजनेस और फिर करीब साढ़े तीन साल वन इंडिया हिंदी में काम किया.
जुलाई 2026 से वह aajtak.in की स्पोर्ट्स टीम से जुड़े, जहां वे चीफ़ सब एडिटर के रूप में डिजिटल मीडिया को नया आयाम दे रहे हैं. दिल्ली से स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद अमित ने पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अमित खुद को हमेशा एक स्टूडेंट मानते हैं जो हर दिन कुछ नया सीखने में विश्वास रखते हैं. खेलों में उनका पहला प्यार क्रिकेट है. उनके लिए क्रिकेट महज़ संख्याओं या आंकड़ों का खेल नहीं, बल्कि भावना और जीवन शैली का हिस्सा है. वहीं जब वे खबरों की भागदौड़ भरी दुनिया से ब्रेक लेते हैं तो मोहम्मद रफी और मुकेश जैसे कालजयी गायकों के गीतों और धुनों में सादगी एवं शांति तलाशते हैं.