हार्दिक के भाई क्रुणाल ने बदला लुक, जोफ्रा आर्चर जैसी चोटी ने खींचा ध्यान

13 Apr 2026

Photo: instagram/@krunalpandya_official

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में मुंबई इंडियंस vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मुकाबले में जहां एक तरफ रन बरसे, वहीं दूसरी ओर क्रुणाल पंड्या का नया लुक भी चर्चा का बड़ा कारण बन गया.

Photo: PTI

12 अप्रैल (रविवार) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में जैसे ही क्रुणाल पंड्या मैदान पर उतरे, उनके नए हेयरस्टाइल ने सबका ध्यान खींच लिया.

Photo: instagram/@krunalpandya_official

क्रुणाल ने अपने पुराने लुक को पूरी तरह छोड़ते हुए जमैकन ब्रेड्स स्टाइल अपनाया, जो काफी हद तक जोफ्रा आर्चर के लुक से मिलता-जुलता है. 

Photo: instagram/@krunalpandya_official

फैन्स ने इस बदलाव को तुरंत नोटिस किया और सोशल मीडिया पर उनकी तुलना राजस्थान रॉयल्स और इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर से होने लगी.

Photo: Getty Images

जहां आमतौर पर अनोखी हेयरस्टाइल के लिए हार्दिक पंड्या चर्चा में रहते हैं, वहीं इस बार उनके बड़े भाई क्रुणाल ने सबको चौंका दिया.

Photo: PTI

मैच की बात करें तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 240 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. फिल साल्ट ने 36 गेंदों में 78 रनों की तूफानी पारी खेली.

Photo: PTI

विराट कोहली (50 रन) और रजत पाटीदार (53 रन) ने भी अर्धशतक जमाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया.

Photo: BCCI

जवाब में मुंबई इंडियंस 5 विकेट पर 222 रन ही बना सकी और उसे 18 रनों से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के चलते मुंबई इंडियंस अंकातिलका में आठवें स्थान पर बनी हुई है.

Photo: PTI

इस मुकाबले में जहां बल्लेबाजों ने अपने बल्ले से जलवा दिखाया, वहीं क्रुणाल पंड्या ने अपने स्टाइल से सबका ध्यान खींच लिया. कुछ फैन्स ने उनके लुक की तारीफ की, तो कुछ ने इसे आर्चर की कॉपी बताया.

Photo: AP

Read Next