'ये जख्म लड़ाई की निशानी…', RCB की जीत पर क्रुणाल पंड्या का भावुक पोस्ट

11 MAY 2026

Photo: PTI

IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या ने मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ बल्ले से तूफानी प्रदर्शन किया.

Photo: BCCI

रविवार (10 मई) को रायपुर में आयोजित मुकाबले में बाएं हाथ के बल्लेबाज क्रुणाल ने 46 गेंदों में 73 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 5 छक्के शामिल रहे.

Photo: BCCI

 खास बात यह रही कि क्रुणाल पूरी पारी के दौरान क्रैम्प्स से जूझते रहे, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और टीम की जीत के सूत्रधार बने.

Photo: BCCI

जीत के बाद क्रुणाल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर चोटों की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'कुछ निशान इस बात के सबूत हैं कि इसके लिए लड़ना सार्थक था.'

Photo: instagram/@krunalpandya_official

रनचेज में आरसीबी की शुरुआत खराब रही और विराट कोहली लगातार दूसरी बार डक पर आउट हो गए. विकेटों के पतन के बीच क्रुणाल ने जिम्मेदारी संभाली.

Photo: BCCI

मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट पर 166 रन बनाए.

Photo: PTI

जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आखिरी गेंद पर टारगेट हासिल कर लिया. आखिरी ओवर में आरसीबी को जीत के लिए 15 रन बनाने थे.

Photo: BCCI

उस आखिरी ओवर में भुवनेश्वर कुमार के छक्के और रसिक सलाम डार के विजयी रनों की मदद से आरसीबी ने मैच अपने नाम किया.

Photo: BCCI

इस जीत के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 14 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई, जबकि मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई.

Photo: PTI

Read Next