इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में शुक्रवार (22 मई) को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच जबरदस्त मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले के दौरान SRH की मालकिन काव्या मारन का रिएक्शन वायरल हो गया.
दरअसल, आरसीबी के स्पिनर क्रुणाल पंड्या ने ऐसी बाउंसर फेंकी कि स्टेडियम में बैठे सभी लोग हैरान रह गए. कैमरा तुरंत SRH की मालकिन काव्या मारन की तरफ गया, जिनका एक्सप्रेशन देखते ही सोशल मीडिया पर मीम्स और वीडियो वायरल होने लगे.
यह मजेदार पल 17वें ओवर में देखने को मिला, जब नीतीश कुमार रेड्डी स्ट्राइक पर थे. क्रुणाल पंड्या ने अचानक तेज और शॉर्ट गेंद डाल दी, जो बल्लेबाज के सिर के ऊपर से निकल गई.
अंपायर ने उसे वाइड करार दिया, लेकिन फैन्स को यह सरप्राइज डिलीवरी काफी पसंद आई. जैसे ही गेंद निकली, कैमरा तुरंत वीआईपी बॉक्स की तरफ गया, जहां काव्या मारन का हैरान चेहरा देखने को मिला.
Man this is daylight chucking, krunal is literally throwing the ball man, why tf bcci ain't taking any action against him?😭
Look at the reaction of Kavya Maran.😭 pic.twitter.com/oZrTYXYRHC
— U' (@toxifyxe) May 23, 2026
मैच में क्रुणाल पंड्या ने हेनरिक क्लासेन का अहम विकेट भी झटका और बल्लेबाजी के दौरान 41 रनों की उपयोगी पारी खेली.
हालांकि, सनराइजर्स हैदराबाद ने 256 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर मुकाबला 55 रनो से जीत लिया. फिर भी मैच खत्म होने के बाद सबसे ज्यादा वायरल काव्या मारन का वही चौंकाने वाला रिएक्शन रहा.