scorecardresearch
 

Hong Kong Sixes: क्रुणाल पंड्या के ओवर ने पलट दिया गेम, पाकिस्तान से हारी भारतीय टीम

हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस 2026 में पाकिस्तान ने भारत को 4 विकेट से हराया. अब्बास आफरीदी और ख्वाजा नफाय की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर पाकिस्तान ने 3.5 ओवर में 89 रन का लक्ष्य हासिल किया.

Advertisement
X
 भारत-पाकिस्तान मैच में बड़ा उलटफेर, 21 गेंदों में पाकिस्तान ने किया खेल खत्म (Photo: Instagram/hongkongsixes)
भारत-पाकिस्तान मैच में बड़ा उलटफेर, 21 गेंदों में पाकिस्तान ने किया खेल खत्म (Photo: Instagram/hongkongsixes)

हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले में पड़ोसी मुल्क ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को 4 विकेट से हरा दिया. शुक्रवार (30 अक्टूबर) को मोंग कोक के मिशन रोड ग्राउंड पर खेले गए ग्रुप-C के इस मुकाबले में पाकिस्तान ने महज 3.5 ओवर में 89 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 5 विकेट खोकर 88 रन बनाए थे.

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और राहुल त्रिपाठी महज 9 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं, नीतीश राणा 14 गेंदों में 19 रन बनाने के बाद रिटायर्ड आउट हुए.

हालांकि, शशांक सिंह ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर खबर ली. उन्होंने महज 11 गेंदों में 40 रन ठोक दिए, जिसमें 5 छक्के शामिल रहे.

यह भी पढ़ें: U19 Asia Cup 2026: भारतीय टीम का ऐलान, वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटे भी स्क्वॉड में

शशांक और नीतीश राणा के बीच दूसरे विकेट के लिए 18 गेंदों में 57 रनों की अहम साझेदारी हुई. टी. नटराजन 12 रन बनाकर नाबाद रहे. इस तरह भारत ने 6 ओवर में 88/5 का स्कोर खड़ा किया. पाकिस्तान की ओर से अब्दुल समद ने एक ओवर में 10 रन देकर 2 विकेट हासिल किए.

Advertisement

अब्बास आफरीदी और ख्वाजा नफाय ने मचाया तहलका

89 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक तेवर दिखाए. कप्तान अब्बास आफरीदी ने भारतीय कप्तान क्रुणाल पंड्या के पहले ही ओवर में 5 छक्के जड़कर मुकाबले का रुख पाकिस्तान की ओर मोड़ दिया.

पाकिस्तान ने शुरुआती दो ओवर में ही 59 रन बना दिए. ख्वाजा नफाय ने भी विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए महज 12 गेंदों में 41 रन ठोक दिए. उनकी पारी में 2 चौके और 5 छक्के शामिल रहे.

हालांकि, ख्वाजा नफाय के आउट होने के बाद भी पाकिस्तान की रफ्तार कम नहीं हुई. इरफान खान ने राहुल तेवतिया की गेंद पर शानदार छक्का लगाकर पाकिस्तान को 3.5 ओवर में ही जीत दिला दी.

यह भी पढ़ें: IND vs NZ 4th T20I Live Score: भारतीय टीम को चौथा झटका, श्रेयस अय्यर 22 रन बनाकर OUT

अब्बास आफरीदी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. उन्होंने बल्लेबाजी में सिर्फ 8 गेंदों पर 35 रन बनाए, जिसमें 5 छक्के और एक चौका शामिल था. गेंदबाजी में भी उन्होंने एक ओवर में 10 रन दिए.

हार के बाद भारत के सामने करो या मरो की चुनौती

इस जीत के साथ पाकिस्तान ने टूर्नामेंट में शानदार वापसी की है. इससे पहले उसे अपने शुरुआती मुकाबले में यूएई के खिलाफ एक विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. वहीं, भारत अब 31 अक्टूबर को यूएई के खिलाफ अपना आखिरी ग्रुप मुकाबला खेलेगा.

Advertisement

गौरतलब है कि भारतीय टीम इन दिनों न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलने में व्यस्त है. इसके बाद दोनों टीमों के बीच पांच वनडे और फिर दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी. दूसरी ओर, पाकिस्तान इंग्लैंड और श्रीलंका के साथ वनडे ट्राई सीरीज की मेजबानी कर रहा है और शानदार जीत के दम पर फाइनल में जगह बना चुका है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement