scorecardresearch
 

जहां जाते हैं, वो टीम जीतने लगती है IPL.. कहानी RCB के पंड्या की

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने गुजरात टाइटन्स (GT) को आईपीएल 2026 के फाइनल में हराकर दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 5 विकेट से फाइनल जीत लिया. आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार की जमकर तारीफ हो रही है. वहीं फैन्स लगातार क्रुणाल पंड्या को आरसीबी का लकी चार्म भी बोल रहे हैं.

Advertisement
X
क्रुणाल पंड्या ने जीती अपनी 5वीं IPL ट्रॉफी (Photo:PTI)
क्रुणाल पंड्या ने जीती अपनी 5वीं IPL ट्रॉफी (Photo:PTI)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने लगातार दो आईपीएल खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है. आरसीबी ने 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स (GT) को 5 विकेट से फाइनल में हराया. 

आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने लगातार दूसरी IPL ट्रॉफी जीतकर धोनी और रोहित शर्मा की बराबरी भी कर ली है. रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी ने एक अलग ही राह पकड़ ली है. 

वहीं दूसरी ओर क्रुणाल पंड्या भी चर्चा में बने हुए हैं. सोशल मीडिया पर फैन्स लगातार क्रुणाल की बात कर रहे हैं, और उनको आरसीबी का लकी चार्म भी बोल रहे हैं.

क्रुणाल पंड्या को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में ₹5.75 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया था. आरसीबी को बैक-टू-बैक आईपीएल ट्रॉफी जिताने में क्रुणाल पंड्या का भी बहुत बड़ा हाथ रहा है.

पिछले आईपीएल फाइनल में भी क्रुणाल पंड्या को 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब मिला था. इस आईपीएल सीजन भी आरसीबी के लिए क्रुणाल का प्रदर्शन अच्छा रहा, और 16 मैचों में 14 विकेट लिए. 

Advertisement

वहीं टीम को अपनी बल्लेबाजी से भी योगदान दिया और 226 रन बनाए. आरसीबी से पहले क्रुणाल पंड्या 6 साल (2016–2021) मुंबई इंडियंस की टीम में रहे. और 3 साल (2022–2024) लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए खेले.

यह भी पढ़ें: RCB vs GT, IPL Final: ना स्विंग, ना स्लोअर... RCB की इस रणनीति ने GT का IPL फाइनल में किया गेम ओवर, कोहली ने किया अंत‍िम प्रहार

क्रुणाल पंड्या आईपीएल इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ियों में शामिल हैं. उन्होंने अब तक 5 बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की है. क्रुणाल ने दो अलग-अलग फ्रेंचाइजी के साथ यह उपलब्धि हासिल की है.

उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए 2017, 2019 और 2020 में तीन बार खिताब जीता. इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के साथ 2025 और 2026 में लगातार दो आईपीएल ट्रॉफियां अपने नाम की है.

पांच या उससे अधिक आईपीएल खिताब जीतने वाली टीमों का हिस्सा बनने वाले खिलाड़ियों की सूची में अब क्रुणाल पंड्या भी शामिल हो गए हैं

आईपीएल फाइनल जीतने वाली टीमों का हिस्सा रहे खिलाड़ी (5 या उससे ज्यादा बार)

6 बार - रोहित शर्मा
6 बार - अंबति रायडू
5 बार - एमएस धोनी
5 बार - कीरोन पोलार्ड
5 बार - हार्दिक पंड्या
5 बार - क्रुणाल पंड्या

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement