scorecardresearch
 
Advertisement
हेल्दी फूड

Best roti: सर्दियों में बाजरा और गर्मियों में रागी, जानें किस मौसम में खानी चाहिए कौन सी रोटी?

अलग-अलग तरह की रोटियां
  • 1/8

रोटी भारतीय खाने का एक अहम हिस्सा है. सुबह के नाश्ते से लेकर रात के खाने तक, हर मौसम में और हर दिन रोटी खाई जाती है. इसे अलग-अलग तरह के आटे से बनाया जाता है. जब इसे दाल, सब्जी या करी के साथ खाया जाता है तो यह बैलेंस डाइट का अहम हिस्सा बन जाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर तरह की रोटी हर मौसम में फायदेमंद नहीं होती? आज हम इस खबर में जानेंगे कि किस मौसम में कौन सी रोटी ज्यादा फायदेमंद होती है और क्यों. 

(Photo- Getty Image)

 

बाजरे की रोटी
  • 2/8

बाजरे की रोटी सर्दियों में 

बाजरे की रोटी को सर्दियों के लिए बहुत हेल्दी माना जाता है. इसकी तासीर गर्म होती है जो ठंड के मौसम में शरीर को अंदर से गर्म रखती है. बाजरे की रोटी में आयरन, मैग्नीशियम और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है. यह इम्यूनिटी मजबूत करती है, खून की कमी दूर करने में मदद करती है और ठंडी व सूखी हवा में सांस से जुड़ी समस्याओं  से बचाती है. इसलिए सर्दियों में बाजरे की रोटी खाना फायदेमंद माना जाता है.

(Photo- Getty Image)

मक्के की रोटी
  • 3/8

मक्के की रोटी सर्दियों में 

मक्के की रोटी सर्दियों में खाने के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है. मक्के की तासीर गर्म होती है जिससे ठंड के मौसम में यह शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद करती है. इसमें मौजूद बी-विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट मेटाबॉलिज्म को बेहतर करते हैं और ठंडी व सूखी हवा से स्किन को भी बचाते हैं.  

(Photo- Getty Image)
 

Advertisement
रागी की रोटी
  • 4/8

गर्मियों में रागी की रोटी

रागी की रोटी गर्मियों के मौसम के लिए बेहतरीन मानी जाती है. यह शरीर को ठंडक देती है और ज्यादा गर्मी से बचाती है. रागी में कैल्शियम और जरूरी अमीनो एसिड होते हैं जो पसीने की वजह से होने वाले मिनरल लॉस को पूरा करते हैं. यह एसिडिटी और डिहाइड्रेशन की समस्या भी कम करती है.  

(Photo- Getty Image)

चावल की रोटी
  • 5/8

चावल की रोटी गर्मियों में

चावल के आटे की रोटी गर्मियों के मौसम के लिए बेहतर मानी जाती है. इसकी तासीर ठंडी होती है जिससे यह शरीर को ठंडक देती है और आसानी से पच जाती है. इसके अलावा, यह यह पेट को लंबे समय तक भरा रखने में भी मदद करती है.

(Photo- Getty Image)
 

 जौ की रोटी
  • 6/8

गर्मियों में जौ के आटे की रोटी

जौ के आटे की रोटी गर्मियों में खाने के लिए अच्छी मानी जाती है. इसकी तासीर ठंडी होती है जो गर्मियों में बॉडी टेंपरेचर को बैलेंस करने में मदद करती है. यह फाइबर से भी भरपूर होती है जो डाइजेशन को बेहतर करता है और उमस वाले मौसम में होने वाली गैस और भारीपन की समस्या कम करता है.

(Photo- Getty Image)
 

ज्वार की रोटी
  • 7/8

सर्दी और गर्मी दोनों में ज्वार की रोटी

ज्वार एक ऐसा अनाज है जिसे हर मौसम में खाया जा सकता है. इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है जिससे यह आसानी से पच जाता है और पेट के लिए भी हल्का होता है. सर्दियों में ज्वार के आटे की रोटी शरीर को एनर्जी देती है और थकान से बचाती है. वहीं गर्मियों में यह शरीर की गर्मी को बैलेंस करती है और ज्यादा गर्मी से बचाती है. ज्वार ग्लूटन-फ्री और प्रोटीन से भरपूर होता है.

 (Photo- Getty Image)
 

गेहूं की रोटी
  • 8/8

गेहूं की रोटी है हर मौसम के लिए

गेहूं की रोटी हर मौसम में खाई जा सकती है. इसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और बी-विटामिन का अच्छा संतुलन होता है जो शरीर को लगातार एनर्जी देता है. इसकी तासीर न ज्यादा गर्म होती है और न ठंडी, इसलिए यह हर मौसम में सूट करती है. गेहूं की रोटी मसल्स की मजबूती, डाइजेशन और पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करती है.

(Photo- Getty Image)

Advertisement
Advertisement