दही (Curd) भारतीय भोजन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसे दूध के प्राकृतिक किण्वन (फर्मेंटेशन) से तैयार किया जाता है. इसमें मौजूद लाभकारी बैक्टीरिया दूध को गाढ़ा और हल्का खट्टा स्वाद देते हैं. दही सदियों से भारतीय खानपान में शामिल है और इसे स्वाद के साथ-साथ पौष्टिकता के लिए भी जाना जाता है.
दही में प्रोटीन, कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, विटामिन बी2 (राइबोफ्लेविन), विटामिन बी12 और अन्य आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं. यह शरीर को ऊर्जा देने के साथ हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में सहायक माना जाता है. इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स आंतों में अच्छे बैक्टीरिया का संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं, जिससे पाचन तंत्र बेहतर ढंग से कार्य कर सकता है.
दही का सेवन कई रूपों में किया जाता है. इसे सादा, रायता, लस्सी, छाछ, कढ़ी और विभिन्न व्यंजनों में उपयोग किया जाता है. गर्मियों में दही से बने पेय शरीर को ठंडक पहुंचाने और तरल पदार्थों की पूर्ति में सहायक माने जाते हैं.।
दही खरीदते समय उसकी ताजगी, गुणवत्ता और स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए. घर में जमाया गया दही भी व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है. इसे हमेशा साफ बर्तन में रखें और लंबे समय तक कमरे के तापमान पर न छोड़ें. फ्रिज में रखने से इसकी गुणवत्ता अधिक समय तक बनी रहती है.
हालांकि दही पौष्टिक खाद्य पदार्थ है, लेकिन इसका सेवन व्यक्ति की उम्र, स्वास्थ्य स्थिति और आहार संबंधी आवश्यकताओं के अनुसार होना चाहिए. यदि किसी व्यक्ति को दूध या डेयरी उत्पादों से एलर्जी या असहिष्णुता है, तो उसे दही का सेवन करने से पहले स्वास्थ्य विशेषज्ञ की सलाह लेनी चाहिए.
दही संतुलित आहार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है और सही मात्रा में इसका सेवन शरीर को आवश्यक पोषक तत्व उपलब्ध कराने में योगदान दे सकता है.
जब दाल-सब्जी खाकर मन भर जाता है, तब आप नेपाल की फेमस पनीर चुकौनी की सब्जी बना सकते हैं. इस सब्जी का बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है और खाने में भी बहुत टेस्टी लगती है. आइए हम आपको दही वाली पनीर चुकौनी बनाने का आसान तरीका बताते हैं.
How To Set Curd In Summers: गर्मियों में दही जल्दी खट्टा हो जाता है और कई बार इसका टेक्शचर भी पतला या पानी छोड़ने वाला हो जाता है? आज हम आपको बताएंगे कि दूध में कौन सी 1 चीज मिलाने से दही की खटास को कम करने में मदद मिल सकती है.
कभी-कभी घर में कोई सब्जी नहीं होती है, ऐसे में समझ नहीं आता है कि आखिर क्या बनाएं. मगर अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि ऐसे में गुजरात की फेमस बेसन की चटनी की रेसिपी ट्राई कर सकते हैं. इसे बनाने में 10 मिनट लगते हैं और रोटी-चावल सबके साथ ये खाने में टेस्टी भी लगती है.
How to Make Gopalkala: जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को कुछ खास और पारंपरिक भोग लगाना चाहते हैं तो आप गोपालकला बना सकते हैं. महाराष्ट्र की यह स्वादिष्ट डिश पोहा और दही से तैयार होती है. इसे बनाना बेहद आसान है और कम समय में तैयार हो जाती है. जानें इसकी आसान रेसिपी.
बेसन की डुबकी यानी राजस्थानी गुठला सब्जी स्वाद में बेहद खास होती है। बेसन की मसालेदार पकौड़ियों को दही और प्याज-टमाटर की ग्रेवी में पकाया जाता है। अगर रोज की दाल-सब्जी से कुछ अलग बनाने का मन है, तो इस आसान देसी रेसिपी को रोटी, पराठे या चावल के साथ जरूर ट्राई करें।
कृष्ण जन्माष्टमी के पावन मौके पर कान्हा के भोग के लिए इस साल टेस्टी और पौष्टिक नो-बेक मेवा चीजकेक बनाकर सभी को खुश कर दीजिए. सबसे खास बात यह है कि इसे सिर्फ मखाना, मेवों और केसर-इलायची से तैयार किया जाता है और यह पूरी तरह रिफाइंड शुगर-फ्री और व्रत-फ्रेंडली होता है. इस आसान और शाही फलाहारी डेज़र्ट के साथ अपने त्योहार को खास बनाएं.
रक्षाबंधन पर चेहरे पर नेचुरल पिंक ग्लो चाहती हैं तो महंगे पार्लर ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं है. घर पर मौजूद आसान चीजों से स्किन को फ्रेश और ग्लोइंग बनाया जा सकता है. आइए आपको देसी नुस्खे बताते हैं, जो राखी के दिन आपके चेहरे की खूबसूरती बढ़ा सकते हैं.
राजस्थानी दही-मिर्च की सब्जी तीखे हरे मिर्च, खट्टे दही और देसी मसालों से तैयार होने वाली स्वादिष्ट डिश है। इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता। लहसुन, जीरा, सौंफ और मेथी का तड़का इसका स्वाद बढ़ाता है। रोटी, पराठे या दाल-चावल के साथ इसे गर्मागर्म परोस सकते हैं।
झारखंड की पारंपरिक दही का चौंका रेसिपी उमस भरे मौसम में पेट को ठंडा रखने के लिए फेमस है. यह रेसिपी जल्दी बन जाती है और चावल के साथ परोसी जाती है. इसे बनाने में 5 से 10 मिनट का समय लगता है, आइए आपको इसे बनाने का तरीका बताते हैं.
नेपाल की पारंपरिक डिश चुकौनी को एक हेल्दी और प्रोटीन-रिच ट्विस्ट दीजिए. अगर आप अपनी हेल्थ का बहुत ख्याल रखते हैं तो यह हेल्दी वर्जन आपको बहुत पसंद भी आएगा. उबले काले-सफेद चने, फेंटे हुए दही, भुने मसालों और सरसों के तेल के चटपटे तड़के से तैयार दही चना चुकौनी स्वाद और सेहत का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है. आइए आपको इसे झटपट बनाने का तरीका बताते हैं.
How To Make Thick Curd: अगर गाय के दूध से आपका दही भी पतला जमता है, तो दूध की गलती निकालने के बजाय अपना तरीका बदलें. आज हम आपको गया के दूध से भी गाढ़ा-मलाईदार दही जमाने का तरीका बताने वाले हैं.
फ्रिज में कोई सब्जी ना हो ऐसे में समझ नहीं आता है कि आखिर लंच और डिनर में क्या बनाएं. ऐसे में आप काठियावाड़ी दही प्याज की सब्जी बना सकते हैं, जिसे बनाने में भी समय नहीं लगता है. इसके साथ ही वो रोटी और चावल दोनों के साथ ही खाने में अच्छी लगती है. जानें आसान रेसिपी.
How To Make Thick Curd: क्या आपकी घर में जमाया गया दही पतला या पानीदार बनता है? अगर हां, तो परेशान ना हों. आज हम आपको घर पर थक्केदार, गाढ़ा और मलाईदार जमाने की एक खास ट्रिक बताएंगे. इस ट्रिक से बिना किसी झंझट घर पर ही हलवाई जैसा थक्केदार और मलाईदार गाढ़ा दही जमेगा.
साधारण लौकी से बोर हो चुके हैं? तो एक बार लौकी दही तड़का की यह आसान और स्वादिष्ट रेसिपी ट्राई करें. उबली हुई लौकी को फेंटे हुए दही, हरी मिर्च और राई-जीरे के तड़के के साथ मिलाकर तैयार किया जाता है. यह न्यूट्रिशियस, हल्की और पेट के लिए बेहद फायदेमंद डिश है.
Dahi Wali Sabji Recipe: अगर आप रोज-रोज एक जैसी सब्जियां खाकर बोर हो गए हैं और कुछ अलग बनाना चाहते हैं तो दही वाली सब्जी ट्राई कर सकते हैं. आज हम आपको मशहूर शेफ संजीव कपूर स्टाइल में दही वाली सब्जी बनाने की रेसिपी बताएंगे.
मानसून में बालों का झड़ना, डैंड्रफ और स्कैल्प में खुजली की समस्या आमतौर पर बढ़ जाती है, जिससे निजात पाने के लिए लोग महंगे शैम्पू और मास्क लगाने लगते हैं. मगर इस बीच आचार्य बालकृष्ण ने एक आसान देसी नुस्खा बताया है, जो स्कैल्प को साफ और हेल्दी रखने में बेहद मददगार है. आइए आपको इसे बनाने का आसान तरीका बताते हैं.
बारिश के मौसम में उमस और नमी के कारण ऑयली स्किन वालों का चेहरा चिपचिपा हो जाता है, जिससे पिंपल्स और ब्लैकहेड्स की समस्या बढ़ती है. इस मानसून में अपनी त्वचा को फ्रेश, ऑयल-फ्री और चमकदार बनाए रखने के लिए 3 आसान नेचुरल फेस पैक को जरूर ट्राई करें.
How To Make Thick Curd Without Milk: क्या बिना दूध के भी दही जम सकती है? अगर आपके मन में भी ये सवाल उठता है, तो इसका जवाब हां है. आप कच्ची मूंगफली की मदद से बिना दूध भी घर पर गाढ़ा और टेस्टी दही जमा सकते हैं. ये डेयरी-फ्री और प्लांट-बेस्ड ऑप्शन है, जिसे कुछ आसान स्टेप्स में तैयार किया जा सकता है.
सुबह की भागदौड़ के लिए सुरालीची वड़ी एक बेहतरीन और हेल्दी नाश्ता है. बेसन और दही के घोल से बनने वाली यह पारंपरिक महाराष्ट्रीयन डिश बेहद कम तेल में तैयार हो जाती है. अगर आप रोज के पोहे-उपमे से बोर हो चुके हैं, तो यह सॉफ्ट और स्वादिष्ट रेसिपी जरूर ट्राई करें.
दाल,सब्जी और कढ़ी खाकर कभी-कभी मन भर जाता है और बिल्कुल भी खाने का मन नहीं करता है. ऐसे में आप अपने घर पर पालक से बनने वाली पहाड़ी काफुली बना सकते हैं. इसे बनाना भी आसान है और लंच में चावलों के साथ इसका स्वाद कमाल लगता है.
शेफ रणवीर बरार अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तरह-तरह की रेसिपी शेयर करते हैं, अपने लेटेस्ट वीडियो में उन्होंने दही भल्ले की रेसिपी शेयर की है. मगर इस बार उन्होंने उड़द दाल नहीं बल्कि रसगुल्ले से बनने वाली दही भल्ल की रेसिपी बताई है, आप भी उनकी रेसिपी को ट्राई करके मिनटों में दही भल्ले बना सकते हैं.