कोलंबो
कोलंबो (Colombo) श्रीलंका की राजधानी है (Capital of Sri Lanka). साथ ही, यह वाणिज्यिक राजधानी और जनसंख्या के हिसाब से श्रीलंका का सबसे बड़ा शहर भी है. कोलंबो महानगरीय क्षेत्र की जनसंख्या 5.6 मिलियन है (Population of Colombo). यह द्वीप का वित्तीय केंद्र और एक पर्यटन स्थल है. यह द्वीप के पश्चिमी तट पर स्थित है और ग्रेटर कोलंबो क्षेत्र के निकट है जिसमें श्रीलंका की विधायी राजधानी श्री जयवर्धनेपुरा कोटे और देहीवाला-माउंट लाविनिया शामिल हैं. यह पश्चिमी प्रांत की प्रशासनिक राजधानी और कोलंबो जिले की जिला राजधानी भी है. कोलंबो आधुनिक जीवन, औपनिवेशिक इमारतों और स्मारकों के मिश्रण के साथ एक व्यस्त शहर है (Colombo City).
कोलंबो में प्रसिद्ध स्थलों में गाले फेस ग्रीन, विहारमहादेवी पार्क, बीरा झील, कोलंबो रेसकोर्स, तारामंडल, कोलंबो विश्वविद्यालय, माउंट लविनिया बीच, देहीवाला जूलॉजिकल गार्डन, नेलम पोकुना थिएटर, वन गॉल फेस, गंगारामया मंदिर, डच संग्रहालय, कोलंबो लोटस टॉवर, साथ ही राष्ट्रीय संग्रहालय शामिल हैं (Sri Lanka Tourism).
जूलाई 2022 में इस देश में प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के पास स्थित गाले फेस में विरोध प्रदर्शन किया और विरोध स्थल 'गोटा गो गामा विलेज' धीरे-धीरे बढ़ते गए (Sri Lanka Protest 2022). देश में बिगड़ती आर्थिक स्थिति से तनाव बढ़ा रहा है. प्रदर्शनकारियों प्रेसिडेंट हाउस पर कब्जा कर लिया. श्रीलंका के स्पीकर महिंदा यापा अभयवर्धने ने घोषणा की गोटाबाया राजपक्षे 13 जूलाई 2022 को अपने पद से इस्तीफा दे देंगे (President of Sri Lanka Resign 2022).
2001 में आज ही के दिन (8 सितंबर) बांग्लादेश के मोहम्मद अशरफुल ने श्रीलंका के खिलाफ 114 रन की पारी खेलकर टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था. जानिए पूरी कहानी.
भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो टेस्ट ड्रॉ रहा. पांचवें और अंतिम दिन श्रीलंका ने 429/9 रन बना डाले. और इसी स्कोर पर दोनों कप्तानों की सहमति से मैच की समाप्ति की घोषणा कर दी गई, क्योंकि नतीजे की संभावना नहीं रह गई थी.
2010 से श्रीलंका में टेस्ट सीरीज में अजेय टीम इंडिया ने 2026 की दो मैचों की सीरीज 1-0 से जीत ली.गॉल में 165 रनों से जीत हासिल की जबकि कोलंबो टेस्ट ड्रॉ रहा.2015 से लगातार हर सीरीज जीतने का रिकॉर्ड भी कायम रहा.देवदत्त पडिक्कल और मानव सुथार के शानदार प्रदर्शन ने भारत को बढ़त दिलाई
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में लगातार रन बना रहे श्रीलंका के सोनल दिनुषा की तारीफ BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने की है. शुक्ला ने दिनुषा की तुलना सचिन तेंदुलकर से करते हुए उन्हें शानदार टेस्ट बल्लेबाज बताया. 25 साल के दिनुषा ने भारत के खिलाफ मौजूदा सीरीज में कुल 3 शतक जड़े.
IND vs SL 2nd Test Day 5 weather: टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ आखिरी दिन मैच जीतने के लिए मौसम का साथ चाहिए होगा. कोलंबो में मैच के पांचवें दिन भी बारिश की आशंका जताई गई है, ऐसे में ड्रॉ होने की संभावनाएं भी बढ़ गई है.
साल 2021 से लेकर अब तक टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक नो बॉल फेंकने के मामले में रवींद्र जडेजा टॉप पर हैं. पिछले छह सालों में वह 88 नो बॉल फेंक चुके हैं. कोलंबो टेस्ट के दौरान भी जडेजा से बड़ी गलती देखने को मिली.
IND vs SL 2nd Test, Day 4 Highlights: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो टेस्ट का आज (26 अगस्त) चौथा बारिश के कारण समय से पहले ही खत्म कर दिया गया है.
भारत और श्रीलंका के बीच चौथे दिन का खेल रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है. श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने दूसरी पारी में दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम की पारी से मैच जीतने की उम्मीदों को तोड़ दिया.
शुभमन गिल ने पीछे की तरफ दौड़ते हुए एक जबरदस्त कैच पकड़ने में सफलता हासिल की. गिल के इस कैच ने लंबे समय से चली आ रही है भारतीय टीम के विकेट के सूखे को भी खत्म किया.
भारत के खिलाफ कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका के 25 वर्षीय बल्लेबाज सोनल दिनुषा ने शानदार शतक जड़ दिया. उन्होंने 147 गेंदों पर सेंचुरी पूरी की. इससे पहले गॉल टेस्ट में भी वह 100 और 84 रन बना चुके थे. दिनुषा अब सनथ जयसूर्या और महेला जयवर्धने के खास क्लब में शामिल हो गए हैं. उन्होंने भारत के खिलाफ पहले दो टेस्ट में दो शतक लगाने का भी रिकॉर्ड बनाया.
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन विकेटकीपिंग नहीं कर सके. बल्लेबाजी के दौरान उनके कंधे पर गेंद लगी थी, जिसके बाद शरीर पर गंभीर इंजरी और मूवमेंट में दिक्कत हुई. गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने बताया कि पंत पर नजर रखी जा रही है और उम्मीद है कि वह चौथे दिन मैदान पर लौटेंगे.
भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच को हर हाल में जीतने की कोशिश करेगी. भारतीय गेंदबाज मैच के चौथे दिन श्रीलंकाई टीम को जल्द से जल्द ऑल आउट कर फॉलोऑन देना चाहेगी.
यशस्वी जायसवाल पर आईसीसी की तरफ से मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया गया है. लेकिन कुछ लोगों का ऐसा मानना है कि जायसवाल पर और सख्त कार्रवाई होनी चाहिए थी.
भारत के खिलाफ कोलंबो टेस्ट में श्रीलंकाई स्पिनर प्रभात जयसूर्या पर ICC (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) ने अनुशासनात्मक कार्रवाई की है. आउट होने के बाद गुस्से में बाउंड्री कुशन पर बल्ला मारने के लिए उन्हें आधिकारिक फटकार मिली और एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ा गया. इस मैच में यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो के बाद कार्रवाई झेलने वाले वह तीसरे खिलाड़ी हैं.
श्रीलंका के पूर्व ऑलराउंडर फरवेज महरूफ इन दिनों भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज में कमेंट्री और एक्सपर्ट पैनल का हिस्सा हैं. इस दौरान उनका एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह संजय मांजरेकर के साथ बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं. खास बात यह है कि महरूफ ने हिंदी में बात कर फैन्स का ध्यान खींच लिया है.
श्रीलंका के दिग्गज कप्तान रहे अर्जुन रणतुंगा और उनके साथ खेल चुके साथी क्रिकेटर उपुल चंदाना का एक वीडियो वायरल हो रहा है,जहां अर्जुन रणतुंगा की गेंद पर पर उपुल चंदना ने एक कमाल का कैच पकड़ा, देखें वीडियो...
Dhruv Jurel Jai Jawan Jai Kisan Tattoo: श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शतक जड़ने के बाद ध्रुव जुरेल ने खास अंदाज में सेलिब्रेट किया. इस दौरान उन्होंने बाइसेप्स पर बने 'जय जवान, जय किसान' टैटू को दिखाया. इसके पीछे उनके पिता और दादा से जुड़ी बेहद भावुक कहानी है.
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही है. टीम ने महज 8 के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए हैं. ऐसे में श्रीलंका के लिए टेस्ट मैच के तीसरे दिन का पहला सेशन बेहद अहम होने वाला है.
भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन ध्रुव जुरेल ने शानदार शतक जड़कर टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. जुरेल ने ऋषभ पंत और मानव सुथार के साथ अहम साझेदारियां कीं. यह उनके टेस्ट करियर का दूसरा शतक है.
पिछले कुछ समय से देवदत्त पडिक्कल हर फॉर्मेट में बल्ले से आग उगलने का काम कर रहे हैं. इस सीरीज की तीन पारियों में 328 रन बनाकर पडिक्कल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.
ऋषभ पंत ने भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन 95 मीटर का गगनचुंबी छक्का लगाया. गेंद स्टेडियम की छत पर लगे सोलर पैनल से जा टकराई, जिससे पैनल टूट गया. पंत के इस शानदार सिक्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.