कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपना पूरा दबदबा बनाए रखा. पहली पारी में 503 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करने के बाद भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका को शुरुआती झटके देकर मुकाबले पर अपनी पकड़ बेहद मजबूत कर ली है.
दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंकाई टीम अपनी पहली पारी में 2 विकेट गंवाकर सिर्फ 8 रन ही बना सकी है. श्रीलंका की टीम अभी भी भारत से अभी भी 495 रन पीछे है. इससे पहले भारत ने दिन की शुरुआत 5 विकेट पर 300 रनों के स्कोर से की थी.
क्रीज पर मौजूद सारांश जैन भले ही दिन की शुरुआत में जल्दी पवेलियन लौट गए, लेकिन इसके बाद ध्रुव जुरेल और ऋषभ पंत ने मिलकर श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर खबर ली. पहले दिन चोटिल होकर मैदान से बाहर गए पंत ने शानदार वापसी की और 89 गेंदों पर 63 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली.
A patient and classy hundred 💯
A magnificent Dhruv Jurel century in 📸📸#TeamIndia | #SLvIND pic.twitter.com/J1bgB86MIk— BCCI (@BCCI) August 24, 2026
ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक
दूसरी तरफ ध्रुव जुरेल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक जड़ा. जुरेल 115 रन बनाकर नाबाद रहे, जिसकी बदौलत भारत ने 503 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित की. श्रीलंका की ओर से असिथा फर्नांडो ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए.
श्रीलंका की बेहद खराब शुरुआत
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत बारिश के कारण काफी प्रभावित रही. खराब मौसम की वजह से आखिरी सेशन में सिर्फ 25 मिनट का ही खेल संभव हो सका, लेकिन इतने ही वक्त में भारतीय गेंदबाजों ने विरोधी टीम की हवा निकाल दी.
Stumps, Day 2: A thoroughly dominant day comes to an end as #TeamIndia take two quick wickets to reduce Sri Lanka to 8-2 after declaring at 503-9. Earlier, Dhruv Jurel registered his 2nd Test ton.
— BCCI (@BCCI) August 24, 2026
Details - https://t.co/r9FgXSdsMf #TeamIndia | #SLvIND pic.twitter.com/hTKl01SJ3X
तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने लाहिरू उदारा (1 रन) को आउट करके भारत को पहली सफलता दिलाई, वहीं फॉर्म में चल रहे स्पिनर मानव सुथार ने प्रभात जयसूर्या (2 रन) को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने मैच पर पूरी तरह से शिकंजा कस लिया है. अब तीसरे दिन भारतीय गेंदबाजों की कोशिश श्रीलंका को सस्ते में समेटकर फॉलोऑन खिलाने की होगी.
मंडराया फॉलो ऑन का खतरा
श्रीलंका को वापसी करने के लिए अब किसी चमत्कार की उम्मीद होगी. श्रीलंका पर दूसरे टेस्ट मैच में फॉलो ऑन का खतरा मंडरा रहा है. श्रीलंका को फॉलोऑन से बचने के लिए कम से कम 304 रन बनाने होंगे. भारतीय टीम की कोशिश श्रीलंका की दोनों ही पारियों को तीसरे दिन ऑल आउट कर पारी से मुकाबले को जीतने की होगी.