पूर्व भारतीय क्रिकेटर और टीम इंडिया के कोच रह चुके संजय बांगड़ के बेटे आर्यन बांगड़ ने जेंडर ट्रांजिशन कर महिला रूप में अपनी नई पहचान अनाया बांगड़ (Anaya Bangar) के रूप में दुनिया के सामने रखी है. अनाया बांगड़ सोशल मीडिया पर एक पॉपुलर इंफ्लुएंसर बन चुकी हैं.
जेंडर चेंज करने से पहले, 18 साल की उम्र में उन्होंने इंग्लैंड के लीसेस्टरशायर में हिंकले क्रिकेट क्लब का प्रतिनिधित्व किया. उससे पहले वह मुंबई के इस्लाम जिमखाना क्लब से भी खेल चुके थे. आर्यन के रूप में उन्होंने 2019 में कूच बिहार ट्रॉफी (राष्ट्रीय अंडर-19 टूर्नामेंट) में पुडुचेरी के लिए खेलते हुए 5 मैचों में 300 रन बनाए, जिसमें 150 का सर्वोच्च स्कोर और दो अर्धशतक शामिल थे. इसके अलावा उन्होंने 20 विकेट भी झटके.
अनाया के पिता संजय बांगड़ भारतीय क्रिकेट के जाने-माने कोच रहे हैं. उन्होंने पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जैसी आईपीएल टीमों के साथ कोचिंग की है और टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच भी रह चुके हैं. अपने करियर में संजय बांगर ने भारत के लिए 12 टेस्ट और 15 वनडे खेले हैं, जिसमें उन्होंने 650 रन बनाए और 14 विकेट लिए.
अनाया ने अपने एक इंटरव्यू में खुलासा करते हुए बतया था कि कुछ क्रिकेटरों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया. हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन दावा किया कि उन्हें कुछ क्रिकेटर्स ने न्यूड तस्वीरें भेजीं और अभद्र भाषा का प्रयोग किया.
उन्होंने यह भी कहा कि जेंडर चेंज सर्जरी के बाद उन्हें कुछ साथियों का समर्थन मिला, लेकिन कई लोगों ने उन्हें मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया.
अनाया बांगड़ ने सोशल मीडिया पर अपना नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह क्रिकेट हेलमेट और किट के साथ नजर आ रही हैं, वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'New kit. New season loading'.
अनाया बांगड़ ने सोशल मीडिया पर अपना नया टैटू फ्लॉन्ट किया है. कमल के फूल और बेहद बारीक डिजाइन वाले इस टैटू के साथ उन्होंने लिखा, 'New ink, new chapter'.
अनाया बांगड़ की कुछ तस्वीरें और वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर फैन्स का ध्यान खींचने का काम कर रही है. अनाया जल्द ही क्रिकेट के मैदान पर एक बार फिर अपनी हुनर का परिचय देती नजर आएंगी.
पाकिस्तान क्रिकेट में बोर्ड, सियासत और खिलाड़ियों के प्रदर्शन को लेकर उठ रहे सवालों से लेकर अनाया बांगड़ की पहचान और खेल पात्रता की बहस तक, क्रिकेट इन दिनों कई बड़े मुद्दों से जूझ रहा है. वहीं ऋषभ पंत के आक्रामक अंदाज़ और रविचंद्रन अश्विन की टिप्पणियों ने प्रतिभा और अनुशासन की बहस को फिर हवा दे दी है.
अनाया बांगड़ इन दिनों थाईलैंड में हैं और उन्होंने वहां से अपना ग्लैमरस अंदाज शेयर किया है. मोनोकनी में उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा में है. पोस्ट के साथ अनाया ने लिखा कि अब वह अपने शरीर को अपना घर मानती हैं. उन्होंने इसे 'जेंडर यूफोरिया' बताया. पोस्ट पर यूजर्स ने प्यार दिखाया.
अनाया ने ऑरेंज कलर की रिवीलिंग मोनोकनी पहनी है. अपनी टोन्ड फिगर को दिखाते हुए अनाया काफी खुश दिख रही हैं.
अनाया बांगड़ अगर क्लब स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करती हैं तो उन्हें विमेंस बिग बैश लीग में मौका मिल सकता है. हालांकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की मंजूरी अपने आप किसी टीम में सेलेक्शन की गारंटी नहीं देती. अनाया भी इस बात को समझती हैं. इसलिए वह फिलहाल किसी जल्दबाजी के बजाय कदम दर कदम आगे बढ़ना चाहती हैं.
फिलहाल अनाया बांगड़ का ध्यान बहस से ज्यादा मैदान पर लौटने और प्रदर्शन के जरिए अपनी पहचान बनाने पर है. अनाया का कहना है कि उन्हें किसी की पहचान या इतिहास के आधार पर टीम में जगह नहीं चाहिए, बल्कि वह शानदार प्रदर्शन के दम पर यह मौका हासिल करना चाहती हैं.
दक्षिण अफ्रीका की स्टार ऑलराउंडर मरिजाने कैप ने ट्रांस क्रिकेटर अनाया बांगड़ को ऑस्ट्रेलिया में महिला क्रिकेट खेलने की मिली मंजूरी पर कड़ी आपत्ति जताई है. कैप ने इसे ‘Absolutely ridiculous’ बताते हुए कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए.
संजय बांगड़ की बेटी अनाया आने वाले समय में ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट खेल सकती हैं. वह ऑस्ट्रेलिया में पहले प्रीमियर क्रिकेट में हाथ आजमाएंगी. इसके बाद प्रदर्शन और पात्रता मानदंड पूरे होने पर विमेंस बिग बैश लीग तक पहुंचने का सपना उनके सामने होगा.
मानदंड पूरे होने पर अनाया बांगड़ के लिए ऑस्ट्रेलिया की महिला बिग बैश लीग में चयन का रास्ता भी खुल सकता है. हालांकि उन्होंने यह साफ किया कि पात्रता का मतलब किसी टीम में सीधे जगह मिलना नहीं है.
अनाया ऑस्ट्रेलिया में अपने लिए एक क्रिकेट क्लब तलाश रही हैं. वह बहुत जल्द एक बार फिर मैदान पर उतर सकती है. हाल ही में उन्होंने अपनी जर्नी को लेकर कुछ जरूरी बातों का जिक्र किया है.
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कोच संजय बांगड़ की बेटी अनाया बांगड़ ने क्रिकेट में अपनी वापसी को लेकर नया सस्पेंस पैदा कर दिया है. शुक्रवार को शेयर की इंस्टाग्राम स्टोरी में अनाया ने कहा कि उनका क्रिकेट कमबैक वैसा नहीं होगा, जैसा लोग सोच या उम्मीद कर रहे हैं.
अनाया बांगड़ ने अब फैंस को एक बड़ी गुडन्यूज दी है. लड़की बनने के बाद अनाया क्रिकेट की दुनिया में अपना कमबैक कर रही हैं.
अनाया बांगड़ सर्जरी के बाद लड़की के तौर पर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर चुकी हैं. हालांकि, अभी वो हीलिंग फेज में हैं.
लड़के से लड़की बनने की जर्नी अनाया बांगड़ के लिए काफी मुश्किल रही है. अब उन्होंने लड़की बनने के बाद के अपने एक्सपीरियंस शेयर किए हैं, जिन्हें सुनकर आप भी इमोशनल हो जाएंगे.
अनाया बांगर ने बताया कि पहचान सामने आने के बाद उन्हें ताने और अजीब व्यवहार झेलना पड़ा. उन्होंने सरकारी अस्पताल में हुए अनुभव को याद कर अपना दर्द बयां किया. साथ ही एक शॉकिंग इंसीडेंट भी शेयर किया.
अनाया बांगड़ का 'New Body, New Memories' इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. जानिए उनके ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी, नए लुक, वायरल कैप्शन और फैन्स की प्रतिक्रियाओं के बारे में.
पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगड़ की बेटी अनाया बांगड़ का 'Gully Cricket' चैलेंज वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 15 गेंदों के इस चैलेंज में उनका कॉन्फिडेंट अंदाज फैन्स को खूब पसंद आ रहा है.
अनाया बांगड़ एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं. अनाया का इंस्टाग्राम पर पोस्ट करा हुआ साउथ इंडियन लुक फैन्स को बैहद पसंद आ रहा है.
अपने पहचान-असित्व को छिपाने के बजाए अनाया ने इसे स्वीकारा और सच दुनिया के सामने रखा. हालांकि, ये प्रॉसेस उनके लिए काफी दर्द भरा है.