सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद विपक्ष की कुछ महिला सांसद ट्रेजरी बेंच की तरफ बढ़ीं. ये सभी सांसद प्रधानमंत्री और अन्य मंत्रियों की बेंच के निकट पहुंचीं. अश्विनी वैष्णव सहित कुछ मंत्री उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन वे महिला सांसद आगे बढ़ती रहीं.