Aajtak.in में आकांक्षा एंटरटेनमेंट बीट के लिए काम करती हैं. टीवी शोज, भोजपुरी सिनेमा और यूट्यूब पर उनकी अ़च्छी पकड़ है. आर्टिकल लिखने के अलावा सेलेब्स के इंटरव्यू भी लेती हैं.
आकांक्षा तिवारी कानपुर से हैं. स्कूल से ही सेलिब्रिटीज की लाइफस्टाइल और टीवी शोज की दुनिया काफी अच्छी लगती थी. पापा की ख्वाहिश थी कि पत्रकारिता की जाए. बस फिर क्या था 12वीं तक साइंस में पढ़ाई की. इसके बाद न्यूज 24 के ISOMES से मास कम्युनिकेशन करने आ गईं. कॉलेज में पढ़ते हुए INDIA TV में इंटर्नशिप लग गई. बॉस को काम पसंद आया तो न्यूज रूम में जॉब दे दी.
लेकिन आकांक्षा की इच्छा कुछ अलग और क्रिएटिव करने की थी. क्रिएटिव करने की चाहत उन्हें SccoopWhoop ले आई. SccoopWhoop में क्रिएटिव राइटिंग और रिपोर्टिंग का मौका मिला. इसके बाद उन्हें Aajtak.in में अपना हुनर दिखाने का मौका दिया गया.
काम से फुर्सत मिलते ही आकांक्षा को सेलेब्स के व्लॉग देखने अच्छे लगते हैं. व्लॉग्स के जरिए उन्हें सेलिब्रिटी की इनसाइड स्टोरी पता चलती है. उन्हें घूमने-फिरने का शौक है, लेकिन सुकून परिवार के साथ आता है. आकांक्षा के सपने ऊंचे हैं. इसलिए सोते-जागते वो बस कामयाबी की उड़ान भरने के सपने देखती हैं.