scorecardresearch
 

आ गई उड़ने वाली कार, Tesla Roadster ने हवा में दिखाया सबसे कमाल का स्टंट, देखें वीडियो

TESLA की फ्लाइंग कार का वीडियो सामने आ गया है, जिसमें कार ने कमाल का स्टंट करके दिखाया है. पहले यह कार सड़क पर दौड़ी और फिर हवा में उड़ते हुए सेफ लैंडिंग करके दिखाई है. Elon Musk ने भी कार का वीडियो शेयर किया है. देखें वायरल वीडियो.

Advertisement
X
TESLA ने स्टंट का वीडियो शेयर किया. (Photo: X/TESLA)
TESLA ने स्टंट का वीडियो शेयर किया. (Photo: X/TESLA)

TESLA की फ्लाइंग कार का वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है. टेस्ला ने उड़ने वाली कार के कॉन्सेप्ट को हकीकत में लाकर खड़ा कर दिया है. इसका नाम Tesla Roadster है और कंपनी ने इसको लॉन्च कर दिया है. 

वीडियो में दिखाया है कि टेस्ला की कार रोड पर चलती है और फिर खड़ी दीवार पर चढ़ जाती है, जिसके बाद जाकर वह पलट जाती है. इसके बाद कार में लगे रॉकेट ऑन हो जाते हैं और कार उड़ती हुई जमीन पर सुरक्षित लैंड कर जाती है. 

एक अन्य वीडियो में दिखाया है कि टेस्ला की कार सड़क पर चलते-चलते अचानक उड़ने लगती है और बीच में खड़ी अन्य गाड़ियों के ऊपर से निकल जाती है, आगे लैंड कर जाती है. वह कार और ट्रक आदि के ऊपर से उड़कर जाती है.

कंपनी ने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट किया है, जिसमें कंपनी ने अपनी नई डिजाइन वाली रोडस्टर को पेश किया है. वीडियो में दिखाया गया है कि कार एक खास तरह के रैंप पर चलती है और फिर उलटा चलते हुए हवा में उड़ते हुए सड़क पर सुरक्षित लैंड कर जाती है. 

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, यह परफॉर्मेंस 15 अक्तूबर को की गई है. कंपनी ने इसको टेक्सास के मैकग्रेगर स्थित स्पेसएक्स की फैसिलिटी में पूरा किया है. नेक्स्ट जनरेशन की इस इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार को फर्स्ट वर्जन लॉन्च के करीब 9 साल बाद पेश किया है. 

TESLA ने कर दिखाया अब तक का सबसे मुश्किल स्टंट

यह अब तक किसी कार के द्वारा किया जाने वाला सबसे मुश्किल स्टंट है और इस स्टंट ने कंपनी को सबसे आगे और अलग खड़ा कर दिया है. कार की सुरक्षित लैंडिंग के लिए मस्क की रॉकेट कंपनी स्पेसएक्स के साथ मिलकर तैयार की गई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है. 

Elon Musk का पोस्ट 

मस्क ने इस वीडियो को खुद शेयर किया है. उन्होंने X प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा है कि लगता है कि भविष्य में उड़ने वाली कारें अब सच में होंगी. 

Tesla Roadster की कीमत 

Tesla Roadster को तीन वेरिएंट में पेश किया है. पहले वेरिएंट का नाम परफॉर्में है और जिसमें टेस्ला की वेबसाइट पर रोड रेडी यानी सड़क पर चलने के लिए तैयार बताया है. वहीं दूसरा वेरिएंट का नाम थ्रस्ट है और  Race Ready यानी रेसिंग आदि के लिए तैयार किया गया है. कंपनी ने इस कार के लिए रिजर्वेशन की शुरुआत कर दी है. तीसरा मॉडल रॉकेट है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement