टेस्ला मॉडल Y (Tesla Model Y), एक बैटरी इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर कार है. मार्च 2019 में इसका अनावरण किया गया, इसने जनवरी 2020 में अपने फ्रेमोंट प्लांट में प्रोडक्शन शुरू किया और 13 मार्च 2020 को डिलीवरी शुरू की. भारत में यह जनवरी 2023 में लॉन्च किया जाएगा (Tesla Model Y Launch in India).
मॉडल Y, मॉडल 3 सेडान प्लेटफॉर्म पर आधारित है. यह टेस्ला मॉडल 3 का 75 प्रतिशत डिजाइन शेयर करता है, जिसमें बाहरी डिजाइन और भीतरी डिजाइन एक समान है. साथ ही, इलेक्ट्रिक पावरट्रेन भी मॉडल 3 से लिया गया है. टेस्ला मॉडल एक्स की तुलना में, मॉडल वाई एक छोटे और कम खर्चीला है. मॉडल Y भी सेवेन सीटर्स है (Tesla Model Y Features).
मॉडल Y के लिए चार नियोजित पावरट्रेन कॉन्फ़िगरेशन थे, जिनमें स्टैंडर्ड रेंज रियर-व्हील ड्राइव (RWD), लॉन्ग रेंज रियर-व्हील ड्राइव, डुअल मोटर ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) के साथ लॉन्ग रेंज, परफॉर्मेंस और लॉन्ग रेंज AWD मॉडल शामिल है (Tesla Model Y).
Tesla, Inc. एक अमेरिकी बहुराष्ट्रीय ऑटोमोटिव और क्लीन एनर्जी कंपनी है जिसका मुख्यालय ऑस्टिन, टेक्सास में है (Tesla Headquarter). टेस्ला इलेक्ट्रिक वाहन (इलेक्ट्रिक कार और ट्रक), घर से लेकर ग्रिड-स्केल तक बैटरी एनर्जी स्टोरेज, सोलर पैनल और सोलर रूफ टाइल्स से संबंधित उत्पादों का डिजाइन और निर्माण करती है. 200 से एलोन मस्क (Elon Musk) कंपनी के सीईओ है (Tesla CEO).
Tesla ने भारत में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करते हुए हैदराबाद में नया एक्सपीरियंस सेंटर, (शोरूम) शुरू कर दिया है.
Tesla Model Y L: टेस्ला ने भारतीय बाजार में अपनी नई 6-सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक एसयूवी Model Y L की डिलीवरी शुरू कर दी है.
टेस्ला मॉडल वाई को अब आप पहले से कम कीमत पर खरीद सकते हैं. कंपनी ने अपनी पॉपुलर एसयूवी की कीमतों को रिवाइज कर दिया है. अब ये कार पहले से 9 लाख रुपये कम कीमत पर आ रही है. हाल में ही टेस्ला ने अपनी इस कार का लॉन्ग रेंज वेरिएंट भी लॉन्च किया है. कंपनी की मानें, तो ये कार सिंगल चार्ज में 500 किलोमीटर तक चल सकती है.
टेस्ला फाउंडर और अरबति एलॉन मस्क चीन में हैं. मस्क सहित कई टेक दिग्गज चीन में हैं. इस दौरान मस्क के साथ कई चीनी टेक दिग्गज सेल्फी लेने के लिए पास आए. मस्क का रिएक्शन वायरल हो रहा है.
टेस्ला भारतीय बाजार में अपने फुटप्रिंट को बढ़ा रहा है. कंपनी ने दिल्ली, गुरुग्राम और मुंबई के बाद नए शहर में अपना शोरूम खोला है, जहां इसकी दो गाड़ियां मिलेंगी. ब्रांड ने हाल में ही भारत में अपनी 6 सीटर एसयूवी मॉडल वाई एल को भी इंट्रोड्यूस किया है. ये कार भी आपको शोरूम में मिलेगी. आइए जानते हैं कंपनी के नए शोरूम की खास बातें.
क्या हो अगर 50 साल पहले आई कोई मशीन आज की टेक्नोलॉजी को मात दे दे? ऐसा ही कुछ हाल में हुई एक रेस में हुआ है. दरअसल, 1970 में आई शेवरले ने टेस्ला साइबरट्रक को ड्रैग रेस में हराया है. इस रेस का वीडियो यूट्यूब पर मौजूद है. रेस में शामिल हुई 1970 की शेवरले शेवेल मालिबू को मॉडिफाई किया गया था. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
Tesla Model Y L में कंपनी ने 3,040 मिमी का व्हीलबेस दिया है. जिसके चलते केबिन स्पेस काफी बढ़ गया है. इसके अलावा ये कार स्टैंडर्ड वर्जन से 186 मिमी ज्यादा लंबी और 44 मिमी ज्यादा ऊंची है. ये टेस्ला की भारत में पहली कार है जो डुअल-मोटर सेटअप के साथ आती है. इसकी बुकिंग शुरू कर दी गई है.
टेस्ला एक नई कार पर काम कर रही है. ये कार छोटी और सस्ती होगी. रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी एक कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी लाने की तैयारी में है.
Anthropic के AI टूल आने से इस बार आईटी शेयरों में बड़ी बिकवाली इसलिए नहीं दिख रही है, क्योंकि निवेशकों को यह भरोसा है कि AI कंपनियों को पूरी तरह से खत्म नहीं करेगा, बल्कि उनके साथ मिलकर काम करेगा.
Tesla India Sales: पिछले साल जुलाई में टेस्ला ने बड़े ही जोर-शोर के साथ भारत में एंट्री का ऐलान किया और पहली कार के तौर पर Model Y को लॉन्च किया गया. कंपनी इंडिया में लगातार अपना नेटवर्क बढ़ाने में व्यस्त है, लेकिन बावजूद इसके कारों की बिक्री काफी स्लो है.
Tesla Supercharger India: टेस्ला का यह नया सुपरचार्जर नवी मुंबई के नेक्सस सीवुड्स मॉल में लगाया गया है. ये कंपनी का पहला इन-मॉल चार्जिंग स्टेशन है. इससे पहले कंपनी ने दिल्ली, गुरुग्राम और मुंबई के कुछ इलाकों में भी सुपरचार्जर लगा चुकी है.
कार मालिक का कहना है कि, इजरायल के नेतान्या में रॉकेट शार्पेनल का भारी टुकड़ा उनकी कार के छत पर गिरा. लेकिन कार के सनरूफ ने उस इम्पैक्ट को झेल लिया. हालांकि उस पर एक गहरा गड्ढा बन गया, लेकिन कांच टूटकर बिखरा नहीं. इस सेफ्टी के लिए उन्होंने कंपनी और एलन मस्क दोनों को धन्यवाद दिया है.
14 साल पहले टेस्ला ने इलेक्ट्रिक कार मार्केट में मॉडल एस के साथ एंट्री की थी. अब इस कार का सफर खत्म हो चुका है. 1 अप्रैल को जानकारी मिली कि मॉडल एस और मॉडल एक्स का प्रोडक्शन कंपनी बंद कर रही है. मस्क ने खुद ट्विट कर इसकी जानकारी दी है और इसे एक युग का अंत बताया है. अब टेस्ला आगे के सफर में नए मॉडल्स पर फोकस करेगा.
Tesla Cybertruck lawsuit: टेस्ला साइबरट्रक के एक्सीडेंट के बाद पीड़ित महिला ने कंपनी के खिलाफ केस किया है. महिला का कहना है कि कंपनी ने कार के फीचर्स को गलत तरीके से पेश किया है, जिसकी वजह से उनका एक्सीडेंट हुआ है. एक्सीडेंट के वक्त महिला के साथ कार में उनका एक साल का बच्चा भी मौजूद था. आइए जानते हैं पूरा मामला.
India US Deal Impact: इस डील का सीधा असर महंगी अमेरिकी गाड़ियों पर पड़ सकता है. जिससे कई लग्ज़री और इंपोर्टेड कार-बाइक्स कम कीमत में भारत में उपलब्ध होंगी.
Raj Jegannathan Tesla: राज जगन्नाथन ने अपने लिंक्डइन पोस्ट में लिखा कि,टेस्ला में उनका सफर लगातार सीखने और बदलाव से भरा रहा. उनका कहना था कि यह सफर उनके लिए पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों रूप से काफी अहम रहा. बतौर वाइस प्रेसिडेंट टेस्ला में उनकी भूमिका काफी अहम थी.
Tesla Sales: बिक्री के मोर्चे पर आई सुस्ती का असर अब उन बाजारों में भी नजर आने लगा है, जिन्हें टेस्ला का गढ़ माना जाता था. हाल ही में टेस्ला ने दुनिया भर में अपने कारों की बिक्री को सुधारने के लिए Model 3 और Model Y का ज्यादा किफायती वेरिएंट भी पेश किया है.
क्या एलॉन मस्क एक स्मार्टफोन लॉन्च करने वाले हैं? इसकी चर्चा मस्क के एक कमेंट के बाद शुरू हुई है. मस्क ने X पर Starlink Phone को लेकर एक यूजर के कमेंट का जवाब दिया है. मस्क ने कहा कि ऐसा होना असंभव नहीं है. हालांकि, उनका फोन मौजूदा स्मार्टफोन्स से काफी अलग होगा, जो मैक्सिमम परफॉर्मेंस पर फोकस करेगा.
India-EU FTA Deal on EV: यूरोपीय यूनियन के अनुसार, यूरोप में बनने वाली गाड़ियों पर भारत में लगने वाली इंपोर्ट ड्यूटी को 110 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत कर दिया गया है. लेकिन इस डील में एक ऐसी शर्त भी शामिल है, जिसने TESLA जैसी विदेशी कार कंपनियों के लिए फिलहाल भारत में कम कीमत में कारों को लाने से रोक दिया है.
संजय दत्त बॉलीवुड के इकलौते ऐसे एक्टर हैं, जिन्होंने एक नहीं बल्कि तीन 1000 करोड़ी फिल्मों में काम किया है. उनकी पिक्चर 'धुरंधर' देशभर में छाई हुई है.
Sanjay Dutt Tesla Cybertruck: हाल ही में संजय दत्त को मुंबई की सड़कों पर टेस्ला साइबरट्रक के साथ स्पॉट किया गया है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.