सैमसंग ने भारत में अपना फ्लैगशिप फैबलेट Galaxy Note7 लॉन्च कर दिया है. लॉन्च से पहले रिपोर्ट्स आ रहीं थी कि इसमें 6GB रैम और 128GB इंटरनल मेमोरी होगी. लेकिन कंपनी इसमें 4GB रैम और 64GB इंटरनल मेमोरी ही दिया है. हैरानी की बात यह है कि पिछला नोट यानी Galaxy Note5 में भी 4GB रैम ही था.
एक हैरान कर देने . सैमसंग Galaxy Note7 का एक और वैरिएंट लाने की तैयारी में है जिसमें 6GB रैम और 128GB इंटरनल मेमोरी होगी. लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे ग्लोबली नहीं बल्कि सिर्फ चीन में लॉन्च किया जाएगा.
भारत में जो लोग Galaxy Note7 लेने की तैयारी में हैं कर देने वाली खबर भी है. इस फैबलेट का सबसे बेहतर कलर वैरिएंट यानी ब्लू भारत में लॉन्च नहीं हुआ है. दूसरे देशों में इसे लॉन्च किया गया है और काफी पसंद भी किया जा रहा है.
सैमसंग मोबाइल चीफ डीजे को ने इस बात की पुष्टि की है कि कंपनी Galaxy Note7 के दूसरे वैरिएंट को चीन में पेश करने के लिए तैयार है. पिछले तीन साल से चीन में इसके स्मार्टफोन की बिक्री में गिरावट दर्ज की जा रही थी. माना जा रहा है कि यह वैरिएं बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए पेश किया जा रहा है.
ज्यादा रैम और इंटरनेल स्टोरेज वाले इस वैरिएंट की कीमत भी काफी ज्यादा होगी. अमेरिकी में Galaxy Note7 की कीमत $800 है जबकि नए वैरिएंट की कीमत $900 होने की उम्मीद की जा रही है.