scorecardresearch
 

'वो कुछ अलग लेकर पैदा हुए हैं...', डोनाल्ड ट्रंप ने की मेसी की तारीफ, इंग्लिश टीम के कोच पर साधा निशाना

डोनाल्ड ट्रंप ने लियोनेल मेसी की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि वह कुछ अलग लेकर पैदा हुए हैं. साथ ही इंग्लैंड के कोच थॉमस टुचेल की रणनीति और हैरी केन के इस्तेमाल पर भी सवाल उठाए.

Advertisement
X
लियोनेल मेसी पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान (Photo: Reuters)
लियोनेल मेसी पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान (Photo: Reuters)

संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी की जमकर तारीफ की है. ट्रंप ने कहा कि मेसी जैसे खिलाड़ी 'कुछ अलग लेकर पैदा होते हैं' और बड़े मौकों पर मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं.

FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले न्यूयॉर्क में आयोजित एक कार्यक्रम में ट्रंप ने अर्जेंटीना की इंग्लैंड पर 2-1 से मिली सेमीफाइनल जीत का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि मेसी पर कड़ी निगरानी थी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने शानदार मूवमेंट दिखाया और ऐसा सटीक पास दिया, जिस पर लौटारो मार्टिनेज ने विजयी गोल दाग दिया.

यह भी पढ़ें: लड़के से लड़की बनीं क्रिकेटर का दबंग अंदाज, 15 बॉल में किया ये कारनामा

ट्रंप ने कहा, 'मैंने मेसी का वह पास देखा. वह लगभग पूरी तरह परफेक्ट था. ऐसे महान खिलाड़ी बार-बार ऐसा करते हैं. वे कुछ अतिरिक्त प्रतिभा लेकर पैदा होते हैं.' उन्होंने क्रिस्टियानो रोनाल्डो की भी तारीफ करते हुए कहा कि वह भी ऐसे ही महान खिलाड़ियों में शामिल हैं.

हैरी केन को डिफेंस में उतारना गलती?

Advertisement

ट्रंप ने इंग्लैंड के कोच थॉमस टुचेल की रणनीति पर भी सवाल उठाए. उनका मानना है कि बढ़त मिलने के बाद इंग्लैंड ने अपने सबसे बड़े स्टार हैरी केन को जरूरत से ज्यादा रक्षात्मक भूमिका में लगा दिया, जिससे टीम का आक्रामक खेल खत्म हो गया.

ट्रंप ने कहा, 'उन्होंने बढ़त हासिल करने के बाद अपने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को डिफेंस में लगा दिया. आपको थोड़ा आक्रामक भी रहना चाहिए. मैं कोच नहीं हूं, लेकिन यह फैसला मुझे असामान्य लगा.'

यह भी पढ़ें: 'मैंने उसे गोद में उठाया था...', यामाल को लेकर मेसी का भावुक बयान

हालांकि, टुचेल ने बाद में सफाई देते हुए कहा कि अर्जेंटीना के लगातार दबाव की वजह से पूरी टीम को पीछे हटकर खेलना पड़ा और केन भी उसी रणनीति का हिस्सा थे.

अब अर्जेंटीना की टीम FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में 20 जुलाई को न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में स्पेन से भिड़ेगी, जबकि इंग्लैंड तीसरे स्थान के मुकाबले में फ्रांस का सामना करेगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement