मैच का नतीजा रियल मैड्रिड के पक्ष में रहा, लेकिन विनीसियस का रेड कार्ड अब टीम के लिए नई चिंता बन गया है. अनुशासन समिति का फैसला तय करेगा कि स्टार फॉरवर्ड की गैरमौजूदगी सिर्फ एक मैच तक सीमित रहती है या वह बार्सिलोना के खिलाफ अहम मुकाबला भी गंवा देते हैं.
पुर्तगाल फुटबॉल फेडरेशन ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए बड़ा कदम उठा लिया है. कोच से हुए विवाद के बाद रोनाल्डो ने माफी मांग ली थी. लेकिन इस मामले ने अब नया रूप ले लिया है.
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पुर्तगाल ट्रेनिंग कैंप छोड़ने के विवाद पर पहली बार विस्तार से अपनी बात रखी है. रोनाल्डो ने कोच जॉर्ज जीसस पर दो बार अपना वादा तोड़ने का आरोप लगाया, कैंप छोड़ने पर माफी मांगी और कहा कि वह संभावित सजा भुगतने के बाद भी पुर्तगाल के लिए खेलना जारी रखना चाहते हैं.
लियोनेल मेसी का इंटरनेशनल करियर जिस अंदाज में शुरू हुआ था, उससे बिल्कुल अलग अंदाज में खत्म हुआ. 2005 में डेब्यू मैच में रेड कार्ड पाने वाला खिलाड़ी 21 साल बाद अर्जेंटीना के लिए आखिरी मैच में गोल और दो असिस्ट करके विदा हुआ.
India vs Uruguay Tickets: 6 अक्टूबर को होने वाले फ्रेंडली मैच से पहले फुटबॉल फैन्स को बड़ी राहत देने वाली खबर आई है. इस मुकाबले के कुछ टिकटों की कीमत में 90% तक कटौती की गई है, जिससे अधिक से अधिक फैन्स स्टेडियम में आकर लाइव मैच का मजा उठा सकेंगे.
भारतीय फुटबॉल टीम को ब्राजील के खिलाफ अपने घर पर हार झेलनी पड़ी है. ब्राजील ने 29वें मिनट में शानदार गोल के साथ भारत पर बढ़त बनाई. इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों को मैच में वापसी करने का मौका नहीं मिला.
कोलकाता में फ्रेंडली मैच से पहले ब्राजील के फुटबॉल सितारे बंगाल की मछली के स्वाद के मुरीद हो गए हैं. हालांकि टीम अपनी डाइट को लेकर कोई समझौता नहीं कर रही. खिलाड़ियों के साथ आए शेफ और न्यूट्रिशनिस्ट ही खाना तैयार कर रहे हैं, जबकि टीम का पानी भी बाहर से मंगाया जा रहा है. दिन में करीब पांच बार तय डाइट के बीच मछली ने ब्राजील की प्लेट में खास जगह बना ली है.
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने बताया कि उन्होंने कोपेनहेगन में पुर्तगाल की राष्ट्रीय टीम का ट्रेनिंग कैंप छोड़ दिया है. यह फैसला डेनमार्क के खिलाफ नेशंस लीग मैच से एक दिन पहले आया. खबरों के मुताबिक कोच जॉर्ज जीसस के साथ विवाद हुआ था.
पाकिस्तान में फुटबॉल टूर्नामेंट खेलने क्वेटा जा रही कराची डिस्ट्रिक्ट वेस्ट की टीम को रास्ते में हथियारबंद बदमाशों ने लूट लिया. मस्तुंग और सरियाब के बीच हाईवे पर करीब एक दर्जन बंदूकधारियों ने बस रोककर खिलाड़ियों और यात्रियों से मोबाइल, नकदी और कीमती सामान छीन लिया. कुछ लोगों के साथ मारपीट भी हुई. क्वेटा पहुंचने के बाद टीम ने खेल मंत्री से मदद मांगी, जिन्होंने खिलाड़ियों के दैनिक भत्ते की व्यवस्था कराई.
इजरायल के खिलाफ इन मुकाबलों को लेकर आयरलैंड में पहले से विरोध की स्थिति रही है. 160 से ज्यादा आयरिश खेल हस्तियों ने एफएआई को खुला पत्र लिखकर अपने फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील की थी. टीम के होटल के बाहर भी मैचों के बहिष्कार की मांग को लेकर प्रदर्शन हुए.
पनामा के खिलाफ भारत का दमदार प्रदर्शन ब्राजील और उरुग्वे के खिलाफ ब्लॉकबस्टर मुकाबलों के लिए सकारात्मक संकेत है. अब देखना होगा कि ब्राजील और उरुग्वे जैसी शीर्ष टीमों के खिलाफ भारतीय खिलाड़ी इसी तरह का प्रदर्शन दोहरा पाते हैं या नहीं.
लियोनेल मेसी अर्जेंटीना के लिए अपना आखिरी मैच 6 अक्टूबर को खेलेंगे. अर्जेंटीना फुटबॉल फेडरेशन ने बेनिन के खिलाफ होने वाले इस मुकाबले को मेसी की खास विदाई के तौर पर तय किया है. 2022 वर्ल्ड कप विजेता टीम के खिलाड़ियों को भी परिवार के साथ बुलाया जाएगा. मेसी 207 मैचों में 125 गोल कर चुके हैं.
पहली बार सीनियर स्तर पर भारतीय टीम पांच बार की विश्व चैम्पियन ब्राजील से भिड़ने जा रही है. ऐसे में 3 अक्टूबर को कोलकाता में होने वाला भारत-ब्राजील का मुकाबला फुटबॉल फैन्स के लिए बेहद खास होगा.
अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है... यानी अब मेसी अर्जेंटीना की जर्सी में मैदान पर नजर नहीं आएंगे. सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए मेसी ने अपने इस फैसले का ऐलान किया. यह फैसला उनके लिए बेहद भावुक और दर्द भरा है... लेकिन उन्हें लगता है कि अब यही सही वक्त है...
लियोनेल मेसी ने अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम से अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कहने का ऐलान किया है. भावुक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने बताया कि विश्व कप फाइनल में स्पेन से हार के बाद ही उनके मन में यह फैसला आया था. पिता के निधन के बाद उनका निर्णय और मजबूत हो गया. मेसी ने प्रशंसकों, परिवार, कोच और साथियों का शुक्रिया अदा किया और कहा कि टीम को बाहर से समर्थन देंगे.
दुनिया के सबसे महान फुटबॉलरों में शुमार लियोनेल मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है. जुलाई में हुए वर्ल्ड कप के बेहद रोमांचक फाइनल मुकाबले में स्पेन के हाथों मिली 1-0 की हार के साथ ही मेसी के अर्जेंटीना करियर का अंत हो गया.
41 साल की उम्र में भी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने फुटबॉल के मैदान पर अपना दबदबा कायम रखा है. हाल ही में अपने करियर का 978वां गोल दागकर उन्होंने अपनी टीम को एक यादगार जीत दिलाई है.
वर्ल्ड कप 2026 फाइनल गंवाने के एक महीने बाद अर्जेंटीना के खिलाड़ियों पर फीफा ने बड़ी कार्रवाई की है., सबसे ज्यादा नुकसान परेडेस को हुआ, जिन्हें अगले 10 इंटरनेशनल मुकाबलों से बाहर रहना पड़ेगा. फीफा ने अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन पर भी जुर्माना लगाया है.
इंटर मियामी लगातार तीन हार के बाद भी जीत की राह पर नहीं लौट सकी, लेकिन उसके सबसे बड़े स्टार लियोनेल मेसी का प्रदर्शन टीम के लिए सकारात्मक संकेत रहा. इस मैच से इंटर मियामी को सिर्फ एक अंक मिला, लेकिन लियोनल मेसी के लिए इस मुकाबले की अहमियत आंकड़ों से कहीं ज्यादा थी.
मुंबई के बांद्रा स्थित ऐतिहासिक नेवल डिसूजा फुटबॉल ग्राउंड को कन्वेंशन सेंटर बनाने की बीएमसी की योजना को हरी झंडी मिल गई है. इस फैसले से स्थानीय खिलाड़ियों, रेफरी और फुटबॉल प्रेमियों में गहरा आक्रोश है. उनका कहना है कि खेल मैदान छिनने से भारतीय फुटबॉल का भविष्य और ऐतिहासिक पहचान दोनों खतरे में पड़ जाएंगे.