फीफा यानी इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ एसोसिएशन फुटबॉल, एक गैर-लाभकारी संगठन है (Non-profit Organisation). यह एसोसिएशन फुटबॉल, फुटसल और बीच सॉकर के अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के आयोजन करने के अलावा खेल से संबंधित तमाम नियमों और कानूनों को बनाता और लागू करता है. फीफा फुटबॉल का सुप्रीम गवर्निंग बॉडी है (Football’s Supreme Governing Body ).
फीफा की स्थापना 1904 में बेल्जियम, डेनमार्क, फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड, स्पेन, स्वीडन और स्विटजरलैंड के राष्ट्रीय संघों के बीच अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की देखरेख के लिए की गई थी (FIFA Founded in 1904). फीफा का मुख्यालय ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड में है (FIFA Headquarter). विश्व के कुल 211 राष्ट्रीय संघ बतौर सदस्य फीफा में शामिल हैं (211 National Associations in FIFA). प्रशासनिक दायित्वों को पूरा करने के लिए फीफा को छह क्षेत्रीय संघों में बांटा गया है. ये क्षेत्रीय संघ हैं: अफ्रीका, एशिया, यूरोप, उत्तरी और मध्य अमेरिका और कैरिबियन, ओशिनिया और दक्षिण अमेरिका. प्रत्येक राष्ट्रीय संघों का इन छह में से एक का सदस्य होना अनिवार्य है (Structure of FIFA).
वर्ल्ड कप 2026 फाइनल गंवाने के एक महीने बाद अर्जेंटीना के खिलाड़ियों पर फीफा ने बड़ी कार्रवाई की है., सबसे ज्यादा नुकसान परेडेस को हुआ, जिन्हें अगले 10 इंटरनेशनल मुकाबलों से बाहर रहना पड़ेगा. फीफा ने अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन पर भी जुर्माना लगाया है.
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में मेक्सिको की जीत के साथ एक फैन का जुनून भी सोशल मीडिया पर छा गया. H-Town Girl के नाम से मशहूर ओलिविया बेथेल का मेक्सिको-साउथ कोरिया मैच के दौरान जोशीला अंदाज वायरल हो गया. मेक्सिको के रंगों में सजी ओलिविया की एनर्जी, उनका जश्न और फुटबॉल के प्रति दीवानगी ने उन्हें वर्ल्ड कप की सबसे चर्चित फैन्स में शामिल कर दिया.
मेक्सिको की 3-0 की शानदार जीत के बीच एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गईं H-Town Girl यानी ओलिविया बेथेल. मेक्सिको के हर गोल पर उनके जोशीले जश्न, 'MEXICOOOOOO!' के नारों और जबरदस्त ऊर्जा ने फैन्स का दिल जीत लिया.
FIFA World Cup 2026 में इंग्लैंड से मेक्सिको की हार के बाद सोशल मीडिया पर एक वायरल फैन का भावुक रिएक्शन चर्चा में है. मैच के दौरान पहले शॉक और फिर आंसुओं में डूबी इस महिला फैन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. मेक्सिको की 'लकी चार्म' कही जाने वाली फैन ने बाद में इंस्टाग्राम पर रजाई ओढ़कर रोते हुए भी वीडियो शेयर किया...
स्पेन ने 2026 फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर विश्व चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया. वर्ल्ड कप अभियान के दौरान स्पेन ने पुरुष इंटरनेशनल फुटबॉल में लगातार 38 मुकाबलों तक अजेय रहने का रिकॉर्ड भी बनाया. अब स्पेन की क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है.
फुटबॉल के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी का एक बयान चर्चा में है. जहां उन्होंने अपने मरहूम पिता जॉर्ज को श्रद्धांजलि दी. वहीं अपने फुटबॉल करियर को लेकर भी एक बड़ा बयान दिया है. वहीं मेसी के इस पोस्ट पर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का भी रिएक्शन आया है.
हाल में हुए फुटबॉल वर्ल्ड कप के दौरान लियोनेल मेसी समेत कई फुटबॉल सितारों को गंभीर धमकियां मिलीं. वहीं रोनाल्डो के होटल की जानकारी जुटाने वाले संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया. एक रेफरी को 6,000 से ज्यादा धमकियां मिलीं.
फीफा विश्व कप 2026 के दौरान लियोनेल मेसी समेत कई बड़े खिलाड़ियों और अधिकारियों को गंभीर धमकियां मिलने की रिपोर्ट सामने आई है. मेसी को लेकर अलग-अलग मुकाबलों से पहले बम हमले की धमकियां मिलीं. क्रिस्टियानो रोनाल्डो से जुड़ी संदिग्ध गतिविधि भी सामने आई. वहीं फ्रांसीसी रेफरी फ्रांस्वा लेटेक्सियर को हजारों धमकी भरे संदेश मिले. सुरक्षा एजेंसियों ने संभावित खतरों और संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी.
FIFA अध्यक्ष Gianni Infantino को बड़ा झटका तब लगा जब World Cup और दूसरे बड़े टूर्नामेंट के कमर्शियल राइट्स वाली नई इकाई में करीब 20 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की उनकी योजना भारी विरोध के बाद वापस रख दी गई, और इसके बाद Donald Trump से संपर्क की कोशिशों के बावजूद उन्हें खुला समर्थन नहीं मिला.
जियानलुइगी डोनारुम्मा की शादी में एर्लिंग हालैंड ने अपने मशहूर 'Viking Row' सेलिब्रेशन से पूरी महफिल लूट ली. इस सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में स्पेन की जीत के बाद सबसे ज्यादा चर्चा किसी स्टार फुटबॉलर की नहीं, बल्कि लामिन यामाल के 3 साल के छोटे भाई कीने की हो रही है. मैदान पर भाई की ओर दौड़कर गले लगाना, ट्रॉफी के साथ खेलना, खिलाड़ियों के बीच मस्ती करना और मजेदार एक्सप्रेशन देना... इन वीडियो ने सोशल मीडिया पर करोड़ों लोगों का दिल जीत लिया.
फीफा वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद स्पेन के खिलाड़ियों ने गोल पोस्ट की नेट काटकर अपने साथ रखी, जिसने दुनियाभर के फुटबॉल फैन्स का ध्यान खींचा. यह परंपरा फुटबॉल की नहीं, बल्कि अमेरिकी बास्केटबॉल की है, जहां चैम्पियन टीम नेट को यादगार के रूप में अपने साथ ले जाती है. इसकी शुरुआत 20वीं सदी की शुरुआत में इंडियाना से हुई थी.
FIFA वर्ल्ड कप 2026 फाइनल में स्पेन से 1-0 की हार के बाद लियोनल मेसी ने पहली बार सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि खिताब गंवाने का दर्द बहुत बड़ा है और इस घाव को भरने में समय लगेगा. मेसी ने टीम के लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचने पर गर्व जताया, फैन्स का धन्यवाद किया और स्पेन को वर्ल्ड चैम्पियन बनने की बधाई दी.
2022 में विश्व कप जीतकर लियोनेल मेसी ने अपने करियर का सबसे बड़ा सपना पूरा किया था, लेकिन 2026 में उनकी विदाई हार और आंसुओं के साथ हुई. इसके बावजूद उनकी महानता पर कोई सवाल नहीं उठता. मेसी ने अर्जेंटीना को विश्व चैम्पियन बनाया, वर्षों की आलोचनाओं का जवाब दिया और बार-बार टीम को बड़े फाइनल तक पहुंचाया. उनकी विरासत किसी एक हार से नहीं, बल्कि दो दशक तक दुनिया के सबसे बड़े मंच पर लगातार इतिहास रचने से तय होती है.
'कूटनीति' में बात फुटबॉल के उस महा-मुकाबले की, जो खेल के मैदान से शुरू होकर राजनीति के अखाड़े में तब्दील हो गया. कहने को तो फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल मैच लोगों को जोड़ता है, लेकिन हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है. न्यू जर्सी में जब 2026 फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल शुरू हुआ, तो यह सिर्फ स्पेन और अर्जेंटीना की टक्कर नहीं रह गया था. यह दुनिया के बड़े-बड़े प्रधानमंत्रियों और राष्ट्रपतियों के बीच का एक कूटनीतिक दंगल बन चुका था, जहां फैंस से ज़्यादा तालियां सरकारों के बोर्डरूम में बज रही थीं. तो आज 'कूटनीति' में समझेंगे कि आखिर फुटबॉल का यह सबसे बड़ा मंच कैसे ग्लोबल पॉलिटिक्स का नया अखाड़ा बन गया?
लियोनेल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में स्पेन के खिलाफ अर्जेंटीना की हार के बाद पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने माना कि खिताब गंवाने का दर्द बहुत गहरा है.
दुनिया को फुटबॉल का नया सिकंदर मिल गया है. FIFA वर्ल्ड का नया बेताब बादशाह है स्पेन. फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना को 1-0 से हरा कर स्पेन की टीम ने अपने देश को, अपने फैन्स को झूमने, गाने और आतिशबाजी का मौका दे दिया. देखें दुनिया आजतक.
स्पेन की FIFA वर्ल्ड कप जीत के बाद लमीन यामाल और उनके छोटे भाई कीन की भावुक तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है. ट्रॉफी से ज्यादा दोनों के भाईचारे और जश्न ने फैन्स का दिल जीत लिया.
Ferran Torres: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के लिए सबसे बड़ा हीरो फेरान टोरेस बने. अतिरिक्त समय के 106वें मिनट में निको विलियम्स के शानदार हेडर पर उन्होंने गोल दागकर अर्जेंटीना के खिलाफ 1-0 की बढ़त दिलाई. यही गोल निर्णायक साबित हुआ और स्पेन ने वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया.
Spain vs Argentina, FIFA World Cup Final 2026: न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में अर्जेंटीना और स्पेन की टीम्स आमने-सामने हुईं. लियोनेल मेसी की अगुवाई वाली अर्जेंटीना की टीम अपना टाइटल डिफेंड नहीं कर सकी. स्पेन ने दूसरी ओर 16 साल का सूखा खत्म किया.
स्पेन ने 16 साल बाद फुटबॉल वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया. टीम ने न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में 2022 की चैंपियन अर्जेंटीना को 1-0 से हराया। स्पेन के लिए एक्स्ट्रा टाइम में फेरन टोरेस ने गोल किया..106वें मिनट में सब्स्टीट्यूट प्लेयर फेरान टोरेस ने स्पेन के लिए गोल दागा. टोरेस को एक अन्य सब्स्टीटयूट खिलाड़ी निको विलियम्स ने पास दिया, जिसपर वो गोल करने में कामयाब रहे.