18 July 2026
By: AajTak Sports
FIFA वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल स्पेन और अर्जेंटीना के बीच 20 जुलाई को भारतीय समयानुसार रात 12.30 बजे से न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले में लियोनेल मेसी और लैमिन यामाल पर नजरें होंगी.
Photo: Getty
2007 में लियोनेल मेसी ने एक चैरिटी फोटोशूट के दौरान 6 महीने के लैमिन यामाल को गोद में उठाया और नहलाया था.
Photo: Instagram/@complexmena
यह तस्वीर 2007 में Barcelona, UNICEF और स्पेनिश अखबार Sport के चैरिटी कैलेंडर शूट के दौरान ली गई थी.
Photo: India Today Archives
दरअसल यामाल की मां ने एक रैफल (लॉटरी) जीती थी, जिसके बाद उनकी मुलाकात युवा मेसी से हुई थी.
Photo: Getty
2024 में यामाल के पिता ने यह तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी. इसके बाद यह फोटो दुनिया भर में वायरल हो गई.
Photo: Getty
लियोनेल मेसी ने लैमिन यामाल के साथ इस वायरल फोटो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
Photo: Getty
मेसी ने कहा, 'यामाल के साथ वह तस्वीर... और अब उसी बच्चे के खिलाफ मैं वर्ल्ड कप फाइनल खेलने जा रहा हूं. तब वह सिर्फ एक बच्चा था. यह सचमुच अविश्वसनीय है'.
Photo: Getty
वीडियो देखें
Video: X/FOXSports
39 वर्षीय लियोनेल मेसी अर्जेंटीना की कप्तानी करेंगे, जबकि 19 वर्षीय लैमिन यामाल स्पेन की सबसे बड़ी उम्मीद होंगे. दोनों पहली बार किसी आधिकारिक मैच में आमने-सामने होंगे.
Photo: Getty
जो तस्वीर कभी एक चैरिटी शूट का हिस्सा थी, वही आज फुटबॉल इतिहास की सबसे यादगार तस्वीरों में शामिल है.
Photo: Getty