क्रिस्टियानो रोनाल्डो, फुटबॉलर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो डॉस सैंटोस एवेइरो (Cristiano Ronaldo) एक पुर्तगाली पेशेवर फुटबॉलर है, जो प्रीमियर लीग क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए फॉरवर्ड के रूप में खेलते हैं (Ronaldo Manchester United) और पुर्तगाल टीम की कप्तानी करते हैं (Ronaldo Portugal Captain). रोनाल्डो पांच बैलोन डि'ओर पुरस्कार और चार यूरोपियन गोल्डन शूज़ जीतने वाले यूरोप के सबसे सफल खिलाड़ी हैं (Ronaldo Won Five Ballon d'Or Awards). उन्होंने अपने करियर में 32 ट्राफियां जीती हैं, जिसमें सात लीग खिताब, पांच यूएफा चैंपियंस लीग, एक यूएफा यूरोपियन चैम्पियनशिप और एक यूएफा नेशन लीग शामिल हैं. रोनाल्डो ने चैंपियंस लीग में सर्वाधिक 181 मैच खेलकर, सर्वाधिक 140 गोल किए हैं (Ronaldo Most Successful Champions League Player). रोनाल्डो दुनिया में सर्वाधिक 115 अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाले खिलाड़ी हैं (Ronaldo Most Successful International Player).
रोनाल्डो का जन्म 5 फरवरी 1985 (Ronaldo Date of Birth) को पुर्तगाली द्वीप मदीरा की राजधानी फुंचल के साओ पेड्रो पैरिश में हुआ था. उनकी मां मारिया डोलोरेस एक रसोइया और पिता जोस डिनिस एवेइरो एक नगरपालिका माली थे. रोनाल्डो अपने माता-पिता के चौथे और सबसे छोटे संतान हैं. उनका एक बड़ा भाई, ह्यूगो और दो बड़ी बहनें एल्मा और लिलियाना कैटिया हैं (Ronaldo Family).
रोनाल्डो (CR7) ने अपने सीनियर क्लब करियर की शुरुआत स्पोर्टिंग सीपी के लिए खेलते हुए की. रोनाल्डो ने 18 साल की उम्र में, अपने पहले सीजन में एफए कप जीता. वह लगातार तीन, प्रीमियर लीग खिताब, चैंपियंस लीग और फीफा क्लब विश्व कप जीतने वाले खिलाड़ी हैं. 23 साल की उम्र में, उन्होंने अपना पहला बैलन डि'ओर जीता. उन्होंने 2009 में रियाल मैड्रिड के लिए रिकॉर्ड 94 मिलियन यूरो के ट्रांसफर पर हस्ताक्षर किए (Ronaldo Record Transfer), जहां उन्होंने दो ला लीगा खिताब, दो कोपा डेल रे सहित 15 ट्राफियां जीतीं. उन्होंने 2013 और 2014 में बैक-टू-बैक बैलन डी'ओर जीते. 2018 में, वे 100 मिलियन यूरो की ट्रांसफर कीमत पर युवेंटस गए, जो एक इतालवी क्लब के लिए सबसे महंगा स्थानांतरण था. उन्होंने 2021 में मैनचेस्टर यूनाइटेड में लौटने से पहले, दो सीरी ए खिताब, दो सुपरकोपे इटालियाना और एक कोपा इटालिया जीता.
रोनाल्डो को 2016 और 2017 में फोर्ब्स ने दुनिया में सबसे अधिक कमाई करने वाला एथलीट बताया. ईएसपीएन ने उन्हें 2016 से 2019 तक दुनिया का सबसे प्रसिद्ध एथलीट माना. टाइम मैगजीन ने उन्हें 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल किया. 2014 में, वह अपने करियर में 1 बिलियन डॉलर कमाने वाले पहले फुटबॉलर और तीसरे खिलाड़ी बने (Ronaldo Most Richest Athlete).
रोनाल्डो के चार बच्चे हैं. वह पहली बार 17 जून 2010 को क्रिस्टियानो जूनियर के पिता बनेलेकिन उन्होंने मां की पहचान का खुलासा नहीं किया. जनवरी 2015 में, रोनाल्डो ने घोषणा की कि रूसी मॉडल इरिना शायक के साथ उनका पांच साल का रिश्ता समाप्त हो गया है (Ronaldo Personal Life).
रोनाल्डो के पिता, जोजे की मृत्यु 52 साल की उम्र में शराब से संबंधित बीमारी से हो गई थी. लिहाजा रोनाल्डो शराब नहीं पीते और उनके शरीर पर कोई टैटू भी नहीं है क्योंकि वह नियमित रूप से रक्त और अस्थि मज्जा दान करते हैं (Ronaldo does not Drink Alcohol and does not have Tattoos).
41 साल की उम्र में भी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने फुटबॉल के मैदान पर अपना दबदबा कायम रखा है. हाल ही में अपने करियर का 978वां गोल दागकर उन्होंने अपनी टीम को एक यादगार जीत दिलाई है.
क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जिना रोड्रिगेज की शादी का ग्लैमर अब सामने आए एक वीडियो ने और बढ़ा दिया है. वीडियो में जॉर्जिना दुल्हन बनने के लिए तैयार होती नजर आ रही हैं. सफेद सिल्क आउटफिट, शानदार ज्वेलरी और 50 कैरेट के बेशकीमती हीरे ने उनके ब्राइडल लुक को बेहद खास बना दिया.
क्रिस्टियानो रोनाल्डो फिलहाल अल नसर के लिए खेलने के साथ पुर्तगाल की कप्तानी भी कर रहे हैं. क्लब और देश के लिए उनके नाम पर कुल 1330 मैचों में 976 गोल हैं. यानी वह ऐतिहासिक 1000 गोल के आंकड़े से केवल 24 गोल दूर हैं.
Cristiano Ronaldo और Georgina Rodriguez अब आधिकारिक तौर पर पति-पत्नी बन गए हैं. करीब 10 साल के रिश्ते के बाद दोनों ने पुर्तगाल के Cascais में बेहद निजी सिविल सेरेमनी में शादी की, जिसमें उनके पांच बच्चे भी मौजूद रहे. Ronaldo ने शादी की अंगूठियों की तस्वीर के साथ सिर्फ 'C❤️G' लिखकर ऐलान किया.
Cristiano Ronaldo-Georgina Rodriguez Wedding: स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 10 साल की लंबी डेटिंग के बाद जॉर्जिना रोड्रिगेज संग शादी कर ली है. कपल को दुनियाभर से बधाइयां मिल रही हैं.
रोनाल्डो और उनकी लॉन्ग टाइम पार्टनर जॉर्जिना रोड्रिगेज ने 11 अगस्त को पुर्तगाल के कासकेस में प्राइवेट फंक्शन में शादी कर ली है. रोनाल्डो और जॉर्जिना की मुलाकात 2016 में हुई थी और उन्होंने 2025 में सगाई की थी.
हाल में हुए फुटबॉल वर्ल्ड कप के दौरान लियोनेल मेसी समेत कई फुटबॉल सितारों को गंभीर धमकियां मिलीं. वहीं रोनाल्डो के होटल की जानकारी जुटाने वाले संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया. एक रेफरी को 6,000 से ज्यादा धमकियां मिलीं.
फीफा विश्व कप 2026 के दौरान लियोनेल मेसी समेत कई बड़े खिलाड़ियों और अधिकारियों को गंभीर धमकियां मिलने की रिपोर्ट सामने आई है. मेसी को लेकर अलग-अलग मुकाबलों से पहले बम हमले की धमकियां मिलीं. क्रिस्टियानो रोनाल्डो से जुड़ी संदिग्ध गतिविधि भी सामने आई. वहीं फ्रांसीसी रेफरी फ्रांस्वा लेटेक्सियर को हजारों धमकी भरे संदेश मिले. सुरक्षा एजेंसियों ने संभावित खतरों और संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी.
क्रिस्टियानो रोनाल्डो की गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रोड्रिगेज की बिकिनी तस्वीरों पर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने बॉडी शेमिंग करते हुए उन्हें ट्रोल किया. कमेंट्स में उन्हें ‘मोटी’ तक कहा गया, जिसके बाद रोनाल्डो ने अपनी पार्टनर का बचाव किया और ट्रोल्स को करारा जवाब देकर उनकी बोलती बंद कर दी.
क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) और जॉर्जिना रोड्रिगेज (Georgina Rodriguez) की शादी को लेकर पुर्तगाल की मीडिया में नई रिपोर्ट सामने आई है. दावा है कि दोनों 8 अगस्त को मदीरा के फनचल कैडेड्रल में शादी कर सकते हैं. शादी के बाद सवोय पैलेस होटल में जश्न होने की भी चर्चा है.
डोनाल्ड ट्रंप ने लियोनेल मेसी की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि वह कुछ अलग लेकर पैदा हुए हैं. साथ ही इंग्लैंड के कोच थॉमस टुचेल की रणनीति और हैरी केन के इस्तेमाल पर भी सवाल उठाए.
पुर्तगाल के FIFA वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने के बाद मोहम्मद सिराज ने अपने पसंदीदा फुटबॉलर रोनाल्डो के लिए इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट साझा की. उनका यह संदेश दुनिया भर के उन लाखों प्रशंसकों की भावनाओं को भी बयां करता है, जिन्होंने पुर्तगाल की हार के बाद सोशल मीडिया पर रोनाल्डो के समर्थन में पोस्ट साझा किए.
स्पेन के खिलाफ हार के साथ ही क्रिस्टियानो रोनाल्डो का दो दशक लंबा वर्ल्ड कप सफर समाप्त हो गया. रोनाल्डो पुर्तगाल की जर्सी में आगे खेलेंगे या नहीं, इसका फैसला आने वाले समय में होगा. लेकिन एक बात तय है कि अब दुनिया क्रिस्टियानो रोनाल्डो को फीफा वर्ल्ड कप के मंच पर दोबारा खेलते नहीं देख पाएगी.
पुर्तगाल के सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो का छठा और आखिरी वर्ल्ड कप राउंड ऑफ 16 में खत्म हो गया. स्पेन ने पुर्तगाल को 1-0 से हराया. रोनाल्डो को गोलकीपर उनाई सिमोन ने दो बार शानदार बचाव करके गोल से रोका.
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ-32 में पुर्तगाल से 2-1 की हार के साथ क्रोएशिया का सफर खत्म हो गया. मैच से पहले क्रिस्टियानो रोनाल्डो को ललकारने वाली 'World Cup's Sexiest Fan' इवाना नॉल का सपना भी टूट गया.
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने क्रोएशिया के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप 2026 के नॉकआउट मुकाबले में गोल कर दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए. वह नॉकआउट मैच खेलने और उसमें गोल करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए. 41 साल की उम्र में उन्होंने लियोनेल मेसी का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया और अपने करियर का पहला वर्ल्ड कप नॉकआउट गोल दागा.
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने क्रोएशिया पर 2-1 की जीत के बाद पहली बार अपनी रिटायरमेंट की अटकलों पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि अभी पूरा फोकस फीफा वर्ल्ड कप 2026 पर है और टूर्नामेंट खत्म होने के बाद परिवार से चर्चा कर फैसला लेंगे. रोनाल्डो ने मुकाबले में गोल भी दागा और अब उनकी नजर स्पेन के खिलाफ अगले मुकाबले पर है.
क्रिस्टियानो रोनाल्डो की बहन कातिया एवेइरो ने संकेत दिए हैं कि 2026 फीफा वर्ल्ड कप के बाद पुर्तगाल के महान फुटबॉलर इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास ले सकते हैं. इस बीच 41 वर्षीय रोनाल्डो ने क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम किए और आलोचकों को करारा जवाब भी दिया.
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने क्रोएशिया पर पुर्तगाल की 2-1 की रोमांचक जीत के बाद दिवंगत साथी डियोगो जोटा को भावुक श्रद्धांजलि दी. रोनाल्डो जोटा की 21 नंबर की जर्सी पहनकर मैदान में उतरे और मैच खत्म होने के बाद उनकी आंखें नम हो गईं. यह जोटा के निधन की पहली बरसी थी, जिसे पुर्तगाल ने यादगार जीत के साथ खास बना दिया.
पुर्तगाल ने रोमांच से भरपूर मुकाबले में क्रोएशिया को 2-1 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप के अगले दौर में जगह बना ली. क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पेनल्टी पर बराबरी दिलाई, जबकि स्टॉपेज टाइम में गोंकालो रामोस ने विजयी गोल दागा. अंतिम क्षणों में क्रोएशिया का गोल VAR ने ऑफसाइड करार देकर रद्द कर दिया, जिसके बाद मैदान पर भारी विवाद देखने को मिला.
राउंड ऑफ 32 में कोलंबिया का सामना घाना से होना है. जबकि क्रिस्टियानो रोनाल्डो की कप्तानी वाली टीम पुर्तगाल को क्रोएशिया की कठिन चुनौती पार करनी होगी. फीफा वर्ल्ड कप का रोमांच आने वाले दिनों में अब और बढ़ने वाला है.