अर्जेंटीना
अर्जेंटीना (Argentina), दक्षिण अमेरिका का एक देश है (Country of South America). अर्जेंटीना का क्षेत्रफल 2,780,400 वर्ग किमी है (Argentina Area). यह क्षेत्रफल के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा स्पेनिश राष्ट्र है. यह ब्राजील के बाद दक्षिण अमेरिका का दूसरा सबसे बड़ा देश, अमेरिका का चौथा सबसे बड़ा देश और दुनिया का आठवां सबसे बड़ा देश है.
यह पश्चिम में चिली के साथ दक्षिणी शंकु के बड़े हिस्से को साझा करता है, और उत्तर में बोलीविया और पराग्वे, उत्तर पूर्व में ब्राजील, पूर्व में उरुग्वे और दक्षिण अटलांटिक महासागर और दक्षिण में ड्रेक पैसेज से भी घिरा हुआ है (Argentina Geographical Location). अर्जेंटीना एक संघीय राज्य है जो 23 प्रांतों में विभाजित है. साथ ही, यह एक स्वायत्त शहर है, जो संघीय राजधानी और देश का सबसे बड़ा शहर ब्यूनस आयर्स है (Provinces of Argentina).
अर्जेंटीना में सबसे पहले दर्ज की गई मानव उपस्थिति पुरापाषाण काल की है. इंका साम्राज्य का विस्तार पूर्व-कोलंबियन काल में देश के उत्तर-पश्चिम में हुआ था. इस देश की जड़ें 16वीं शताब्दी से है जो इस क्षेत्र के स्पेनिश उपनिवेशीकरण से आता है. अर्जेंटीना रियो डी ला प्लाटा के वायसरायल्टी के उत्तराधिकारी राज्य के रूप में उभरा था. स्वतंत्रता के लिए घोषणा और लड़ाई (1810-1818) के बाद एक विस्तारित गृहयुद्ध हुआ जो 1861 तक चला था. इसके बाद देश में शांति और स्थिरता आई (Argentina History). यहां 60% से अधिक आबादी के पास पूर्ण या आंशिक इतालवी वंश है. अर्जेंटीना की संस्कृति, इतालवी संस्कृति से प्रभावित है (Italian culture In Argentina).
अर्जेंटीना के मशहूर इगुआजु फॉल्स में नदी का बहाव सामान्य से 6 गुना ज्यादा बढ़ गया. पानी के तेज उफान को देखते हुए पर्यटकों की एंट्री रोकनी पड़ी. आखिर अल-नीनो और भारी बारिश से क्या है इसका कनेक्शन?
कद सिर्फ कुछ सेंटीमीटर, शरीर नन्हा और सिर पर छोटे सींग... पुदू को देखकर यकीन करना मुश्किल होता है कि यह हिरण है. दक्षिण अमेरिका में मिलने वाला यह छोटा हिरण खतरा देखते ही कुत्ते की तरह भौंकने लगता है.
अर्जेंटीना के समुद्र तटों पर इन दिनों एक परेशान करने वाला नजारा देखने को मिल रहा है. बड़ी संख्या में नन्ही व्हेल के शव मिल रहे हैं. वैज्ञानिक इन मौतों के पीछे एक आम समुद्री बैक्टीरिया को संभावित वजह मानकर जांच कर रहे हैं.
लियोनेल मेसी अर्जेंटीना के लिए अपना आखिरी मैच 6 अक्टूबर को खेलेंगे. अर्जेंटीना फुटबॉल फेडरेशन ने बेनिन के खिलाफ होने वाले इस मुकाबले को मेसी की खास विदाई के तौर पर तय किया है. 2022 वर्ल्ड कप विजेता टीम के खिलाड़ियों को भी परिवार के साथ बुलाया जाएगा. मेसी 207 मैचों में 125 गोल कर चुके हैं.
अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है... यानी अब मेसी अर्जेंटीना की जर्सी में मैदान पर नजर नहीं आएंगे. सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए मेसी ने अपने इस फैसले का ऐलान किया. यह फैसला उनके लिए बेहद भावुक और दर्द भरा है... लेकिन उन्हें लगता है कि अब यही सही वक्त है...
लियोनेल मेसी ने अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम से अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कहने का ऐलान किया है. भावुक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने बताया कि विश्व कप फाइनल में स्पेन से हार के बाद ही उनके मन में यह फैसला आया था. पिता के निधन के बाद उनका निर्णय और मजबूत हो गया. मेसी ने प्रशंसकों, परिवार, कोच और साथियों का शुक्रिया अदा किया और कहा कि टीम को बाहर से समर्थन देंगे.
फुटबॉल के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी का एक बयान चर्चा में है. जहां उन्होंने अपने मरहूम पिता जॉर्ज को श्रद्धांजलि दी. वहीं अपने फुटबॉल करियर को लेकर भी एक बड़ा बयान दिया है. वहीं मेसी के इस पोस्ट पर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का भी रिएक्शन आया है.
लियोनेल मेसी और अर्जेंटीना फुटबॉल टीम के प्रस्तावित केरल दौरे को लेकर खेल विभाग ने अपनी जांच पूरी कर ली है. विभाग ने रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंप दी है. रिपोर्ट को गोपनीय रखा गया है. इसमें मेसी और अर्जेंटीना टीम को केरल लाने के लिए स्पष्ट समझौता नहीं होने जैसे गंभीर सवाल उठने की बात कही गई है. सरकार अब आगे फैसला करेगी.
अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का 68 साल की उम्र में निधन हो गया. उन्होंने रोसारियो में लंबी बीमारी के बाद अंतिम सांस ली. जॉर्ज ने मेसी के करियर को आकार देने में अहम भूमिका निभाई थी. जून में उनकी तबीयत को लेकर परिवार ने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पुष्टि की थी और लोगों से निजी मामले में सम्मान बनाए रखने की अपील की थी.
फीफा विश्व कप 2026 के दौरान लियोनेल मेसी समेत कई बड़े खिलाड़ियों और अधिकारियों को गंभीर धमकियां मिलने की रिपोर्ट सामने आई है. मेसी को लेकर अलग-अलग मुकाबलों से पहले बम हमले की धमकियां मिलीं. क्रिस्टियानो रोनाल्डो से जुड़ी संदिग्ध गतिविधि भी सामने आई. वहीं फ्रांसीसी रेफरी फ्रांस्वा लेटेक्सियर को हजारों धमकी भरे संदेश मिले. सुरक्षा एजेंसियों ने संभावित खतरों और संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी.
ब्राजील ने अर्जेंटीना के राष्ट्रपति पर अभद्र और अनर्गल बातचीत का आरोप लगाते हुए अपने राजदूत को वापस बुला लिया है. दक्षिण अमेरिका के इन दो पड़ोसी मुल्कों के बीच फुटबॉल के मैदान से लेकर राजनीति के अखाड़े तक प्रतियोगिता चलती है.
FIFA वर्ल्ड कप 2026 फाइनल में स्पेन से 1-0 की हार के बाद लियोनल मेसी ने पहली बार सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि खिताब गंवाने का दर्द बहुत बड़ा है और इस घाव को भरने में समय लगेगा. मेसी ने टीम के लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचने पर गर्व जताया, फैन्स का धन्यवाद किया और स्पेन को वर्ल्ड चैम्पियन बनने की बधाई दी.
'कूटनीति' में बात फुटबॉल के उस महा-मुकाबले की, जो खेल के मैदान से शुरू होकर राजनीति के अखाड़े में तब्दील हो गया. कहने को तो फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल मैच लोगों को जोड़ता है, लेकिन हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है. न्यू जर्सी में जब 2026 फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल शुरू हुआ, तो यह सिर्फ स्पेन और अर्जेंटीना की टक्कर नहीं रह गया था. यह दुनिया के बड़े-बड़े प्रधानमंत्रियों और राष्ट्रपतियों के बीच का एक कूटनीतिक दंगल बन चुका था, जहां फैंस से ज़्यादा तालियां सरकारों के बोर्डरूम में बज रही थीं. तो आज 'कूटनीति' में समझेंगे कि आखिर फुटबॉल का यह सबसे बड़ा मंच कैसे ग्लोबल पॉलिटिक्स का नया अखाड़ा बन गया?
स्पेन की FIFA वर्ल्ड कप जीत के बाद लमीन यामाल और उनके छोटे भाई कीन की भावुक तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है. ट्रॉफी से ज्यादा दोनों के भाईचारे और जश्न ने फैन्स का दिल जीत लिया.
Spain vs Argentina, FIFA World Cup Final 2026: न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में अर्जेंटीना और स्पेन की टीम्स आमने-सामने हुईं. लियोनेल मेसी की अगुवाई वाली अर्जेंटीना की टीम अपना टाइटल डिफेंड नहीं कर सकी. स्पेन ने दूसरी ओर 16 साल का सूखा खत्म किया.
स्पेन ने 16 साल बाद फुटबॉल वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया. टीम ने न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में 2022 की चैंपियन अर्जेंटीना को 1-0 से हराया। स्पेन के लिए एक्स्ट्रा टाइम में फेरन टोरेस ने गोल किया..106वें मिनट में सब्स्टीट्यूट प्लेयर फेरान टोरेस ने स्पेन के लिए गोल दागा. टोरेस को एक अन्य सब्स्टीटयूट खिलाड़ी निको विलियम्स ने पास दिया, जिसपर वो गोल करने में कामयाब रहे.
फीफा मेन्स फुटबॉल वर्ल्ड कप के फाइनल में स्पेन ने अर्जेंटीना को हराकर ट्रॉफी जीती. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को वर्ल्ड कप ट्रॉफी सेरेमनी के दौरान दर्शकों की गुस्से भरी हूटिंग का सामना करना पड़ा. ट्रंप ने ग्रुप स्टेज में एक मैच के दौरान फीफा प्रमुख को फोन कर रेफरी के फैसले पर सवाल उठाया था, जिसे लेकर उन्हें स्टेडियम में विरोध का सामना करना पड़ा.
स्पेन ने अर्जेंटीना को हराकर दूसरा FIFA वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया है. इसके साथ ही फीफा ने टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को गोल्डन बॉल, गोल्डन बूट, गोल्डन ग्लव और बेस्ट यंग प्लेयर जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया.
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने अर्जेंटीना को एक्स्ट्रा टाइम में 1-0 से हराकर दूसरी बार खिताब जीत लिया. फेरान टोरेस ने विजयी गोल किया. हार के बाद लियोनेल मेसी मैदान पर भावुक होकर रो पड़े. एंजो फर्नांडेज के रेड कार्ड ने अर्जेंटीना की मुश्किलें बढ़ाईं. हार के बावजूद मेसी ने वर्ल्ड कप फाइनल खेलने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम किया.
फीफा वर्ल्ड कप फाइनल के 90 मिनट तक स्पेन ने हर विभाग में अर्जेंटीना पर पूरी तरह दबदबा बनाए रखा. 66% बॉल पजेशन, 583 सटीक पास और 10 शॉट ऑन गोल के दम पर स्पेन ने मैच की रफ्तार नियंत्रित रखी. दूसरी ओर अर्जेंटीना गोल पर एक भी शॉट नहीं लगा सका और उसका एक्सपेक्टेड गोल (xG) भी शून्य रहा.
FIFA वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना और स्पेन 19 जुलाई को आमने-सामने हुए. जानिए 1930 से 2026 तक FIFA वर्ल्ड कप जीतने वाली सभी टीमों की पूरी लिस्ट. किस देश ने कितनी बार फुटबॉल की सबसे बड़ी ट्रॉफी जीती और कौन है सबसे सफल चैम्पियन.