लियोनेल एंड्रेस मेसी (Lionel Messi) अर्जेंटीना के पेशेवर फुटबॉलर हैं, जो लीग 1 क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (PSG) के लिए बतौर फॉरवर्ड खेलते हैं और अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम की कप्तानी करते हैं (Messi Argentina Captain). उन्हें दुनिया का सबसे अच्छा फुटबॉल खिलाड़ी माना जाता है और फैंस उन्हें सभी समय के महानतम खिलाड़ियों में से एक बताते हैं. मेसी ने रिकॉर्ड सात बैलन डि'ओर (Messi Record Seven Ballon d'Or Awards), रिकॉर्ड छह यूरोपीय गोल्डन बूट जीतने के साथ, 2020 में, उन्हें बैलन डी'ऑर ड्रीम टीम में भी चुना गया था. फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA World Cup 2022) के बनी की अर्जेंटीना टीम में मेसी को शामिल किया गया था. यह वर्ल्ड कप उनके लिए आखिरी था, जिसे मेसी ने अपने मैजिक से अपने नाम कर लिया (FIFA World Cup 2022 Messi).
2021 में बार्सिलोना क्लब छोड़ने तक, मेसी ने 2004 से अपना पूरा पेशेवर करियर इसी के साथ बिताया था (Messi With Barcelona from 2004 to 2021). यहां उन्होंने दस ला लीगा खिताब, सात कोपा डेल रे खिताब और चार यूएफा चैंपियंस लीग सहित क्लब-रिकॉर्ड 35 ट्राफियां जीती थीं. मैदान पर शानदार गोल करने वाले और रचनात्मक खेल के नाटककार, मेसी ने बार्सिलोने के लिए 520 मुकाबलों में रिकॉर्ड 474 गोल किए (Messi Record 474 Goals for Barcelona). उनके पास एक दक्षिण अमेरिकी पुरुष खिलाड़ी द्वारा सर्वाधिक 80 अंतरराष्ट्रीय गोल करने का रिकॉर्ड भी है.
मेसी 13 साल की उम्र में बार्सिलोना एफसी (Barcelona FC) में शामिल होने के लिए स्पेन चले गए थे. उन्होंने अक्टूबर 2004 में 17 साल की उम्र में बार्सिलोना सीनियर टीम में खेलना शुरू कर दिया और 22 वर्ष की आयु में, उन्होंने अपना पहला बैलन डि'ओर जीता. इसके बाद मेसी ने लगातार तीन और बैलन डि'ओर अपने नाम किए, जिससे वह लगातार चार बार इस पुरस्कार को जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए. उन्हें 2015 में पांचवें बैलन डि'ओर से सम्मानित किया गया. मेसी ने 2018 में बार्सिलोना की कप्तानी संभाली और 2019 में उन्होंने रिकॉर्ड छठा बैलोन डि'ओर जीता. उन्होंने अगस्त 2021 में, बार्सिलोना से अनुबंध के खत्म होने पर पेरिस सेंट-जर्मेन के लिए खेलना शुरू किया. मेसी ने 2021 में अर्जेंटीना के लिए कोपा अमेरिका जीता और रिकॉर्ड सातवें बैलन डि'ओर के लिए भी उन्हें चुना गया (Messi Career).
फ्रांस फुटबॉल के मुताबिक, मेसी 2009 और 2014 के बीच दुनिया में सबसे अधिक कमाई करने वाले फुटबॉलर थे. 2019 में, फोर्ब्स ने उन्हें दुनिया में सबसे अधिक कमाई करने वाला एथलीट बताया था. 2020 में, मेसी के करियर की कमाई में 1 बिलियन डॉलर को पार कर गई (Messi Earnings).
मेसी का जन्म 24 जून 1987 को रोसारियो, सांता फे में हुआ था (Messi Age). उनके पिता जॉर्ज मेसी, एक वे स्टील फैक्टरी प्रबंधक हैं और मां सेलिया क्यूकिटिनी हैं. मेसी, चार बहन - भाई हैं.
2008 से, मेस्सी, एंटोनेला रोक्कुजो के साथ रिश्ते में हैं. मेसी और रोक्कुजो के तीन बेटे थियेगो, मैटियो और सीरो है (Messi Son and Personal Life).
वर्ल्ड कप 2026 फाइनल गंवाने के एक महीने बाद अर्जेंटीना के खिलाड़ियों पर फीफा ने बड़ी कार्रवाई की है., सबसे ज्यादा नुकसान परेडेस को हुआ, जिन्हें अगले 10 इंटरनेशनल मुकाबलों से बाहर रहना पड़ेगा. फीफा ने अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन पर भी जुर्माना लगाया है.
इंटर मियामी लगातार तीन हार के बाद भी जीत की राह पर नहीं लौट सकी, लेकिन उसके सबसे बड़े स्टार लियोनेल मेसी का प्रदर्शन टीम के लिए सकारात्मक संकेत रहा. इस मैच से इंटर मियामी को सिर्फ एक अंक मिला, लेकिन लियोनल मेसी के लिए इस मुकाबले की अहमियत आंकड़ों से कहीं ज्यादा थी.
फुटबॉल के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी का एक बयान चर्चा में है. जहां उन्होंने अपने मरहूम पिता जॉर्ज को श्रद्धांजलि दी. वहीं अपने फुटबॉल करियर को लेकर भी एक बड़ा बयान दिया है. वहीं मेसी के इस पोस्ट पर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का भी रिएक्शन आया है.
पिता जॉर्ज मेसी के निधन के बाद लियोनेल मेसी ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है. सोशल मीडिया पर मेसी ने बेहद भावुक पोस्ट कर फैन्स के साथ अपना दर्द शेयर किया. उन्होंने अपने पिता के अधूरे ख्वाब का भी जिक्र किया.
लियोनेल मेसी और अर्जेंटीना फुटबॉल टीम के प्रस्तावित केरल दौरे को लेकर खेल विभाग ने अपनी जांच पूरी कर ली है. विभाग ने रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंप दी है. रिपोर्ट को गोपनीय रखा गया है. इसमें मेसी और अर्जेंटीना टीम को केरल लाने के लिए स्पष्ट समझौता नहीं होने जैसे गंभीर सवाल उठने की बात कही गई है. सरकार अब आगे फैसला करेगी.
जॉर्ज मेसी सिर्फ लियोनेल के पिता ही नहीं बल्कि उनके करियर के पीछे सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक रहे. उन्होंने लंबे समय तक अपने बेटे के एजेंट के तौर पर जिम्मेदारी संभाली और करियर से जुड़े फैसलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का 68 साल की उम्र में निधन हो गया. उन्होंने रोसारियो में लंबी बीमारी के बाद अंतिम सांस ली. जॉर्ज ने मेसी के करियर को आकार देने में अहम भूमिका निभाई थी. जून में उनकी तबीयत को लेकर परिवार ने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पुष्टि की थी और लोगों से निजी मामले में सम्मान बनाए रखने की अपील की थी.
हाल में हुए फुटबॉल वर्ल्ड कप के दौरान लियोनेल मेसी समेत कई फुटबॉल सितारों को गंभीर धमकियां मिलीं. वहीं रोनाल्डो के होटल की जानकारी जुटाने वाले संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया. एक रेफरी को 6,000 से ज्यादा धमकियां मिलीं.
फीफा विश्व कप 2026 के दौरान लियोनेल मेसी समेत कई बड़े खिलाड़ियों और अधिकारियों को गंभीर धमकियां मिलने की रिपोर्ट सामने आई है. मेसी को लेकर अलग-अलग मुकाबलों से पहले बम हमले की धमकियां मिलीं. क्रिस्टियानो रोनाल्डो से जुड़ी संदिग्ध गतिविधि भी सामने आई. वहीं फ्रांसीसी रेफरी फ्रांस्वा लेटेक्सियर को हजारों धमकी भरे संदेश मिले. सुरक्षा एजेंसियों ने संभावित खतरों और संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी.
FIFA वर्ल्ड कप 2026 फाइनल में स्पेन से 1-0 की हार के बाद लियोनल मेसी ने पहली बार सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि खिताब गंवाने का दर्द बहुत बड़ा है और इस घाव को भरने में समय लगेगा. मेसी ने टीम के लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचने पर गर्व जताया, फैन्स का धन्यवाद किया और स्पेन को वर्ल्ड चैम्पियन बनने की बधाई दी.
2022 में विश्व कप जीतकर लियोनेल मेसी ने अपने करियर का सबसे बड़ा सपना पूरा किया था, लेकिन 2026 में उनकी विदाई हार और आंसुओं के साथ हुई. इसके बावजूद उनकी महानता पर कोई सवाल नहीं उठता. मेसी ने अर्जेंटीना को विश्व चैम्पियन बनाया, वर्षों की आलोचनाओं का जवाब दिया और बार-बार टीम को बड़े फाइनल तक पहुंचाया. उनकी विरासत किसी एक हार से नहीं, बल्कि दो दशक तक दुनिया के सबसे बड़े मंच पर लगातार इतिहास रचने से तय होती है.
लियोनेल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में स्पेन के खिलाफ अर्जेंटीना की हार के बाद पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने माना कि खिताब गंवाने का दर्द बहुत गहरा है.
Spain vs Argentina, FIFA World Cup Final 2026: न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में अर्जेंटीना और स्पेन की टीम्स आमने-सामने हुईं. लियोनेल मेसी की अगुवाई वाली अर्जेंटीना की टीम अपना टाइटल डिफेंड नहीं कर सकी. स्पेन ने दूसरी ओर 16 साल का सूखा खत्म किया.
स्पेन ने 16 साल बाद फुटबॉल वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया. टीम ने न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में 2022 की चैंपियन अर्जेंटीना को 1-0 से हराया। स्पेन के लिए एक्स्ट्रा टाइम में फेरन टोरेस ने गोल किया..106वें मिनट में सब्स्टीट्यूट प्लेयर फेरान टोरेस ने स्पेन के लिए गोल दागा. टोरेस को एक अन्य सब्स्टीटयूट खिलाड़ी निको विलियम्स ने पास दिया, जिसपर वो गोल करने में कामयाब रहे.
स्पेन ने अर्जेंटीना को हराकर दूसरा FIFA वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया है. इसके साथ ही फीफा ने टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को गोल्डन बॉल, गोल्डन बूट, गोल्डन ग्लव और बेस्ट यंग प्लेयर जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया.
स्पेन से FIFA वर्ल्ड कप 2026 फाइनल में 0-1 की हार के बाद अर्जेंटीना के मिडफील्डर लिआंड्रो परेडेस मैदान पर अपना आपा खो बैठे. उन्होंने पहले एरिक गार्सिया से भिड़ंत की और फिर बीच-बचाव करने आए गावी के चेहरे पर भी हाथ लग गया. एक्स्ट्रा टाइम में फेरान टोरेस के गोल से स्पेन दूसरी बार वर्ल्ड चैम्पियन बना.
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने अर्जेंटीना को एक्स्ट्रा टाइम में 1-0 से हराकर दूसरी बार खिताब जीत लिया. फेरान टोरेस ने विजयी गोल किया. हार के बाद लियोनेल मेसी मैदान पर भावुक होकर रो पड़े. एंजो फर्नांडेज के रेड कार्ड ने अर्जेंटीना की मुश्किलें बढ़ाईं. हार के बावजूद मेसी ने वर्ल्ड कप फाइनल खेलने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम किया.
फीफा वर्ल्ड कप फाइनल के 90 मिनट तक स्पेन ने हर विभाग में अर्जेंटीना पर पूरी तरह दबदबा बनाए रखा. 66% बॉल पजेशन, 583 सटीक पास और 10 शॉट ऑन गोल के दम पर स्पेन ने मैच की रफ्तार नियंत्रित रखी. दूसरी ओर अर्जेंटीना गोल पर एक भी शॉट नहीं लगा सका और उसका एक्सपेक्टेड गोल (xG) भी शून्य रहा.
फीफा वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद स्पेन ने सिर्फ ट्रॉफी ही नहीं उठाई, बल्कि रिकॉर्ड इनामी राशि भी अपने नाम कर ली. रोड्री की टीम को चैम्पियन बनने पर 50 मिलियन डॉलर मिले, जो फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी भी विजेता टीम को मिली सबसे बड़ी प्राइज मनी है.
2026 का फुटबॉल वर्ल्ड कप का फाइनल रविवार देर रात 12:30 बजे शुरू हुआ. स्पेन और अर्जेंटीना के बीच आयोजित इस वर्ल्ड कप फाइनल से पहले एक फोटो चर्चा में रहा, जिसमें लियोनेल मेसी दिख रहे, उनकी गोद में एक बच्चा है, अब यह बच्चा उनके खिलाफ वर्ल्ड कप फाइनल खेल रहा.
फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल भारतीय समयानुसार रविवार रात 12.30 बजे शुरू होगा. अर्जेंटीना के फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि उनके स्टार खिलाड़ी और टीम के कप्तान लियोनल मेसी लगातार दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनने में कामयाब होंगे. उधर स्पेन भी पूरी तरह तैयार है और इस पूरे टूर्नामेंट में उसने ये दिखा दिया है कि मजबूत डिफेंस से भी किस तरह बड़ी-बड़ी टीमों को मात दी जा सकती है.