scorecardresearch
 

RR vs LSG, IPL 2026 Highlights: वैभव सूर्यवंशी के तूफान में उड़ गई लखनऊ सुपर जायंट्स, राजस्थान रॉयल्स की प्लेऑफ की उम्मीद बरकरार

Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants Score: जयपुर के सवाई मान स‍िंह स्टेड‍ियम में मंगलवार (19 मई) को राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स 7 व‍िकेट से मात दी. इस तरह उसके प्लेऑफ खेलने की उम्मीद बरकरार है. मैच में पहले खेलते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने 220/5 का स्कोर बनाया. जवाब में राजस्थान ने 5 गेंद शेष रहते हुए टारगेट हास‍िल कर ल‍िया.

Advertisement
X
राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 व‍िकेट से मात दी (PHOTO: PTI)
राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 व‍िकेट से मात दी (PHOTO: PTI)

Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants Score: राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम ने (19 मई) को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को जयपुर में 7 व‍िकेट से मात दी. 

राजस्थान की टीम ने वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल की पार‍ियों की बदौलत 5 गेंद शेष रहते हुए जीत हास‍िल की. इस मैच में जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स की प्लेऑफ खेलने की उम्मीद बरकरार हैं. इस जीत के साथ राजस्थान की टीम 13 मैचों में 7 जीत और 6 हार के  साथ पॉइंट टेबल में चौथे नंबर पर है. बेंगलुरु, गुजरात और हैदराबाद की टीम पहले, दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं.

मैच में टॉस यशस्वी जायसवाल ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पहले खेलते हुए लखनऊ की टीम ने 220/4 का स्कोर बनाया. म‍िचेल मार्श ने शानदार 96 रनों की पारी खेली. 

राजस्थान की पारी की हाइलाइट्स 
221 के रनचेज में राजस्थान रॉयल्स ने भी काउंटर अटैक किया. दोनों ने म‍िलकर 6 ओवर में 71  रन जड़ द‍िए. हालांक‍ि पावरप्ले के ही अगले ओवर में इस मैच के कप्तान यशस्वी जायसवाल (43) आकाश स‍िंंह का श‍िकार बन गए. 

Advertisement

हालांकि इसके बाद वैभव सूर्यवंशी की आंधी आई, एक समय वैभव जहां 10 गेंदों पर 5 रन बनाकर खेल रहे थे, उसके बाद उन्होंने 23 गेंदों पर पचास जड़ द‍िया. वहीं उन्होंने आकाश के एक ओवर में 26 रन भी जड़े. इसके बाद वैभव ने ध्रुव जुरेल के साथ म‍िलकर मयंक यादव के ओवर में 29 रन कूट द‍िए. कुल म‍िलाकर इस मैच में लखनऊ के गेंदबाज असहाय नजर आए. हालांकि वैभव अपने शतक से 7 रन से चूक गए और 93 रन बनाकर आउट हो गए. उन्होंने 38 गेंदों की पारी में 7 चौके और 10 छक्के मारे.  वहीं ध्रुव जुरेल (53 नाबाद) और डोनोवान फरेरा (16)  नाबाद जीत द‍िलाकर लौटे. लखनऊ का प्लेऑफ खेलने का सपना पहले ही खत्म हो चुका है. 

लखनऊ की पारी की हाइलाइट्स 
लखनऊ की टीम ने इस मैच में धुआंधार बल्लेबाजी की. जोश इंग्ल‍िस (60) और म‍िचेल मार्श ने पहले व‍िकेट के लिए 109/1 रन जोड़ लिए. जोश को यशराज पुंजा ने क्लीन बोल्ड किया. इसके बाद आए न‍िकोलस पूरन (16) और ऋषभ पंत (35) ने भी कुछ आकृर्षक शॉट खेले. म‍िचेल मार्श ने लखनऊ की टीम की ओर से सबसे ज्यादा 96 रन (57 गेंद) बनाए. यशराज पुंजा ने सबसे ज्यादा 2 और जोफ्रा आर्चर को एक सफलता म‍िली. 

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल (कप्तान), लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दाशुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, सुशांत मिश्रा, संदीप शर्मा, बृजेश शर्मा, यशराज पुंजा

लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेइंग इलेवन: मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेट कीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मोहसिन खान, मयंक यादव, आकाश महाराज सिंह, प्रिंस यादव

हेड टू हेड: इन दोनों टीमों के बीच हुए मैचों में RR की LSG पर 5-2 की बढ़त है. हालांकि, जयपुर में LSG को बढ़त है, उसने तीन में से दो गेम जीते हैं. 

लखनऊ सुपर जायंट्स स्क्वॉड: मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (विकेट कीपर/कप्तान), मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, आकाश महाराज सिंह, प्रिंस यादव, जोश इंग्लिस, मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह राठी, हिम्मत सिंह, आयुष बदोनी, आवेश खान, जॉर्ज लिंडे, एनरिक नोर्क‍िया, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, मोहसिन खान, अर्जुन तेंदुलकर, अक्षत रघुवंशी, अर्शिन कुलकर्णी, नमन तिवारी
राजस्थान रॉयल्स स्क्वॉड: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), रवि सिंह, डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, एडम मिल्ने, बृजेश शर्मा, यशराज पुंजा, दाशुन शनाका, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रवि बिश्नोई, सुशांत मिश्रा, अमन राव पेराला, रवींद्र जडेजा, संदीप शर्मा, शिमरोन हेटमायर, तुषार देशपांडे, नंद्रे बर्गर, कुलदीप सेन, युद्धवीर सिंह चरक, क्वेना मफाका, विग्नेश पुथुर

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement