'लखनऊ सुपर जायंट्स' (Lucknow Super Giants) इंडियन प्रीमियर लीग की एक नई टीम है, लेकिन इस कैश-रिच फ्रैंचाइजी लीग में भाग लेने के बाद से इसने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. केएल राहुल इस टीम के कप्तान चुने गए, जो अपनी पावर पैक हिटिंग के लिए जाने जाते हैं. आईपीएल 2022 में अपने डेब्यू सीजन में ही, लखनऊ सुपर जायंट्स ने प्लेऑफ तक का सफर तय किया.
एलएसजी ने आईपीएल 2025 (IPL 2025) मेगा ऑक्शन में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को खरीदने के लिए 27 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड-सेटिंग बोली लगाई. पंत नीलामी में खरीदे जाने वाले अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए. उन्होंने पंजाब किंग्स (PBKS) द्वारा आईपीएल 2024 जीतने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए बनाए गए रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया, जिन्हें दिन में पहले ही 26.75 करोड़ रुपये में फ्रैंचाइजी ने खरीदा था. डेविड मिलर, आवेश खान, आकाश दीप, मिशेल मार्श सऊदी अरब के जेद्दा में दो दिवसीय नीलामी में एलएसजी द्वारा चुने गए कुछ अन्य बड़े नाम हैं.
रिटेन किए गए खिलाड़ियों में निकोलस पूरन, मयंक यादव, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, आयुष बदोनी शामिल हैं.
लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी को लेकर एडेन मार्करम ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि कप्तान कौन बनेगा, इसका फैसला टीम मैनेजमेंट करेगा और उन्हें इस मुद्दे की कोई चिंता नहीं है.
लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका के RPSG ग्रुप ने इंग्लैंड के ओल्ड ट्रैफर्ड के पास हाई-परफॉर्मेंस क्रिकेट सेंटर बनाने का ऐलान किया है. यह आधुनिक सुविधा मैनचेस्टर सुपर जायंट्स, लंकाशायर और RPSG के ग्लोबल क्रिकेट नेटवर्क के खिलाड़ियों को अत्याधुनिक ट्रेनिंग, स्पोर्ट्स साइंस और मेडिकल सपोर्ट उपलब्ध कराएगा.
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में भारत के लिए डेब्यू करने वाले तेज गेंदबाज यश ठाकुर ने घरेलू क्रिकेट, आईपीएल और इंडिया ए में शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया तक का सफर तय किया. जानिए विदर्भ के इस तेज गेंदबाज के करियर, आंकड़ों और संघर्ष की पूरी कहानी.
आईपीएल 2026 के बाद हुए चर्चित ट्रेड पर लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज आवेश खान ने प्रतिक्रिया दी है. उनका मानना है कि ऋषभ पंत और कुलदीप यादव की अदला-बदली दोनों फ्रेंचाइजियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है. आवेश के अनुसार, दिल्ली को अनुभवी बल्लेबाज मिला है, जबकि लखनऊ की गेंदबाजी को कुलदीप यादव से मजबूती मिलेगी. अब एलएसजी के नए कप्तान को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है.
Rishabh Pant-Kuldeep Yadav Trade: IPL 2026 के बाद हुए बड़े ट्रेड में ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स लौट गए, जबकि कुलदीप यादव लखनऊ सुपर जायंट्स से जुड़ गए. LSG तेज गेंदबाज आवेश खान ने इसे दोनों टीमों के लिए फायदेमंद सौदा बताया. उनका मानना है कि इकाना स्टेडियम की बड़ी बाउंड्री पर कुलदीप की स्पिन टीम के लिए बड़ा हथियार साबित होगी. अब LSG के सामने नए कप्तान का चयन सबसे बड़ा सवाल है.
अक्षर पटेल ने खुलासा किया कि उन्होंने खुद फोन कर दिल्ली कैपिटल्स में वापसी की पुष्टि की. दो कॉल मिस करने के बाद रात को जब अक्षर ने वापस फोन किया तो पंत ने उत्साहित होकर कहा, भाई कन्फर्म हो गया, मैं वापस आ रहा हूं.
ऋषभ पंत ने दिल्ली कैपिटल्स में वापसी पक्की होने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए तीन शब्दों का विदाई संदेश शेयर किया. IPL 2025 से पहले 27 करोड़ रुपये में LSG से जुड़े पंत का दो साल का सफर उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा. अब वह 15 करोड़ रुपये में दिल्ली लौटे हैं, जबकि कुलदीप यादव लखनऊ का हिस्सा बन गए हैं.
आईपीएल में खिलाड़ियों की कीमत हमेशा उनके बड़े नाम से तय नहीं होती है. कई बार ऑक्शन की रणनीति, टीमों की जरूरत और खिलाड़ियों की फिटनेस करोड़ों की कमाई को कुछ ही समय में काफी कम भी कर देती है. ऋषभ पंत के ताजा ट्रेड के बीच नजर डालते हैं उन पांच खिलाड़ियों पर, जिनकी आईपीएल सैलरी में सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली है.
ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपये की भारी भरकम कीमत में अपनी टीम से जोड़ा था. लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ ऋषभ पंत का सफर केवल दो सीजन तक ही रहा. अब ऋषभ आईपीएल में एक बार फिर दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलेंगे.
आईपीएल 2026 के बाद हुए बड़े खिलाड़ी ट्रेड ने क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स में वापसी और कुलदीप यादव का लखनऊ सुपर जायंट्स से जुड़ना दोनों फ्रेंचाइजियों की नई रणनीति का संकेत माना जा रहा है. इस बदलाव से दोनों टीमों के संतुलन पर असर पड़ सकता है. अब प्रशंसकों की नजरें इस बात पर हैं कि नई परिस्थितियों में दोनों खिलाड़ी कैसा प्रदर्शन करते हैं.
आईपीएल में ऋषभ पंत और कुलदीप यादव के ट्रेड की चर्चा जोरों पर है. पंत को दिल्ली कैपिटल्स (DC) ₹15 करोड़ में अपनी टीम में शामिल कर सकती हे, वहीं कुलदीप यादव को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ₹13.25 करोड़ में टीम में ले सकती है.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने गुजरात टाइटन्स (GT) को आईपीएल 2026 के फाइनल में हराकर दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 5 विकेट से फाइनल जीत लिया. आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार की जमकर तारीफ हो रही है. वहीं फैन्स लगातार क्रुणाल पंड्या को आरसीबी का लकी चार्म भी बोल रहे हैं.
ऋषभ पंत ने लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी छोड़ दी है, लेकिन इससे टीम में उनकी जगह सुरक्षित नहीं मानी जा रही. 27 करोड़ रुपये में खरीदे गए पंत को रिलीज करने पर फ्रेंचाइजी गंभीरता से विचार कर रही है. दूसरी ओर खराब सीजन के बावजूद निकोलस पूरन को एक और मौका मिल सकता है. LSG अगले सीजन से पहले बड़े बदलाव की तैयारी में है.
लखनऊ सुपर जायंट्स में ऋषभ पंत के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. कप्तानी छोड़ने के बाद रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फ्रेंचाइजी अगले सीजन से पहले बड़े बदलावों पर विचार कर रही है. पिछले दो सीजन में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं मिलने के कारण टीम प्रबंधन समीक्षा कर रहा है. हालांकि, पंत को लेकर अभी कोई आधिकारिक फैसला सामने नहीं आया है और अंतिम निर्णय का इंतजार बना हुआ है.
IPL की फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स ने बड़ा फैसला लेते हुए ऋषभ पंत को कप्तानी की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया है. फ्रेंचाइजी ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि पंत ने खुद कप्तानी छोड़ने की इच्छा जताई थी, जिसके बाद टीम मैनेजमेंट ने उनके फैसले को तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया.
लखनऊ सुपर जायंट्स ने बड़ा फैसला लेते हुए ऋषभ पंत को कप्तानी से हटा दिया है. फ्रेंचाइजी ने बताया कि पंत ने खुद कप्तानी छोड़ने की इच्छा जताई थी, जिसे तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया गया. डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट टॉम मूडी ने कहा कि अब टीम का फोकस रीबिल्डिंग और बेहतर स्ट्रक्चर तैयार करने पर रहेगा.
अर्जुन तेंदुलकर को 23 मई को IPL 2026 में पहली बार मौका मिल ही गया. अर्जुन ने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए डेब्यू पर शानदार गेंदबाजी की और पंजाब किंग्स के खिलाफ चार ओवर में 36 रन देकर 1 विकेट हासिल किया.
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ IPL 2026 के एक अहम मुकाबले में 23 मई को 51 गेंदों पर नाबाद 101 रन की शतकीय पारी खेलकर न सिर्फ पंजाब को जीत दिलाई बल्कि टीम प्लेऑफ में जाने की उम्मीदों को भी जिंदा रखा है.
अर्जुन तेंदुलकर की गेंदबाजी की झलक आखिरकार फैन्स को देखने को मिल ही गई. पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में अर्जुन ने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए डेब्यू किया. इस दौरान अर्जुन अपने पहले ही ओवर में विकेट ले लेते, यदि पंत ने आसान सा कैच नहीं टपकाया होता.
आईपीएल 2026 में अर्जुन तेंदुलकर को आखिरकार डेब्यू का मौका मिला और उन्होंने अपनी गेंदबाजी से सभी का ध्यान खींच लिया. पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में अर्जुन ने शुरुआती ओवरों में किफायती गेंदबाजी की और अपना पहला विकेट भी हासिल किया. हालांकि एक अहम कैच छूटने से उन्हें निराशा जरूर मिली. मैच के बाद सचिन तेंदुलकर ने बेटे की मेहनत, अनुशासन और धैर्य की जमकर तारीफ की. सोशल मीडिया पर अर्जुन के प्रदर्शन और सचिन के पोस्ट की खूब चर्चा हो रही है.
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ IPL 2026 के एक अहम मुकाबले में 23 मई को सिर्फ 51 गेंदों पर नाबाद 101 रन ठोक दिए. यह उनके आईपीएल करियर का पहला शतक था, लेकिन शायद सबसे खास भी.