इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को लॉर्ड्स में खेले जाने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हैं.
हालांकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव देवजीत सैकिया पहले ही साफ कर चुके हैं कि इस मैच के बाद रोहित के संन्यास लेने की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है, लेकिन सेलेक्शन कमेटी के कुछ सदस्यों के रोहित की हालिया फॉर्म से संतुष्ट नहीं होने की रिपोर्ट्स ने बहस को और हवा दे दी है.
Lord's 📍
— BCCI (@BCCI) July 18, 2026
📸 #TeamIndia putting in the work at the Home of Cricket for one last push 🔥#ENGvIND pic.twitter.com/gyVdrAJvob
इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज बासित अली ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है. अपने यूट्यूब चैनल पर बासित ने कहा कि अगर रोहित शर्मा को संन्यास लेने के लिए मजबूर किया गया तो इसका असर विराट कोहली के फैसले पर भी पड़ सकता है.
यह भी पढ़ें: 891 रन झूठ नहीं बोलते! रोहित शर्मा पर 'अंतिम' फैसला करने से पहले BCCI ये रिकॉर्ड जरूर देखे
बासित अली का मानना है कि जब तक रोहित शर्मा प्रदर्शन कर रहे हैं, तब तक उन्हें टीम में खेलते रहना चाहिए. उन्होंने कहा- अगर रोहित अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो उन्हें खेलते रहना चाहिए. अगर सिर्फ इंग्लैंड के खिलाफ दो मैचों के प्रदर्शन या गौतम गंभीर की पसंद-नापसंद के आधार पर फैसला लिया जाएगा, तो फिर विराट कोहली के बारे में भी उसी नजरिए से सोचना होगा.
यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा टीम इंडिया के लिए खेलते रहेंगे... लेकिन कब तक? BCCI के बयान ने बढ़ा दिया सस्पेंस
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का उदाहरण देते हुए कहा कि ऐसी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता कि रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों लॉर्ड्स वनडे के बाद एक साथ वनडे क्रिकेट को अलविदा कह दें.
उन्होंने कहा- आज अगर रोहित की बारी है तो अगली बार विराट की भी हो सकती है. जिस तरह विराट ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था, उसे देखते हुए ऐसा भी हो सकता है कि दोनों लॉर्ड्स में एक साथ अपने संन्यास का ऐलान कर दें.
यह भी पढ़ें: लॉर्ड्स में होगा भारत-इंग्लैंड का 'फाइनल', नजरें रोहित शर्मा पर, कैसा है 'क्रिकेट के मक्का' में टीम इंडिया का रिकॉर्ड
बासित ने BCCI को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दोनों दिग्गजों पर जरूरत से ज्यादा दबाव बनाया गया तो यह भारतीय क्रिकेट के लिए बड़ी गलती साबित हो सकती है. उनके मुताबिक, दुनिया भर के क्रिकेट फैन्स अभी भी विराट कोहली को खेलते हुए देखना चाहते हैं.
रोहित शर्मा और विराट कोहली भारतीय वनडे क्रिकेट के सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल हैं. कोहली ने अब तक 14,867 रन बनाए हैं और वह भारत के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. वहीं रोहित शर्मा के नाम 11,757 रन दर्ज हैं और वह इस सूची में भारत की ओर से तीसरे स्थान पर हैं.
यह भी पढ़ें: '2027 वर्ल्ड कप जीतना है तो रोहित-कोहली चाहिए', मेसी का उदाहरण देकर बोले मोहम्मद कैफ
लॉर्ड्स में होने वाला तीसरा वनडे दोनों दिग्गजों के करियर का एक और खास पड़ाव भी होगा. यह रोहित शर्मा और विराट कोहली का भारत के लिए सभी प्रारूपों को मिलाकर 400वां मुकाबला होगा, जिससे यह मैच ऐतिहासिक बन जाएगा.