लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड (Lords Cricket Ground), जिसे सम्मानपूर्वक "क्रिकेट का मक्का" कहा जाता है, विश्व क्रिकेट का एक ऐतिहासिक और प्रतिष्ठित स्थल है. यह लंदन, इंग्लैंड के सेंट जॉन्स वुड क्षेत्र में स्थित है और इसकी देखरेख मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (MCC) द्वारा की जाती है. लॉर्ड्स न केवल इंग्लैंड का बल्कि पूरे क्रिकेट जगत का एक सांस्कृतिक प्रतीक है.
भारत के लिए यह मैदान खास है क्योंकि 1983 में यहीं कपिल देव की अगुआई में भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर पहला वर्ल्ड कप जीता था.
लॉर्ड्स की स्थापना 1814 में हुई थी और इसका नाम इसके संस्थापक थॉमस लॉर्ड के नाम पर रखा गया है. यह मूल रूप से तीन स्थानों पर बसा, लेकिन वर्तमान स्थान को स्थायी रूप से घर बना लिया गया. यह मैदान 200 से भी अधिक वर्षों से क्रिकेट की साक्षी रहा है और कई ऐतिहासिक मुकाबलों का गवाह बन चुका है.
यहां लगभग 31,000 दर्शकों की बैठने की व्यवस्था है. प्रतिष्ठित विक्टोरियन स्टाइल में बना हुआ पैविलियन क्रिकेट परंपरा का जीवंत उदाहरण है.
लॉर्ड्स ने पहला टेस्ट मैच 1884 में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच आयोजित किया. यह 1975, 1979, 1983, 1999 और 2019 के वर्ल्ड कप फाइनल्स का भी मेजबान रहा है.
लॉर्ड्स में स्थित MCC म्यूज़ियम विश्व का सबसे पुराना खेल संग्रहालय है. यहां क्रिकेट से जुड़ी दुर्लभ वस्तुएं रखी गई हैं, जिनमें सबसे मशहूर है – The Ashes urn (राख की कलश), जो इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच की प्रतिष्ठित सीरीज का प्रतीक है.
Yuzvendra Chahal The Last Dance Post: युजवेंद्र चहल चर्चा में हैं, इसकी वजह है उनका हालिया एक पोस्ट. चहल ने सोशल मीडिया पर इस पोस्ट में लिखा कि 'द लास्ट डांस'. अमूमन लास्ट डांस से आशय निकाला जाता है कि खिलाड़ी बड़ी घोषणा या रिटायरमेंट लेने वाला है.
वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी ODI सीरीज से पहले रोहित शर्मा ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. नेट्स में बल्लेबाजी करते रोहित का वीडियो सामने आया है. तीन मैचों की ODI सीरीज 27 सितंबर से शुरू होगी.
रोहित शर्मा की ‘Non Committal’ टी-शर्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. फैन्स इस टी-शर्ट को चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर के उस बयान से जोड़ रहे हैं, जिसमें उन्होंने रोहित शर्मा और विराट कोहली के 2027 वनडे वर्ल्ड कप को लेकर ‘Non-Committal’ होने की बात कही थी. रोहित के टीवी डेब्यू से पहले सामने आए इस अंदाज पर सोशल मीडिया पर मजेदार मीम्स वायरल हो रहे हैं.
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-0 की हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम और PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी लगातार आलोचनाओं के घेरे में हैं. इसी बीच आइसलैंड क्रिकेट ने भी नकवी की चयन रणनीति पर मजेदार तंज कसा है.
पाकिस्तान टीम की वर्तमान हालत पर इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ओर कमेंटेटर नासिर हुसैन ने खरी-खरी सुनाई है. हुसैन के मुताबिक पाकिस्तान टीम की वर्तमान हालत के लिए वहां का क्रिकेट बोर्ड जिम्मेदार हैं.
इंग्लैंड ने पाकिस्तान को लॉर्ड्स में 194 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज अपने नाम कर ली है. इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान के खिलाड़ी एक बार फिर बेबस नजर आए.
लॉर्ड्स टेस्ट मैच के पहले दिन गेंदबाजों का प्रदर्शन पाकिस्तानी टीम के लिए बड़ी राहत लेकर आया. हालांकि, मैच के पहले दिन की सबसे बड़ी कहानी मैदान पर विकेटों से ज्यादा पीसीबी और स्काई स्पोर्ट्स के बीच पैदा हुआ विवाद रहा. स्काई स्पोर्ट्स पर इमरान खान के बेटों का इंटरव्यू प्रासिरत हुआ, जिससे पीसीबी बौखला गया.
क्रिकेट में फिक्सिंग का जिक्र आते ही कई पुराने मामले याद आते हैं. लेकिन साल 2010 के लॉर्ड्स टेस्ट मैच को कौन भूल सकता है जिसने स्पॉट फिक्सिंग को दुनिया के सामने एक नए और बेहद खतरनाक रूप में ला खड़ा किया. इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेले गए उस मुकाबले में कुछ ऐसी नो बॉल हुईं, जिनका जिक्र एक स्टिंग ऑपरेशन में किया जा चुका था.
इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट (Joe Root) तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स (Brydon Carse) के नाइट क्लब विवाद पर भड़क उठे. कार्स को नशे की हालत में हंगामा करने के शक में कुछ समय के लिए गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट से हटा दिया गया. रूट ने कहा कि खिलाड़ियों की बार-बार होने वाली ऐसी बेवकूफियां टीम के प्रदर्शन से ध्यान भटका रही हैं.
लीड्स टेस्ट में इंग्लैंड से पारी और 103 रन की हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर सवाल उठ रहे हैं. माइकल वॉन ने टीम को अपने करियर की सबसे डरी-सहमी पाकिस्तानी टीम बताया. रमीज राजा ने भी चिंता जताते हुए कहा कि फैन्स का भरोसा टूट चुका है. अब लॉर्ड्स टेस्ट में पाकिस्तान के सामने वापसी की चुनौती है.
भारतीय मिक्स्ड डिसेबिलिटी क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को हराकर लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर शानदार जीत दर्ज की. जीत के बाद खिलाड़ियों ने सौरव गांगुली के 2002 के मशहूर जश्न की याद ताजा करते हुए जर्सी लहराकर सेलिब्रेशन किया. टीम का यह खास अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
पाकिस्तान की टीम को करारा झटका लगा है. इंग्लैंड के खिलाफ बाबर आजम 19 अगस्त (बुधवार) को लीड्स में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं. बाबर की जगह टीम की कमान सलमान अली आगा को सौंपी गई हैं.
नचेस्टर सुपर जायंट्स ने द हंड्रेड 2026 के फाइनल में ट्रेंट रॉकेट्स को 5 विकेट से हराकर पहली बार खिताब अपने नाम किया. टीम की ऐतिहासिक जीत के बाद मालिक संजीव गोयनका का रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
पाकिस्तान क्रिकेट के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है, इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट से पहले टीम में स्टार बैटर की वापसी हुई हे, पाकिस्तान के लिए इंग्लैंड संग होने वाली सीरीज WTC के लिहाज से भी अहम है.
शोएब अख्तर ने बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम को इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पहले चेतावनी दी है. अख्तर ने कहा कि इंग्लैंड वेस्टइंडीज जैसी गलती नहीं करेगा और सीम गेंदबाजों के अनुकूल पिचों पर पाकिस्तान के लिए हालात संभालना बेहद मुश्किल होगा.
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर राशिद लतीफ ने इंग्लैंड दौरे से पहले PCB को सलाह दी है कि बाबर आजम को इंग्लिश मीडिया से दूर रखा जाए और पूर्व कप्तान शान मसूद को मीडिया से बातचीत की जिम्मेदारी दी जाए.
जोस बटलर ने विराट कोहली की दरियादिली का एक दिल छू लेने वाला किस्सा साझा किया है. उन्होंने विराट से One8 क्रिकेट शूज की एक जोड़ी मांगी थी. विराट ने बिना किसी हिचकिचाहट के उन्हें शूज गिफ्ट कर दिए.
रोहित शर्मा ने जोस बटलर को अपनी साइन की हुई टीम इंडिया की नंबर 45 जर्सी गिफ्ट की. बटलर ने इस खास तोहफे को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा कि रोहित उनके ऑल टाइम फेवरेट खिलाड़ियों में से एक है
इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स वनडे में केएल राहुल को नंबर-6 पर भेजने के फैसले पर पूर्व मुख्य चयनकर्ता कृष्णमाचारी श्रीकांत भड़क उठे. उन्होंने गौतम गंभीर पर संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी के साथ भी अन्याय करने का आरोप लगाया.
लॉर्ड्स वनडे में केएल राहुल को नंबर-6 पर भेजने के फैसले पर पूर्व चयनकर्ता कृष्णमाचारी श्रीकांत ने गौतम गंभीर और टीम मैनेजमेंट की आलोचना की. उन्होंने संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी के साथ भी गलत इस्तेमाल का आरोप लगाया. श्रीकांत का मानना है कि बल्लेबाजी क्रम में बेहतर रणनीति अपनाई जाती तो मुकाबले का नतीजा अलग हो सकता था.
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर 138 रन की शानदार पारी खेलकर आलोचकों को करारा जवाब दिया।39 साल की उम्र में इस पारी ने चयनकर्ताओं के सामने बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या सिर्फ उम्र के आधार पर ऐसे मैच विनर खिलाड़ी को नजरअंदाज किया जा सकता है.