लंदन
लंदन (London), इंग्लैंड और यूनाइटेड किंगडम की राजधानी है (Capital England). साथ ही, सबसे बड़ा शहर भी है. यह दक्षिण-पूर्व इंग्लैंड में थेम्स नदी पर स्थित है (Themes River). लंदन शहर को रोमनों ने लोंडिनियम के रूप में स्थापित किया था. यह शहर वित्तीय केंद्र है (Financial Centre).
इसके आसपास का महानगर, ऐतिहासिक रूप से मिडलसेक्स, एसेक्स, सरे, केंट और हर्टफोर्डशायर की काउंटियों के बीच विभाजित है, जिसमें बड़े पैमाने पर ग्रेटर लंदन शामिल है. यह ग्रेटर लंदन अथॉरिटी द्वारा शासित है. लंदन शहर के पश्चिम में वेस्टमिंस्टर शहर में सदियों से राष्ट्रीय सरकार और संसद का आयोजन होता आया है (London City).
लंदन, दुनिया के वैश्विक शहरों में से एक है. अपनी कला, वाणिज्य, शिक्षा, मनोरंजन, फैशन, वित्त, स्वास्थ्य देखभाल, मीडिया, पर्यटन और संचार पर एक मजबूत पकड़ है. इसका सकल घरेलू उत्पाद 2017 में €801.66 बिलियन था. यह यूरोप की सबसे बड़ी शहरी अर्थव्यवस्था वाला शहर है और यह दुनिया के प्रमुख वित्तीय केंद्रों में से एक है. 2019 में यह पेरिस के बाद यूरोप में अल्ट्रा हाई-नेट-वर्थ व्यक्तियों की दूसरी सबसे बड़ी संख्या थी. मास्को के बाद यूरोप में अरबपतियों की दूसरी सबसे बड़ी संख्या यहां रहती है. 2021 तक, लंदन में किसी भी शहर की तुलना में सबसे अधिक करोड़पति इस शहर में हैं (London Economy).
यूरोप में उच्च शिक्षा संस्थानों की सबसे बड़े संस्थान यहां है जोसे प्राकृतिक और व्यावहारिक विज्ञान में इंपीरियल कॉलेज लंदन, सामाजिक विज्ञान में लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स और व्यापक यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन शामिल हैं (Education Institutions in London).
इस शहर में दुनिया के सबसे अधिक 5-सितारा होटल है. 2012 में, लंदन तीन ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों की मेजबानी करने वाला पहला शहर बन गया (First city to host three Summer Olympic Games).
एयर इंडिया की कोशिश है कि बिजनेस क्लास में सफर करने वाले यात्रियों को केवल आरामदायक सीट ही नहीं, बल्कि खाने और मेहमाननवाजी का भी बेहतर अनुभव मिले.
सिक्योरिटी गार्ड का काम करने वाले एक शख्स की जिंदगी एक वायरल वीडियो ने पूरी तरह से बदल दी. कभी कंस्ट्रक्शन साइट पर मजदूर का काम किया. फिर सिक्योरिटी गार्ड बना और अब उससे लंदन की एक बड़ी एजेंसी ने मॉडलिंग कॉन्ट्रैक्ट साइन करवाया है.
लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से अमेरिका के शिकागो शहर के लिए उड़ान भरने वाली ब्रिटिश एयरवेज की ट्रांस अटलांटिक फ्लाइट बी 295 (बी त्वो नाइन फाइव) में उड़ान के दौरान एक बड़ा तकनीकी संकट खड़ा हो गया. विमान जब आयरलैंड के हवाई क्षेत्र के ऊपर से गुजर रहा था, तभी अचानक उसमें तकनीकी गड़बड़ी आ गई. इसके बाद विमान के पायलट ने बिना कोई समय गंवाए हवा में ही आपातकाल यानी इमरजेंसी की घोषणा कर दी. इस आपातकालीन घोषणा के बाद विमान में मौजूद यात्रियों के बीच थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
ब्रिटेन के आरएएफ फेयरफोर्ड बेस से अमेरिका ने अपने 12 बी-1 बॉम्बर विमान हटा लिए. ईरान से जुड़े संदिग्ध आतंकी प्लॉट के डर से यह फैसला लिया गया. ये विमान ईरान पर हमलों में इस्तेमाल हो रहे थे.
बेंगलुरु के एंटरप्रेन्योर कौशिक मुड्डा ने लंदन में अपनी पहली रात का एक हैरान करने वाला अनुभव शेयर किया है. उनके मुताबिक, यूस्टन स्टेशन से निकलने के बाद एक शख्स ने टायर पंचर होने की बात कहकर उनका ध्यान भटकाया, जबकि दूसरा टैक्सी की डिक्की से उनका बैग निकालने की कोशिश कर रहा था.
Yuzvendra Chahal The Last Dance Post: युजवेंद्र चहल चर्चा में हैं, इसकी वजह है उनका हालिया एक पोस्ट. चहल ने सोशल मीडिया पर इस पोस्ट में लिखा कि 'द लास्ट डांस'. अमूमन लास्ट डांस से आशय निकाला जाता है कि खिलाड़ी बड़ी घोषणा या रिटायरमेंट लेने वाला है.
इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E 04, जो लंदन हीथ्रो से नई दिल्ली आ रही थी, तकनीकी खराबी के कारण उड़ान भरने के बाद लगभग एक घंटे में वापस लंदन हीथ्रो एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कर गई.
कवि कुमार विश्वास की दो बेटियां अग्रता और कुहू शर्मा हैं, जो शोबिज से अलग क्षेत्रों में सक्रिय हैं। अग्रता ने बिजनेस मैनेजमेंट और फैशन मार्केटिंग की पढ़ाई की है और 2025 में उदयपुर में शादी की। कुहू ने साइकोलॉजी की पढ़ाई की और काउंसलिंग मनोवैज्ञानिक हैं।
साउथ-वेस्ट लंदन के साउथॉल में एक फोर्ड मस्टैंग कार का एक्सीडेंट हो गया, जिसमें 17 साल के सिख किशोर रणबीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई. इस हादसे में एक और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने इस हादसे में सुखवीर सिंह को गिरफ्तार किया है और उसे अदालत में पेश कर हिरासत में भेज दिया है.
दिलजीत दोसांझ ने बर्मिंघम कॉन्सर्ट में दो मेहनतकश प्रशंसकों के लिए अपनी प्रस्तुति रोक दी. दोनों कंस्ट्रक्शन वर्कर्स लंबी शिफ्ट खत्म करने के बाद सीधे उनका शो देखने पहुंचे थे. दिलजीत ने उन्हें मंच पर बुलाकर उनकी मेहनत और प्यार की सराहना की. उन्होंने दोनों के कपड़ों पर हस्ताक्षर किए, तस्वीरें खिंचवाईं और खास तोहफा भी दिया. यह भावुक पल कार्यक्रम का यादगार हिस्सा बन गया और सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है.
चिन्मय मिशन के 75 साल पूरे होने के मौके पर 'टोटली टेम्स' महोत्सव के तहत लंदन में टेम्स नदी के तट पर पहली बार गंगा आरती के लिए हजारों लोग इकट्ठा हुए. नदी में कोई फूल, मूर्ति या पूजा सामग्री नहीं बहाई गई, और दीये भी किनारे पर ही रखे गए थे. लेकिन सोशल मीडिया पर तो जैसे तूफान ही आ गया.
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय की एक झलक पाने के लिए मंगलवार को लंदन की सबसे ऊंची इमारत 'द शार्ड' के बाहर सैकड़ों प्रशंसक जुट गए, जिसके बाद सुरक्षा कारणों से उनके एक आयोजित कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है.
CM विजय के चार दिन के लंदन दौरे पर सिल्वरस्टोन सर्किट की तस्वीरों को लेकर सियासी विवाद शुरू हो गया है. विपक्ष ने सवाल उठाया है कि यह दौरा तमिलनाडु में निवेश लाने के लिए है या इसका मकसद कुछ और है.
लंदन में इस बार की भीषण गर्मी और लंबे समय तक रहे सूखे ने घरों के लिए एक नई मुश्किल खड़ी कर दी है. विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि जलवायु परिवर्तन के साथ यह समस्या आने वाले वर्षों में और गंभीर हो सकती है
महाराष्ट्र के सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने नेताओं के लिए पुरानी धारणा को तोड़ दिया है. डॉक्टरी में MBBS और MS जैसी कठिन डिग्रियां हासिल करने के बाद, उन्होंने अब विश्वप्रसिद्ध लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (LSE) से ग्लोबल MBA की पढ़ाई शुरू की है. LSE परिसर में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को नमन करते हुए उन्होंने युवाओं को साफ संदेश दिया किपद कोई भी हो, सीखने का सिलसिला कभी थमना नहीं चाहिए.
मुंबई से लंदन जा रही फ्लाइट को ब्रिटेन के एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में तकनीकी गड़बड़ी के चलते डायवर्ट करना पड़ा.फ्लाइट के अचानक रुकने से यात्रियों का सफर अधर में अटक गया और वे ज्यूरिख एयरपोर्ट के वेटिंग एरिया में करीब 9 घंटे से इंतजार कर रहे हैं.
बेंगलुरु में 2.1 लाख रुपये महीना कमाने वाले एक टेक प्रोफेशनल के पास 2.3 करोड़ रुपये की बचत है, फिर भी वह नौकरी की असुरक्षा से परेशान है. अब उसे लंदन में 60,000 पाउंड सालाना की नौकरी का ऑफर मिला है. सवाल है कि क्या करोड़ों की बचत छोड़कर महंगे लंदन जाना उसके लिए फायदे का सौदा होगा? उसकी इसी दुविधा पर रेडिट पर बहस छिड़ गई है.
RSS प्रमुख मोहन भागवत ने लंदन में एकता के जश्न कार्यक्रम में हिंदुत्व, सेवा और समाज के भविष्य पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि संघ की नींव नफरत नहीं, बल्कि सात्त्विक प्रेम और अपनापन है। उन्होंने व्यक्ति, समाज, मानवता और प्रकृति के संतुलित विकास को जरूरी बताते हुए प्रकृति के साथ सामंजस्य पर जोर दिया।
RSS प्रमुख मोहन भागवत ने ब्रिटेन के लंदन में मंदिर, गुरुद्वारा और जैन मंदिर का दौरा किया. यह दौरा RSS की 100वीं वर्षगांठ के मौके पर तीन देशों में चल रहे संपर्क अभियान का हिस्सा है. भागवत ने विभिन्न धार्मिक और सामुदायिक नेताओं से मुलाकात की और 'वसुधैव कुटुंबकम' का संदेश दिया.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बीच PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में नकवी लंदन में एक लिकर स्टोर के बाहर बैठकर इंटरव्यू देते हुए नजर आ रहे हैं.
दिल्ली या लंदन? क्या 50 लाख रुपये की सालाना सैलरी भी आपको दिल्ली में नहीं रोक सकती? सोशल मीडिया पर एक दिल्ली की महिला ने इसी सवाल पर अपनी राय रखी है