पाकिस्तान (Pakistan), आधिकारिक तौर पर इस्लामी गणराज्य पाकिस्तान (Islamic Republic of Pakistan), दक्षिण एशिया में स्थित एक देश है. यह लगभग 227 मिलियन की आबादी वाला दुनिया का पांचवां सबसे अधिक आबादी वाला देश है, और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी है (Second largest Muslim Population). 881,913 वर्ग किलोमीटर में फैले क्षेत्रफल के हिसाब से पाकिस्तान 33वां सबसे बड़ा देश है. इसकी दक्षिण में अरब सागर और ओमान की खाड़ी के साथ 1,046 किलोमीटर की तटरेखा है, और इसकी सीमा पूर्व में भारत, पश्चिम में अफगानिस्तान, दक्षिण-पश्चिम में ईरान और उत्तर-पूर्व में चीन से लगती है (Geography of Pakistan).
पाकिस्तान का एक देश के तौर पर गठन धर्म के आधार पर ब्रिटिश भारत के मुसलमानों के लिए एक अलग राज्य की मांग के कारण हुआ. इस मांग का नेतृत्व ऑल-इंडिया मुस्लिम लीग ने किया था. पाकिस्तान 1947 में ब्रिटिश भारतीय साम्राज्य के विभाजन के बाद अलग होकर बना एक देश है (Formation of Pakistan).
पाकिस्तान ने आधिकारिक तौर पर 1956 में अपने संविधान का मसौदा तैयार किया, और एक घोषित इस्लामी गणराज्य बना. 1971 में, लंबे गृहयुद्ध के बाद पूर्वी पाकिस्तान आजाद हुआ और बांग्लादेश के रूप में विश्व मानचित्र पर उभरा (Freedom of Bangladesh). पाकिस्तान पर अब तक कई सरकारों का शासन रहा है. यह देश कई मौकों पर जनतांत्रिक मूल्यों से समझौता करता रहा है (Banana Republic). पाकिस्तान की सरकार संसदीय प्रणाली से चलती है, लेकिन कई मौकों पर, यहां की सेना ने चुनी हुई सरकार का तख्तापलट किया है. यहां लगातार राजनीतिक अस्थिरता बनी रहती है (Military Coups in Pakistan).
पाकिस्तान एक क्षेत्रीय और मध्य शक्ति वाला राष्ट्र है. उसके पास दुनिया की छठी सबसे बड़ी सशस्त्र सेना है. यह एक घोषित परमाणु-हथियार राज्य है (Pakistan Military).
पाकिस्तान गरीबी, अशिक्षा, भ्रष्टाचार, आतंकवाद और इस्लामी कट्टरता सहित कई अन्य चुनौतियों से संघर्ष करता रहा है (Problems with Pakistan). यह संयुक्त राष्ट्र, शंघाई सहयोग संगठन, इस्लामी सहयोग संगठन, राष्ट्रमंडल राष्ट्र, सार्क और इस्लामी सैन्य आतंकवाद विरोधी गठबंधन का सदस्य है (Pakistan in World Groups or Organizations).
पाकिस्तान में इस्लाम प्रमुख धर्म है. 2017 की जनगणना के अनुसार, लगभग 96.47% पाकिस्तानी मुस्लिम हैं. इंडोनेशिया के बाद दुनिया में मुसलमानों की दूसरी सबसे बड़ी संख्या पाकिस्तान में है. यहां 2.14% के साथ दूसरे नंबर पर हिंदू हैं और ईसाई 1.27%. हैं (Pakistan Religion).
पाकिस्तान में 60 से अधिक भाषाएं बोली जाती हैं. उर्दू यहां की राष्ट्रीय भाषा है और 75% से अधिक पाकिस्तानी इसे समझते हैं, लेकिन केवल 7% आबादी की प्राथमिक भाषा है. पंजाबी यहां की सबसे आम भाषा है, जो 38.78% आबादी की पहली भाषा है (Pakistan Language).
विवादित डूरंड लाइन पर पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सेनाओं के बीच भीषण झड़प हुई है. इस लड़ाई में सात पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हुई है. अफगान और पाकिस्तानी पक्ष ने गोलीबारी शुरू होने को लेकर अलग-अलग दावे किए हैं.
पाकिस्तान में सेना के बढ़ते प्रभाव को लेकर विपक्षी नेता फजलुर रहमान ने चिंता जताई है. उन्होंने शहबाज शरीफ सरकार के जनादेश पर सवाल उठाते हुए उसे 'फर्जी सरकार' बताया. साथ ही, खैबर पख्तूनख्वा में गवर्नर शासन लागू करने के फैसले की आलोचना की.
जन्नत मिर्जा पाकिस्तान की सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली टिकटॉक स्टार हैं. उनके टिकटॉक पर करीब 25.6 मिलियन यानी 2.56 करोड़ फॉलोअर्स हैं. सोशल मीडिया से पहचान बनाने वाली जन्नत अब मॉडलिंग और एक्टिंग में भी कदम रख चुकी हैं.
अंतरराष्ट्रीय मानवीय संगठन एक्शन अगेंस्ट हंगर की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान दुनिया में भुखमरी के सबसे गंभीर संकट से जूझ रहे 10 देशों में शामिल है. जलवायु से जुड़ी आपदाओं, आर्थिक तंगी, विस्थापन और मानवीय मदद में कमी से हालात बिगड़ रहे हैं.
पाकिस्तान के बलोचिस्तान प्रांत के खुजदार के पास 5.7 तीव्रता का भूकंप आया. झटके आसपास के इलाकों में महसूस हुए. अभी तक जान-माल के बड़े नुकसान की कोई पुष्टि नहीं. क्षेत्र भूकंपीय जोन में है.
रक्षा राजनाथ सिंह के बयानों को "गैर-जिम्मेदाराना" बताते हुए पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सज्जाद हैदर खान ने कहा कि पाकिस्तान अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है, ताकि किसी भी "गलत आक्रामकता" का सामना किया जा सके. पाकिस्तान ने अनुच्छेद 370 का मुद्दा भी उठाया.
जिस देश को अपनी आर्थिक जरूरतों के लिए IMF से अगली किस्त का इंतजार रहता है, वही पाकिस्तान अब इस बैंक के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की अध्यक्षता करेगा. सुनने में ये भले अजीब लगेगा. लेकिन 1953 के बाद पहली बार पाकिस्तान IMF का चेयरमैन बनने जा रहा है.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के लिए खिलाड़ियों को अभी इंतजार करना होगा. हेड कोच माइक हेसन और सेलेक्टर ट्राई सीरीज के साथ घरेलू फर्स्ट क्लास क्रिकेट में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आकलन करेंगे. नए कॉन्ट्रैक्ट में सीनियरिटी के बजाय फॉर्मेट के आधार पर कैटेगरी तय होंगी.
BJP नेता मदन राठौड़ ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में कहा कि अगर अमेरिका और पाकिस्तान के बीच युद्ध होता है, तो भारत पाकिस्तान के साथ खड़ा होगा, क्योंकि वह पड़ोसी देश है. उनके इस बयान पर कांग्रेस नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी और BJP से कार्रवाई की मांग की.
पाकिस्तान के पेशावर शहर में एक स्कूल की छत गिरने से 13 साल से कम उम्र के कम से कम 32 छात्रों और एक टीचर की मौत की जानकारी सामने आई है. कई अन्य छात्र भी घायल बताए जा रहे हैं.
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की इस पोस्ट पर कई लोग चुटकी ले रहे हैं कि पाकिस्तान जो आर्थिक बदहाली, आंतरिक चुनौतियों और उथल-पुथल भरे दौर से गुजर रहे हैं. ऐसे में वहां का रक्षा मंत्री रात के 11 बजे मर्लिन मुनरो की तस्वीर शेयर कर टाइम पास कर रहा है.
पाकिस्तान के पेशावर से एक बेहद दर्दनाक और दुखद हादसे की खबर सामने आई है. यहां एक स्कूल की जर्जर छत अचानक गिर जाने की वजह से बड़ा हादसा हो गया. इस दर्दनाक घटना में 17 मासूम छात्रों और एक शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई है. इस हादसे ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है.
पाकिस्तान में अब ब्यूटी ट्रीटमेंट का चलन काफी बढ़ गया है और कई लड़कियां तुर्की में जाकर ब्यूटी ट्रीटमेंट करवा रही हैं. ऐसे में जानते हैं वहां की महिलाएं तुर्की क्यों जा रही हैं?
राजस्थान के श्रीगंगानगर में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास ड्रोन से गिराए गए हथियार और संदिग्ध विस्फोटक बरामद किए गए. जयपुर से आए बम निरोधक दस्ते ने नियंत्रित अभियान में विस्फोटक नष्ट किए. मामले में पंजाब के फिरोजपुर के दो संदिग्ध गिरफ्तार किए गए हैं.
एयर फ्रांस ने पाकिस्तानी पायलटों और क्रू मेंबर्स को इजरायल आने-जाने वाली उड़ानों के संचालन से रोक दिया है. यूनाइटेड एयरलाइंस और Smartwings ने भी इजरायल के नए क्रू प्रतिबंधों का पालन करने की पुष्टि की है.
पाकिस्तान में रबी सीजन में सिंचाई के लिए 22 प्रतिशत पानी की कमी का अनुमान है. पंजाब और सिंध प्रांत प्रभावित होंगे. पाकिस्तानी संस्था ने कम भंडारण और देरी वाले प्रोजेक्ट्स को जिम्मेदार ठहराया. भारत पर आरोप गलत हैं क्योंकि नदियां अब भी बह रही हैं.
Highest Interest Rate Countries: भारत में भले ही बीते दिनों केंद्रीय बैंक ने रेपो रेट हाइक किया है, लेकिन Rate Hike के बावजूद भारत सबसे ज्यादा ब्याज दरों वाले देशों की लिस्ट में बहुत नीचे हैं, जबकि वेनेजुएला से लेकर ईरान, पाकिस्तान काफी ऊपर हैं.
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में गवर्नर शासन के खिलाफ इमरान खान की पार्टी PTI के प्रदर्शन के दौरान पुलिस से झड़पें हुईं. PTI ने आंसू गैस और गोलीबारी का आरोप लगाया, जबकि सरकार ने इसे खारिज किया. पुलिस ने 50 लोगों को हिरासत में लिया.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने खैबर पख्तूनख्वा की पीटीआई सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि 2017-18 तक यहां आतंकवाद पूरी तरह खत्म हो चुका था, लेकिन पीटीआई सरकार के बाद ये फिर से उभरने लगा. पाक पीएम ने आतंकवाद को पाकिस्तान की तरक्की में रुकावट बताते हुए इस पर लगाम लगाने पर जोर दिया.
हिंदू सेना ने केंद्रीय गृह मंत्री को ज्ञापन सौंपकर पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी पर राष्ट्रीय सुरक्षा और बयानों से जुड़े गंभीर आरोप लगाए हैं और उनसे तुरंत पद्मश्री सम्मान वापस लेने की मांग की है.
दिल्ली में हुए हालिया विरोध प्रदर्शन के दौरान सोशल मीडिया पर अफवाहें और फर्जी खबरें फैलाने के पीछे एक पाकिस्तानी टूलकिट का हाथ सामने आया है. जांच के अनुसार विदेश से संचालित कई सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए भ्रामक वीडियो और झूठी खबरें फैलाई जा रही थीं. इनमें दिल्ली में 13 लोगों की गोली मारकर हत्या करने और राहुल गांधी के घायल होने जैसी फर्जी खबरें शामिल थीं. इस भ्रामक प्रचार का मुख्य उद्देश्य लोगों को भड़काना और शहर में हिंसा तथा अराजकता फैलाना था.