क्रिकेट पाकिस्तान (Pakistan Cricket) का सबसे लोकप्रिय खेल है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB), का गठन 1 मई 1949 को पाकिस्तान में क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCP) के रूप में हुआ था. बोर्ड की पहली बैठक लाहौर जिमखाना में आयोजित की गई, जिसमें इफ्तिखार हुसैन खान ममदोट को अध्यक्ष चुना गया. पीसीबी पाकिस्तान की इंटरनेशन और डोमेस्टिक क्रिकेट को संचालित करता है. पीसीबी का मुख्यालय गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर, पाकिस्तान के पास स्थित है. पीसीबीके मौजूदा अध्यक्ष मोहसिन नकवी हैं.
पाकिस्तान ने इमरान खान की कप्तानी में पहला वर्ल्ड कप 1992 में जीता था, जिसकी मेजबानी ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने की थी.
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) की मेजबानी पाकिस्तान कर रहा है. इस टूर्नामेंट के लिए भारत के पाकिस्तान दौरे से इंकार करने के बाद आईसीसी ने इसका आयोजन हाइब्रिड मॉडल में किए जाने की स्वीकृति दे दी. टीम इंडिया अपने सभी मैच दुबई में खेलेगी. भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 23 फरवरी को दुबई में खेला जाएगा.
इस टूर्नामेंट की शुरुआत 19 फरवरी 2025 से होगी. पहला मैच कराची में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच होना है. वहीं 9 मार्च को फाइनल खेला जाएगा.
भारतीय क्रिकेट के दिग्गज लेग स्पिनर अनिल कुंबले आज (17 अक्टूबर) अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं. उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 619 विकेट लेकर इतिहास रचा है. पाकिस्तान के खिलाफ एक पारी में 10 विकेट लेने का उनका रिकॉर्ड आज भी क्रिकेट फैन्स को याद है. जानिए 'जंबो' के शानदार करियर, ऐतिहासिक रिकॉर्ड और क्रिकेट में उनके योगदान की पूरी कहानी.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के लिए खिलाड़ियों को अभी इंतजार करना होगा. हेड कोच माइक हेसन और सेलेक्टर ट्राई सीरीज के साथ घरेलू फर्स्ट क्लास क्रिकेट में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आकलन करेंगे. नए कॉन्ट्रैक्ट में सीनियरिटी के बजाय फॉर्मेट के आधार पर कैटेगरी तय होंगी.
पाकिस्तान ने श्रीलंका को हाल में संपन्न टी20 सीरीज में 2-1 से हरा दिया है. सीरीज में खास बात रही पाकिस्तानी बैटर साहिबजादा फरहान का प्रदर्शन. उनेंने अपने इस प्रदर्शन के दम पर अभिषेक शर्मा को पछाड़ दिया है. वहीं एक मामले में विराट कोहली की भी बराबरी की.
क्रिकेट जगत में एक बार फिर साल 2017 की चैम्पियंस ट्रॉफी को लेकर बहुत बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर मोईन अली ने एक चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा है कि उस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबला कराने के लिए आयोजकों द्वारा साजिश रची गई थी.
पाकिस्तानी क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट ने खिलाड़ियों को मंच देने के लिए पीसीबी और उसके चेयरमैन मोहसिन नकवी का आभार जताया. फिलहाल एक शतक ने उन्हें चर्चा में ला दिया है. अब देखना होगा कि वह इस शुरुआत को आगे बढ़ाकर पाकिस्तान क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बना पाते हैं या नहीं.
साल 2027 के वनडे वर्ल्ड कप को लेकर चर्चाओं का माहौल अभी से तेज है. इस बार वर्ल्ड कप के दौरान सेमीफाइनल में नंबर-1 टीम का मुकाबला नंबर-4 से और नंबर-2 टीम का मुकाबला नंबर-3 से होगा. लेकिन ये सवाल सभी के मन में है कि आखिर सेमीफाइनल में कौन सी चार टीमें पहुंचेगी?
दिल्ली के जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने दिल्ली पुलिस की तैयारियों पर तंज कसा।
दिल्ली में सियासी पारा अपने चरम पर है. जंतर-मंतर पर जाकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) विरोध-प्रदर्शन करने वाली थी, लेकिन दिल्ली पुलिस ने उनके इस प्रदर्शन को रोकने की पूरी तैयारी रखी है. अब इस पर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर का भी रिएक्शन भी सामने आया है.
पाकिस्तान के नए T20 कप्तान साहिबजादा फरहान ने बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की वापसी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने दोनों को दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों में शामिल बताते हुए कहा कि वे कभी भी T20 क्रिकेट में लौट सकते हैं. श्रीलंका के खिलाफ 9 अक्टूबर से शुरू होने वाली सीरीज में फरहान कप्तानी की नई जिम्मेदारी संभालेंगे.
हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस टूर्नामेंट के सारे मुकाबले टिन क्वांग रोड रिक्रिएशन ग्राउंड में आयोजित होंगे. अब्बास आफरीदी की अगुवाई में पाकिस्तानी टीम 28 अक्टूबर को हॉन्ग कॉन्ग के लिए रवाना होगी. भारत-पाकिस्तान के बीच भी इस टूर्नामेंट में टक्कर होगी.
बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर से फिल्म जगत में शोक है। पाकिस्तानी क्रिकेटर उमर अकमल ने भी सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर साझा कर भावुक श्रद्धांजलि दी।
नाना पाटेकर का जाना भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ी क्षति है. फिल्मी पर्दे पर अपनी दमदार भूमिकाओं से पहचान बनाने वाले नाना ने निजी जिंदगी में भी लोगों के साथ गहरे रिश्ते बनाए थे. उनके चाहने वाले भारत ही नहीं, पाकिस्तान में भी उन्हें सम्मान और प्यार से याद कर रहे हैं.
हसन नवाज ने कहा कि दुनिया की नंबर एक टीम भारत के खिलाफ खेलना चुनौती भरा रहता है. हमारी टीम ने पूरी कोशिश की, लेकिन कुछ गलतियों के कारण हम गोल्ड मेडल जीतने से चूक गए.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को 25 घरेलू इंटरनेशनल मैचों के ब्रॉडकास्टिंग राइट्स रिजर्व प्राइस से काफी कम रकम में बेचने पड़े. 60 करोड़ पाकिस्तानी रुपये के रिजर्व प्राइस के मुकाबले सिर्फ 35 करोड़ की बोली आई और राज्य प्रसारक PTV अकेला खरीदार रहा. पुराने ब्रॉडकास्टर्स का बकाया, टीम के प्रदर्शन और विज्ञापनदाताओं की बेरुखी को इसकी बड़ी वजह माना जा रहा है.
पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ T20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. साहिबजादा फरहान को नया कप्तान बनाया गया है, जबकि स्टार बल्लेबाज बाबर आजम को टीम से बाहर कर दिया गया है. तेज गेंदबाज नसीम शाह की भी टीम में वापसी हुई है.
पाकिस्तान को हराकर भारतीय टीम ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने में कामयाबी हासिल की. पाकिस्तान की तरफ से हसन नवाज ने 96 रनों की पारी खेली. लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को उम्मीद होगी कि शॉन टेट का इंटरनेशनल अनुभव और पाकिस्तान के साथ उनका पुराना जुड़ाव तेज गेंदबाजों को बेहतर तैयार करने में मदद करेगा. आगामी व्यस्त कार्यक्रम से पहले उनकी वापसी खास तौर पर पाकिस्तान के पेस अटैक के लिए अहम मानी जा रही है.
2003 के बाद पहली बार अफ्रीकी महाद्वीप मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप की मेजबानी करने जा रहा है. साउथ अफ्रीका में जोहानसिबर्ग, सेंचुरियन, केप टाउन, डरबन, गकेबरहा, ब्लोमफोंटेन, पार्ल और ईस्ट लंदन को मेजबानी मिली है. जिम्बाब्वे में हरारे, बुलावायो और विक्टोरिया फॉल्स मैचों की मेजबानी करेंगे. जबकि नामीबिया में विंडहोक मुकाबलों का केंद्र रहेगा. ICC ने टूर्नामेंट की थीम 'थ्री नेशन्स, वन हार्टबीट' रखा है.
कायनात इम्तियाज का करियर भले ही अब इंटरनेशनल क्रिकेटर के तौर पर समाप्त हो गया हो. लेकिन वर्ल्ड कप, दो एशियन गेम्स गोल्ड और कॉमनवेल्थ गेम्स में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व उनकी उपलब्धियों की लंबी सूची में हमेशा दर्ज रहेगा.
शोएब अख्तर नेचीफ सेलेक्टर बनने की तमाम अटकलों को खारिज कर दिया है. 46 टेस्ट, 163 वनडे और 15 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके शोएब अख्तर फिलहाल पीसीबी की किसी आधिकारिक भूमिका में आने के बजाय दूसरे तरीकों से पाकिस्तान क्रिकेट की मदद करने के इच्छुक नजर आ रहे हैं.
अहमद शहजाद लंबे समय से क्रिकेटिंग एक्शन से दूर हैं, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके अनुभव और भारत-पाकिस्तान क्रिकेट को लेकर बेबाक टिप्पणियां उन्हें लगातार चर्चा में बनाए रखती हैं. अहमद शहजाद ने अब सैम अयूब के सेलिब्रेशन पर सवाल उठाए हैं.