scorecardresearch
 

पाकिस्तानी वनडे टीम में बड़ा फेरबदल... मोहम्मद रिजवान OUT, बाबर आजम-शादाब खान IN

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अपनी टीम घोषित कर दी है. पाकिस्तानी टीम में बाबर आजम और शादाब खान की वापसी हो गई है.

Advertisement
X
बाबर आजम की हुई वनडे टीम में वापसी, रिजवान बाहर (Photo: PTI)
बाबर आजम की हुई वनडे टीम में वापसी, रिजवान बाहर (Photo: PTI)

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए शुक्रवार (22 मई) को 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया.  टीम की कप्तानी तेज गेंदबाज शाहीन शाह आफरीदी को सौंपी गई है. इस टीम में कई बड़े खिलाड़ियों की भी वापसी हुई है.

बाबर आजम, शादाब खान, नसीम शाह, हारिस रऊफ और सुफियान मुकीम जैसे खिलाड़ी, जो बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं थे, अब टीम में लौट आए हैं. मोहम्मद रिजवान को टीम से बाहर रखा गया है. 

इस स्क्वॉड में तीन ऐसे खिलाड़ी भी शामिल हैं जिन्होंने अभी तक वनडे डेब्यू नहीं किया है, अहमद दानियाल, अराफात मिन्हास और रोहैल नजीर. हालांकि ये तीनों पहले टी-20  इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं.

पीसीबी के अनुसार, बीमारी के कारण उस्मान खान को टीम में नहीं लिया गया है. विकेटकीपर के तौर पर मुहम्मद गाजी गोरी और रोहेल नजीर को टीम में जगह मिली है.

यह भी पढ़ें: सीनियर खिलाड़ियों ने डुबोई पाकिस्तान की टेस्ट टीम, बांग्लादेश सीरीज में खुली पोल, जानें कौन है हार का व‍िलेन

वहीं फखर जमां और सैम अयूब को पुरानी चोटों के कारण टीम में शामिल नहीं किया गया है. दोनों खिलाड़ी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मेडिकल पैनल की निगरानी में रिहैब जारी रखेंगे.

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया की टीम 23 मई को पाकिस्तान पहुंचेगी. पहला वनडे 30 मई को रावलपिंडी में खेला जाएगा, जबकि दूसरा और तीसरा मुकाबला क्रमश: 2 जून और 4 जून को लाहौर में होगा.
यह भी पढ़ें: 27 चौके-छक्के और 194 रन... कहां गायब हुआ ये पाकिस्तानी बैटर? 12 साल तक कायम रहा महार‍िकॉर्ड,

दोनों टीमें आखिरी बार 2024 में ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज में भिड़ी थीं, जहां पाकिस्तान ने 2-1 से ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की थी. यह 22 साल में ऑस्ट्रेलिया में पाकिस्तान की पहली वनडे सीरीज जीत थी. वहीं ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी बार 2022 में पाकिस्तान का वनडे दौरा किया था, जिसमें भी पाकिस्तान ने 2-1 से सीरीज अपने नाम की थी.

पाकिस्तान वनडे स्क्वॉड: शाहीन शाह आफरीदी (कप्तान), सलमान अली आगा (उप-कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, अहमद दानियाल, अराफात मिन्हास, बाबर आजम, हारिस रऊफ, माज सादाकत, मुहम्मद गाजी गोरी (विकेटकीपर), रोहेल नजीर (विकेटकीपर), नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, शादाब खान, शमिल हुसैन और सुफियान मुकीम.

(Report- Vijay Singh)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement