शाहीन अफरीदी
शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) एक पाकिस्तानी पेशेवर क्रिकेटर हैं (Pakistani Cricketer). वह एक तेज गेंदबाज हैं और पाकिस्तान की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के लिए खेलते हैं (Shaheen Afridi, Fast Bowler, Pakistan Cricket Team). उन्होंने अप्रैल 2018 में पाकिस्तान के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया (Shaheen Afridi Debut in International Cricket) और दिसंबर 2018 में राष्ट्रीय टीम के लिए टेस्ट मैच में डेब्यू किया (Shaheen Afridi Debut in Test Cricket).
अफरीदी अपने तेज-गेंदबाजी के लिए जाने जाता हैं. उन्होंने 90 मील प्रति घंटे की रफ्तार से बॉलिंग की है. वह अपनी बड़ी हिटिंग क्षमता के लिए प्रसिद्ध हैं. अगस्त 2018 में, वह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) द्वारा 2018-19 सत्र के लिए केंद्रीय अनुबंध से सम्मानित होने वाले तैंतीस खिलाड़ियों में से एक थे. अगले वर्ष, अफरीदी को सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी (Cricketer of The Year, Shaheen Afridi) से सम्मानित किया गया. शाहीन अफरीदी को 2022 पाकिस्तान सुपर लीग के लिए लाहौर कलंदर्स ( Lahore Qalandars) के कप्तान के रूप में नामित किया गया था (Shaheen Afridi, Captain, Pakistan Super League 2022).
शाहीन का जन्म 6 अप्रैल 2000 को पाकिस्तान के खैबर जिले के एक कस्बे लांडी कोटल में हुआ था (Shaheen Afridi Age). वह सात भाइयों में सबसे छोटे हैं. उनके सबसे बड़े भाई रियाज अफरीदी, उनसे 15 साल बड़े हैं और वह 2004 में पाकिस्तान के लिए एक अकेला टेस्ट मैच खेला था (Shaheen Afridi Brothers). शाहीन ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत लांडी कोटल के टाटारा ग्राउंड से की थी.
शाहीन अफरीदी ने अपने टेस्ट करियर में कुल 99 विकेट लिए हैं और उन्होंने वन डे क्रिकेट में कुल 62 विकेट लिए.शाहीन ने टी20 इंटरनेशनल में कुल 47 विकेट चटकाए और टी20 में 165 विकेट लिए हैं (Shaheen Afridi Total Wickets).
ऑस्ट्रेलिया की नेशनल टीम तक पहुंचने से पहले मैथ्यू वेड ने घरेलू क्रिकेट में विक्टोरिया का प्रतिनिधित्व किया. इसके अलावा वह बिग बैश लीग में मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए भी खेले. बाद में तस्मानिया और होबार्ट हरिकेंस के साथ उनका लंबा जुड़ाव रहा.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम मौजूदा समय में अपने सबसे खराब दौर से गुजर रही है, कुछ दिग्गज पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों पर सवाल उठा रहे हैं तो कुछ का कहना है कि इसके पीछे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी PCB का हाथ है. आखिर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पतन की कहानी क्या है, आइए समझने की कोशिश करते हैं. लेकिन पाकिस्तान टीम के पतन की कहानी शुरू होती है 2023 के वर्ल्ड कप के बाद से ...
पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज बासित अली ने टीम के खराब दौर के लिए बाबर आजम और शाहीन शाह आफरीदी के बीच कप्तानी विवाद को जिम्मेदार बताया है. उनका कहना है कि दोनों के बीच रिफ्ट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बर्बाद हो गया. इंग्लैंड के खिलाफ 194 रन की हार के बाद टीम 0-2 से पिछड़ी है और PCB ने भी कई बड़े बदलाव किए हैं.
पाकिस्तान के ODI कप्तान शाहीन आफरीदी ने नेशनल चैम्पियंस कप फाइनल में गेंद से कहर बरपाया. उन्होंने पाकिस्तान के लिए 8.3 ओवर में 36 रन देकर 7 विकेट लिए, जिसमें हैट्रिक भी शामिल रही. उनके शानदार स्पेल की बदौलत गोल्ड ने शादाब खान की पाकिस्तान ग्रीन्स को को 101 रन से हराया.
पाकिस्तान क्रिकेट में कप्तानी को लेकर नया विवाद सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाबर आजम ने टेस्ट टीम की कप्तानी दोबारा संभालने के लिए PCB के सामने बड़ी शर्त रखी थी. बताया जा रहा है कि बाबर सिर्फ टेस्ट नहीं, बल्कि तीनों फॉर्मेट की कप्तानी चाहते हैं. आखिर क्या है पूरा मामला, जानिए इस रिपोर्ट में.
पाकिस्तान ने एशियन गेम्स 2026 के लिए क्रिकेट स्क्वॉड का ऐलान कर दिया. साहिबजादा फरहान की कप्तानी में 15 सदस्यीय टीम चुनी गई है. इसमें पाकिस्तान के किसी सीनियर खिलाड़ी को नहीं रखा गया है.
Pakistan announce Asian Games squad: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026 एशियन गेम्स के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. टीम की कमान टी20 क्रिकेट में विश्व रिकॉर्डधारी साहिबजादा फरहान को सौंपी गई है. बाबर आजम, शाहीन अफरीदी और सलमान अली आगा जैसे बड़े नाम टीम में नहीं हैं. स्क्वॉड में चार अनकैप्ड खिलाड़ियों को मौका मिला है. पाकिस्तान 2010 और 2014 की तरह फिर गोल्ड जीतने की कोशिश करेगा.
पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रावलपिंडी में 30 मई खेला गया. इस मैच को पाकिस्तान ने 5 विकेट से जीत लिया. वहीं मैच के बाद पाकिस्तानी कप्तान शाहीन शाह आफरीदी से एक पत्रकार ने उनसे पूछा किआपकी जो पेस है वो कहां गई है और वो कब वापस आएगी?
पाकिस्तान के ODI कप्तान शाहीन शाह अफरीदी से जब पत्रकार ने पूछा कि उनकी स्पीड कहां गई है, तो शाहीन ने विस्तार से जवाब दिया. उन्होंने फास्ट बॉलर्स के वर्कलोड, बॉडी मैनेजमेंट और पेस बढ़ाने की कोशिशों पर बात की.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अपनी टीम घोषित कर दी है. पाकिस्तानी टीम में बाबर आजम और शादाब खान की वापसी हो गई है.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम में सब कुछ ठीक नहीं है, कुछ रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बांग्लादेश से मिली हार के बाद शाहीन शाह आफरीदी और शान मसूद में भिड़ंत हो गई. जान लीजिए पूरा मामला क्या है?
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम का ऐलान 18 अप्रैल को कर दिया. टीम की कप्तानी एक बार फिर शान मसूद को सौंपी गई है, जबकि चार अनकैप्ड खिलाड़ियों को पहली बार टेस्ट स्क्वॉड में जगह मिली है.
शाहीन आफरीदी का गुस्सा सिर्फ अपनी बैटिंग को लेकर नहीं था. टीम की लगातार हार इसकी बड़ी वजह मानी जा रही है. लगातार तीन मैचों में हार के बाद लाहौर कलंदर्स पर दबाव बढ़ चुका है. कप्तान शाहीन अफरीदी की नाराजगी भी टीम की हालत को साफ दिखा रही है.
लाहौर में टीम होटल में सिक्योरिटी प्रोटोकॉल टूटने के बाद PCB ने PSL फ्रेंचाइजियों के लिए नए सख्त नियम जारी किए हैं. अब खिलाड़ियों को परिवार से मिलने के लिए 24 घंटे पहले अनुमति लेनी होगी. सिर्फ करीबी रिश्तेदारों को ही एंट्री मिलेगी. शाहीन अफरीदी और सिकंदर रजा के मामले के बाद ऐसा हुआ है.
PSL 2026 में लाहौर कलंदर्स के कप्तान Shaheen Shah Afridi और ऑलराउंडर Sikandar Raza पर गंभीर आरोप लगे हैं कि उन्होंने होटल सुरक्षा प्रोटोकॉल तोड़ते हुए चार अनधिकृत लोगों को जबरन कमरे तक पहुंचाया.
पाकिस्तान सुपर लीग के लाहौर-कराची मुकाबले के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया, जब फखर जंमां पर गेंद की हालत बदलने का मामला सामने आया. आखिरी ओवर से पहले अंपायरों ने गेंद चेक कर 5 रन की पेनल्टी दी और उसे बदल दिया, जिससे मैच का पूरा समीकरण बदल गया.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खराब प्रदर्शन के बाद अब पाकिस्तानी टीम की बांग्लादेश में भी फजीहत हुई है. पाकिस्तान को मेजबान देश के खिलाफ वनडे सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा.
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 5 रन से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की. 212 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका 207/6 तक पहुंची, लेकिन आखिरी क्षणों में मैच फिसल गया. ओस, खराब डेथ बॉलिंग और चोटों ने मैच का रुख तय किया, जबकि दोनों कप्तानों सलमान आगा और दासुन शनाका ने अपनी-अपनी कमियां खुलकर स्वीकार कीं.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड से हार के बाद पाकिस्तान की सेमीफाइनल उम्मीदें अब दूसरे मैचों पर टिकी हैं. तेज गेंदबाज शाहीन शाह आफरीदी ने खुलकर कहा कि वे चाहते हैं न्यूजीलैंड हार जाए ताकि पाकिस्तान की राह आसान हो. ड्रॉप किए जाने पर उन्होंने कोच के फैसले का सम्मान किया और वापसी पर चार विकेट झटके.
पाकिस्तान की टीम को इंग्लैंड ने 2 विकेट से मंगलवार (24 फरवरी) को हरा दिया, इसके साथ ही वो मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइल में क्वालिफाई करने वाली पहली टीम बन गई. वहीं इस मैच में पाकिस्तान को तोड़-फोड़कर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए.
पाकिस्तानी ऑलराउंडर शादाब खान को शाहीद आफरीदी ने कहा बेटा मैदान पर प्रदर्शन करके जवाब दो.