मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) एक पाकिस्तानी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं (Pakistani Cricketer). उन्होंने 2015 से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पाकिस्तान मे खेलना शुरू किया और पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) फ्रेंचाइजी मुल्तान सुल्तांस के कप्तान हैं.
वह दाएं हाथ के बल्लेबाज और विकेटकीपर हैं (Mohammad Rizwan Right Hand Batsman). उन्होंने तीनों अंतरराष्ट्रीय प्रारूपों में शतक बनाए हैं. वह टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान टीम के उप-कप्तान हैं (Mohammad Rizwan Vice Captain). वह 2021 में विजडन क्रिकेटर ऑफ द ईयर में से एक थे. वह साल 2021 के ICC पुरुष T20I क्रिकेटर भी रहे हैं. उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग 2021 में मुल्तान सुल्तांस को जीत भी दिलाई. मोहम्मद रिजवान एक साल में टी20 इंटरनेशनल में 26 पारियों में 73.66 की औसत से 1,326 रन के साथ अग्रणी रन स्कोरर हैं.
रिजवान ने 2014 में घरेलू क्रिकेट खेलना शुरू हुआ. उन्होंने अप्रैल 2015 में बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान के लिए अपना एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (ODI) डेब्यू किया, उन्होंने उसी सीरीज में पाकिस्तान के लिए ट्वेंटी-20 अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू भी किया. उन्होंने 25 नवंबर 2016 को न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान के लिए अपना टेस्ट डेब्यू किया (Mohammad Rizwan Debut). उन्होंने 2022 तक 27 टेस्ट मैच, 57 वनडे, 85 टी20आई और 112 एफसी मैच खेलें हैं (Mohammad Rizwan Total Matches till 2022).
मोहम्मद रिजवान का जन्म 1 जून 1992 को पाकिस्तान के पेशावर (Peshawar) में हुआ था (Mohammad Rizwan Born).
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड से हार के बाद पाकिस्तान की टेस्ट टीम में बड़े बदलाव किए गए थे. मोहम्मद रिजवान और इमाम उल हक उन सात खिलाड़ियों में शामिल थे, जिन्हें टेस्ट स्क्वॉड से रिलीज किया गया था. बाद में इमाम और रिजवान को एनसीसीआईए के सामने पेश होना पड़ा था.
मोहम्मद रिजवान ने नेशनल साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NCCIA) की जांच के बीच ICC एंटी करप्शन यूनिट (ACU) से संपर्क किया है. उन्होंने इंग्लैंड में जब्त किए गए अपने मोबाइल को पाकिस्तान लाने और उसकी फोरेंसिक जांच की प्रक्रिया पर स्पष्टीकरण मांगा है. इस मामले में इमाम उल हक भी पूछताछ के दायरे में हैं.
मोहम्मद रिजवान और इमाम उल हक उन सात खिलाड़ियों में शामिल थे, जिन्हें इंग्लैंड दौरे के बीच टेस्ट टीम से रिलीज किया गया था. इसी दौरान हेड कोच सरफराज अहमद और गेंदबाजी कोच उमर गुल को भी उनके पदों से हटा दिया गया. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने चयन समिति से भी रिजवान और इमाम को वेस्टइंडीज और इंग्लैंड दौरे के लिए टेस्ट टीम में शामिल किए जाने को लेकर जवाब मांगा था.
पाकिस्तान की टीम पिछले कुछ सालों से अपने प्रदर्शन के कारण कई बार सवालों के घेरे में आ चुकी है. हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा, जिसके बाद एक बार फिर पाकिस्तानी खिलाड़ी निशाने पर आ गए हैं.
एनसीसीआईए की जांच में वित्तीय रिकॉर्ड, मोबाइल डेटा और ड्रेसिंग रूम से कथित जानकारी लीक होने के पहलुओं की पड़ताल की जा रही है. फिलहाल मोहम्मद रिजवान और इमाम उल हक पर कोई आरोप साबित नहीं हुआ है.
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच 9 सितंबर से खेला जाना है. लेकिन इससे पहले इंग्लैंड की पिचों को लेकर बड़ा बवाल मच गया है. पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड पर बेहद गंभीर आरोप लगा दिए हैं.
भारत के खिलाफ पाकिस्तान की टीम को साल 2021 के टी20 वर्ल्ड कप में 10 विकेट से जीत मिली थी. लेकिन इस एक जीत ने पाकिस्तान क्रिकेट को काफी तगड़ा नुकसान भी पहुंचाया.
पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर ड्रेसिंग रूम और सेलेक्शन को लेकर विवाद बढ़ गया है. रिपोर्ट के मुताबिक मोहम्मद रिजवान और इमाम-उल-हक को खराब फॉर्म के साथ-साथ ड्रेसिंग रूम में उनके व्यवहार को लेकर भी इंग्लैंड से वापस भेजा गया. सलमान अली आगा समेत 7 खिलाड़ियों की वापसी के बाद PCB सेलेक्शन कमेटी में भी बड़े बदलाव की तैयारी कर रहा है.
पाकिस्तान के अंतरिम रेड-बॉल कोच माइक हेसन ने सलमान अली आगा के किंग चार्ल्स III से मिलने से इनकार करने की खबर को सिरे से खारिज किया है. उन्होंने इसे 'अस्वीकार्य पत्रकारिता' बताया. हेसन ने यह भी स्पष्ट किया कि सलमान, मोहम्मद रिजवान और इमाम-उल-हक को टीम से रिलीज करने के फैसले में उनकी कोई भूमिका नहीं थी.
इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो टेस्ट हारने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल आ गया है. PCB ने सात खिलाड़ियों को वापस बुलाने के साथ हेड कोच सरफराज अहमद और गेंदबाजी कोच उमर गुल को भी हटा दिया. इस बीच लेग स्पिनर उसामा मीर ने बिना नाम लिए बोर्ड पर हमला बोला और कहा कि पूरा सिस्टम तबाह कर दिया गया.
पाकिस्तान की टीम मौजूदा समय में इंग्लैंड दौरे पर है. जहां टेस्ट मैचों में टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है. इस बीच टीम के कप्तान बाबर आजम का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बीच इमाम-उल-हक की चोट विवादों में आ गई है. PCB ने उनकी काफ मसल इंजरी की जांच का फैसला किया है. टीम के पूर्व फिजियो ने 2022 में भी उनकी चोटों के पैटर्न पर सवाल उठाए थे. न्यूजीलैंड दौरे की पिछली जांच में भी इमाम पर चोट फर्जी बनाने का आरोप लगा था.
इंग्लैंड के खिलाफ शर्मनाक प्रदर्शन करने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला लेते हुए बीच सीरीज में ही टीम में कुछ बड़े बदलाव कर कर दिए हैं. जिसे देखकर हर कोई हैरान है.
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच 9 सितंबर से बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा. पाकिस्तान की कोशिश तीसरे टेस्ट को जीतकर इज्जत बचाने की होगी.
इंग्लैंड से मिली हार के बाद से ही पाकिस्तान के कई खिलाड़ी आलोचकों के निशाने पर आ गए हैं. खासतौर पर कप्तान बाबर आजम को लेकर पूर्व क्रिकेटर लगातार अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. पूर्व पाक खिलाड़ी ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर बाबर आजम की जमकर क्लास लगाई है.
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के हाथों 194 रनों की करारी शिकस्त झेलने वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज इमाम उल हक का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में इमाम को लेकर कई बड़े खुलासे किए गए हैं.
इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तानी खिलाड़ी टेस्ट सीरीज में अपनी छाप छोड़ने में बेअसर रहे हैं. पहला टेस्ट गंवाने के बाद दूसरे टेस्ट में भी टीम की हालत लचर है. ऐसे में पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी मोहम्मद यूसुफ ने टीम के खराब परफॉर्मेंस के पीछे की वजह बताने की कोशिश की है.
पाकिस्तान की टीम को करारा झटका लगा है. इंग्लैंड के खिलाफ बाबर आजम 19 अगस्त (बुधवार) को लीड्स में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं. बाबर की जगह टीम की कमान सलमान अली आगा को सौंपी गई हैं.
पाकिस्तान ने एशियन गेम्स 2026 के लिए क्रिकेट स्क्वॉड का ऐलान कर दिया. साहिबजादा फरहान की कप्तानी में 15 सदस्यीय टीम चुनी गई है. इसमें पाकिस्तान के किसी सीनियर खिलाड़ी को नहीं रखा गया है.
लिटन दास के आरोप सही साबित होते हैं, तो यह उस खेल भावना के खिलाफ माना जाएगा जिसकी मिसाल टीम्स हमेशा देने की कोशिश करती हैं. अब मोहम्मद रिजवान की प्रतिक्रिया आने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर पूरी तरह साफ हो पाएगी.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अपनी टीम घोषित कर दी है. पाकिस्तानी टीम में बाबर आजम और शादाब खान की वापसी हो गई है.