बाबर आजम, क्रिकेटर
मोहम्मद बाबर आजम (Mohammad Babar Azam) एक पाकिस्तानी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं, जो सभी प्रारूपों में पाकिस्तान की कप्तानी करते हैं (Captain of Pakistan Cricket Team). आजम को दाएं हाथ के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज के रूप से दुनिया के सर्वश्रेष्ठ समकालीन बल्लेबाजों में से एक माना जाता है. वह पीएसएल में कराची किंग्स की कप्तानी करते हैं (Captain of PSL Team Karachi Kings) और घरेलू क्रिकेट में मध्य पंजाब की कप्तानी करते हैं. अप्रैल 2021 में, उन्होंने ODI बल्लेबाजों के लिए ICC रैंकिंग में नंबर एक स्थान हासिल किया. वहीं, नवंबर 2021 में, वह नंबर एक T20I बल्लेबाज बन गए (Babar Azam Ranking).
बाबर आजम का जन्म 15 अक्टूबर 1994 को एक पंजाबी मुस्लिम परिवार में पाकिस्तान के पंजाब राज्य के लाहौर में हुआ था (Babar Azam Age). उनके चचेरे भाई कामरान और उमर अकमल कई सालों तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं (Babar Azam Cousins). उन्होंने बल्लेबाजी की कोचिंग अपने पहले कोच राणा सादिक से ली और पाकिस्तान अंडर -19 सेटअप का हिस्सा बने (Babar Azam Coach).
आजम ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू वनडे क्रिकेट के रास्ते से किया. उन्होंने पहला वनडे मैच 31 मई 2015 को लाहौर में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला (ODI Debut). टी20 इंटरनेशनल में उनका डेब्यू 7 सितंबर 2016 को इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर हुआ (T20I Debut). बाबर ने करियर का पहला टेस्ट मैच 13 से 17 सितंबर 2016 तक वेस्टइंडीज के खिलाफ दुबई में खेला (Test Debut). टी20 इंटरनेशनल में महज 62 मुकाबलों में सबसे तेज 2500 रन बनाने का रिकॉर्ड आजम के नाम है (Fastest Batsman to Score 2500 Runs in T20I).
बाबर को ICC मेन्स T20I टीम ऑफ द ईयर 2021 के कप्तान के रूप में चुना गया. उन्हें 2021 की ICC मेन्स ODI टीम के कप्तान के रूप में भी चुना गया. 2021 ICC मेन्स टी20 विश्व कप के कप्तान के रूप में नामित किया गया. वह अप्रैल 2021 के लिए ICC प्लेयर ऑफ द मंथ के विजेता थे. आजम को 2021 के लिए ICC मेन्स ODI क्रिकेटर ऑफ द ईयर के पुरस्कार से भी नवाजा गया (Babar Azam ICC Awards).
बतौर कप्तान बाबर आजम के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही. इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में पाकिस्तानी टीम का प्रदर्शन काफी फीका रहा. वो सीरीज पाकिस्तान ने 0-3 से गंवा दिया.
बाबर आजम ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान फैन्स को बेहद निराश किया. बल्लेबाजी के साथ-साथ उनकी कप्तानी भी फ्लॉप रही. बाबर द्वारा लिए गए फैसलों पर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं.
इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तानी टीम को 0-3 से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा. बाबर आजम की कप्तानी भी इस टेस्ट सीरीज में साधारण रही. बाबर चोट के कारण पहले टेस्ट मैच में नहीं खेले थे, लेकिन बाकी के दो टेस्ट मैचों में उनकी वापसी भी टीम की किस्मत नहीं बदल सकी.
बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान की टीम ने इंग्लैंड दौरे का अंत हार के साथ किया. लेकिन पाकिस्तान वापस आते ही सलमान अली आगा ने तिहरा शतक जड़कर फैन्स का ध्यान एक बार फिर अपनी ओर खींच लिया है.
पाकिस्तान की टीम पिछले कुछ सालों से अपने प्रदर्शन के कारण कई बार सवालों के घेरे में आ चुकी है. हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा, जिसके बाद एक बार फिर पाकिस्तानी खिलाड़ी निशाने पर आ गए हैं.
तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में पाकिस्तानी टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा और उसे एक भी जीत नहीं मिली. अब कप्तान बाबर आजम के बयान के बाद टीम सेलेक्शन, खिलाड़ियों की भूमिका और भविष्य की रणनीति को लेकर होने वाली बैठक पर सबकी नजरें रहेंगी.
पाकिस्तान की टीम को इंग्लैंड के खिलाफ एक और शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. सीरीज के तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच में पाकिस्तान से पलटवार की उम्मीदें थी, लेकिन खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से एक बार फिर पाक क्रिकेट फैन्स को मायूस करने का काम किया.
इंग्लैंड के खिलाफ 9 सितंबर से शुरू हुए बर्मिंघम टेस्ट में पाकिस्तान की बल्लेबाजी एक बार फिर बिखर गई. पूरी टीम पहले दिन ही सिर्फ 133 रन पर 33.5 ओवर में ऑलआउट हो गई. सऊद शकील ने 43 और मोहम्मद अब्बास ने 21 रन बनाए.
बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान की टीम तीसरे टेस्ट मैच में एक बार फिर बुरी स्थिति में पहुंच गई है. तीसरे मैच के पहले दिन दूसरे सेशन में ही पाकिस्तान की पारी 133 रनों पर ढेर हो गई.
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच 9 सितंबर से खेला जाना है. लेकिन इससे पहले इंग्लैंड की पिचों को लेकर बड़ा बवाल मच गया है. पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड पर बेहद गंभीर आरोप लगा दिए हैं.
भारत के खिलाफ पाकिस्तान की टीम को साल 2021 के टी20 वर्ल्ड कप में 10 विकेट से जीत मिली थी. लेकिन इस एक जीत ने पाकिस्तान क्रिकेट को काफी तगड़ा नुकसान भी पहुंचाया.
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान की हालत और PCB के फैसलों पर विवाद बढ़ गया है. पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने बोर्ड पर टीम को 'रिमोट कंट्रोल' से चलाने का आरोप लगाया. उन्होंने सात खिलाड़ियों और दो कोचों को बीच सीरीज घर भेजने पर सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या अब बाबर आजम PCB के अगले निशाने पर हैं.
पाकिस्तान टीम की वर्तमान हालत पर इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ओर कमेंटेटर नासिर हुसैन ने खरी-खरी सुनाई है. हुसैन के मुताबिक पाकिस्तान टीम की वर्तमान हालत के लिए वहां का क्रिकेट बोर्ड जिम्मेदार हैं.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम मौजूदा समय में अपने सबसे खराब दौर से गुजर रही है, कुछ दिग्गज पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों पर सवाल उठा रहे हैं तो कुछ का कहना है कि इसके पीछे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी PCB का हाथ है. आखिर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पतन की कहानी क्या है, आइए समझने की कोशिश करते हैं. लेकिन पाकिस्तान टीम के पतन की कहानी शुरू होती है 2023 के वर्ल्ड कप के बाद से ...
इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो टेस्ट हारने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल आ गया है. PCB ने सात खिलाड़ियों को वापस बुलाने के साथ हेड कोच सरफराज अहमद और गेंदबाजी कोच उमर गुल को भी हटा दिया. इस बीच लेग स्पिनर उसामा मीर ने बिना नाम लिए बोर्ड पर हमला बोला और कहा कि पूरा सिस्टम तबाह कर दिया गया.
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज में बाबर आजम के बल्ले से पाक क्रिकेट फैन्स को बड़े रनों की उम्मीद थी. लेकिन बाबर आजम दोनों ही मैचों में बुरी तरह फ्लॉप रहे.
पाकिस्तान की टीम मौजूदा समय में इंग्लैंड दौरे पर है. जहां टेस्ट मैचों में टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है. इस बीच टीम के कप्तान बाबर आजम का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
पाकिस्तान क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो टेस्ट हार के बाद बड़े बदलाव हुए हैं. आकिब जावेद ने अब इमाम-उल-हक की चोट की गंभीरता पर सवाल उठाते हुए जांच की बात कही है. उन्होंने सात खिलाड़ियों को वापस बुलाने के फैसले का भी बचाव किया और लॉर्ड्स टेस्ट में टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर अपनी नाराजगी जाहिर की.
पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज बासित अली ने टीम के खराब दौर के लिए बाबर आजम और शाहीन शाह आफरीदी के बीच कप्तानी विवाद को जिम्मेदार बताया है. उनका कहना है कि दोनों के बीच रिफ्ट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बर्बाद हो गया. इंग्लैंड के खिलाफ 194 रन की हार के बाद टीम 0-2 से पिछड़ी है और PCB ने भी कई बड़े बदलाव किए हैं.
इंग्लैंड के खिलाफ शर्मनाक प्रदर्शन करने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला लेते हुए बीच सीरीज में ही टीम में कुछ बड़े बदलाव कर कर दिए हैं. जिसे देखकर हर कोई हैरान है.
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच 9 सितंबर से बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा. पाकिस्तान की कोशिश तीसरे टेस्ट को जीतकर इज्जत बचाने की होगी.