scorecardresearch
 

कुलदीप-राहुल IN, ये 2 खिलाड़ी OUT... लॉर्ड्स में ODI सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, प्लेइंग XI में बड़े बदलाव तय

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 1-1 की बराबरी पर है. अब लॉर्ड्स में होने वाला निर्णायक मुकाबला दोनों टीमों के लिए प्रतिष्ठा की जंग बन चुका है. टीम इंडिया इस मैच में प्लेइंग XI में बड़े बदलाव के साथ उतरेगी.

Advertisement
X
 लॉर्ड्स में कुलदीप यादव की हो सकती है टीम में वापसी (Photo: Reuters )
लॉर्ड्स में कुलदीप यादव की हो सकती है टीम में वापसी (Photo: Reuters )

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का फैसला क्रिकेट के सबसे ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स पर 19 जुलाई (रविवार) को भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से होगा. 

पहले वनडे में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को हराया था, लेकिन दूसरे मुकाबले में मेजबान टीम ने दमदार वापसी कर सीरीज 1-1 से बराबर कर दी है. 

ऐसे में तीसरा वनडे किसी फाइनल से कम नहीं होगा. सीरीज जीतने के इरादे से उतरने वाली भारतीय टीम में दो बड़ा बदलाव लगभग तय माना जा रहा है. 

यह भी पढ़ें: एम्बाप्पे vs बेलिंगहैम... FIFA वर्ल्ड कप में तीसरे स्थान के लिए भिड़ेंगे फ्रांस और इंग्लैंड

ऑलराउंडर वॉशिंग्टन सुंदर हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण निर्णायक मुकाबले से बाहर हो गए हैं. दूसरे वनडे के दौरान उन्हें दौड़ते समय परेशानी हुई थी और मेडिकल टीम ने उन्हें आराम की सलाह दी है. 

सुंदर की गैरमौजूदगी टीम इंडिया के संतुलन पर असर डाल सकती है, लेकिन इससे एक खिलाड़ी की वापसी का रास्ता भी साफ हो गया है. वहीं बीमार होने के कारण केएल राहुल कार्डिफ वनडे में टीम का हिस्सा नहीं थे, उनकी जगह ईशान किशन को मौका मिला था. ईशान इस मौके का फायदा नहीं उठा पाए थे और फ्लॉप रहे थे.

Advertisement

कुलदीप यादव की वापसी तय!
सुंदर के बाहर होने के बाद बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव का प्लेइंग इलेवन में शामिल होना लगभग तय माना जा रहा है. कुलदीप लंबे समय से टीम का हिस्सा हैं, लेकिन उन्हें शुरुआती दो वनडे में मौका नहीं मिला.

अब निर्णायक मुकाबले में उनकी स्पिन भारत का सबसे बड़ा हथियार बन सकती है. लॉर्ड्स की पिच पर शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, स्पिनरों की भूमिका अहम हो सकती है. 

ऐसे में कुलदीप अपनी फ्लाइट, टर्न और गुगली से इंग्लैंड के बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं. मिडिल ओवरों में विकेट निकालने की जिम्मेदारी भी उन्हीं पर होगी.

यह भी पढ़ें: लड़के से लड़की बनीं क्रिकेटर का दबंग अंदाज, 15 बॉल में किया ये कारनामा

रोहित के लिए भी खास मुकाबला
यह मुकाबला रोहित शर्मा के लिए भी बेहद खास माना जा रहा है. रोहित पहले दोनों मैचों सें फ्लॉप ही रहे हैं और महज 11 और 26 रन ही बना सके हैं. ऐसे में रोहित लॉर्ड्स में दमदार प्रदर्शन करना चाहेंगे और टीम इंडिया को जीत दिलाकर दौरे का अंत करना चाहेंगे.

इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजर
कप्तान शुभमन गिल के लिए पहली बड़ी वनडे सीरीज जीतने का अच्छा मौका होगा. बल्लेबाजी में गिल अच्छे लय में नजर आ रहे है. आखिरी वनडे में भी शुभमन गिल बल्ले से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रखेंगे.

Advertisement

विराट कोहली का लॉर्ड्स में रिकॉर्ड अच्छा नहीं है. विराट ने लॉर्ड्स में 3 वनडे में मात्र 77 रन ही बनाए हैं. ऐसे में विराट इस मैदान पर जरूर अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे.

यह भी पढ़ें: 'मैंने उसे गोद में उठाया था...', यामाल को लेकर मेसी का भावुक बयान

भारत के पास सिर्फ सीरीज जीतने का ही नहीं, बल्कि लॉर्ड्स में इतिहास रचने का भी सुनहरा मौका है. अगर बल्लेबाज जिम्मेदारी निभाते हैं और गेंदबाज शुरुआती झटके देने में सफल रहते हैं, तो टीम इंडिया इंग्लैंड की धरती पर एक और यादगार वनडे सीरीज अपने नाम कर सकती है.

भारत की संभावित प्लेइंग XI: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, कुलदीप यादव, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, गुरनूर बरार, जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement