कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) एक भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं जो घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश के लिए खेलते हैं (Kuldeep Yadav Domestic Team). वह बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर हैं (Left arm wrist spin), जिसे चाइनामैन भी कहते हैं. वह आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम का हिस्सा हैं (Kuldeep Yadav IPL Team). वह टीम इंडिया की वनडे वर्ल्ड कप 2023 टीम में शामिल है (Kuldeep Yadav World Cup 2023).
कुलदीप यादव का जन्म 14 दिसंबर 1994 को कानपुर, उत्तर प्रदेश में हुआ (Kuldeep Yadav Age). उनके पिता एक ईंट भट्ठा मालिक थे (Kuldeep Yadav Father). वह अपने शुरुआती कोच कपिल पांडे (Kuldeep Yadav Coach) की सलाह पर तेज गेंदबाजी को छोड़कर स्पिनर बने यादव शेन वॉर्न को अपना रोल मॉडल मानते हैं (Kuldeep Yadav Role Model).
4 जून 2025 को कुलदीप ने वंशिका चड्ढा के साथ सगाई की घोषणा की. उन्होंने 14 मार्च 2026 को मसूरी में वंशिका से शादी की.
वंशिका चड्ढा और कुलदीप यादव बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं. वंशिका भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में काम करती हैं
कुलदीप ने अगस्त 2025 में एक YouTube चैनल शुरू किया, जहां वह फ़ुटबॉल से जुड़े कंटेंट पोस्ट करते हैं. सितंबर 2025 तक, इस चैनल के 22,000 सब्सक्राइबर हो चुके थे.
कुलदीप यादव 2012 में आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के सदस्य थे और 2014 में उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने साइन किया था. यादव को 2018 आईपीएल नीलामी में केकेआर ने अपनी टीम में बनाए रखा था. 2022 आईपीएल मेगा ऑक्शन में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ रुपए में खरीदा (Kuldeep Yadav Price in 2022 IPL Mega Auction).
कुलदीप ने 25 मार्च 2017 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धर्मशाला में पहली पारी में चार विकेट लेकर भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया (Kuldeep Yadav Test Debut). वह टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू पर चार विकेट लेने वाले बाएं हाथ के तीसरे स्पिनर भी हैं (Kuldeep Yadav Performance in Debut Test). उन्होंने 23 जून 2017 को वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के लिए अपना ODI डेब्यू किया, लेकिन बारिश के कारण उन्हें गेंदबाजी का मौका नहीं मिला (Kuldeep Yadav ODI Debut). 18 दिसंबर 2019 को, वेस्टइंडीज के खिलाफ, वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरी बार हैट्रिक लेने वाले भारत के पहले गेंदबाज बने (Kuldeep Yadav ODI Hat trick). इससे पहले, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ईडन गार्डन्स, कोलकाता में हुए वनडे मैच में हैट्रिक लिया था. यादव ने 9 जुलाई 2017 को वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के लिए अपना ट्वेंटी 20 अंतर्राष्ट्रीय पदार्पण किया (Kuldeep Yadav T20I Debut).
वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी हो गई है. रवींद्र जडेजा को भी टीम में मौका मिला है.
कुलदीप यादव ने काउंटी क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार फर्स्ट क्लास मैच में 10 विकेट हासिल किए। एसेक्स के खिलाफ उन्होंने कुल 120 रन देकर 10 विकेट झटके। यॉर्कशायर ने मुकाबला पारी और 106 रन से जीता।
काउंटी चैम्पियनशिप में कुलदीप यादव का प्रदर्शन उनके लिए खास महत्व रखता है. यॉर्कशायर की ओर से एसेक्स के खिलाफ कुलदीप ने 10 विकेट लेकर दिखाया कि वह अपने दम पर मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं. इस प्रदर्शन के जरिए कुलदीप ने भारतीय टीम मैनेजमेंट के सामने अपनी दावेदारी भी मजबूत की है.
टी20 वर्ल्ड कप में कुलदीप यादव और सूर्यकुमार यादव का गुस्से वाला वायरल वीडियो खूब चर्चा में रहा था. अब सूर्यकुमार ने बताया कि कुलदीप गेंदबाजी का मौका नहीं मिलने से निराश थे और बाद में आसान कैच छोड़ने पर उनका गुस्सा फूट पड़ा था.
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन विकेटकीपिंग नहीं कर सके. बल्लेबाजी के दौरान उनके कंधे पर गेंद लगी थी, जिसके बाद शरीर पर गंभीर इंजरी और मूवमेंट में दिक्कत हुई. गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने बताया कि पंत पर नजर रखी जा रही है और उम्मीद है कि वह चौथे दिन मैदान पर लौटेंगे.
भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट से कुलदीप यादव के बाहर होने पर उठे सवालों के बीच टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने सफाई दी है. कोटक ने कहा कि कुलदीप वास्तव में वायरल बुखार से जूझ रहे थे और उन्हें टीम से बाहर रखने के लिए बीमारी का बहाना बनाने की कोई जरूरत नहीं थी.
चाइनामैन कुलदीप यादव वायरल बीमारी से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं. इसके कारण कुलदीप यादव श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट में सेलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं थे. हालांकि कुलदीप यादव जरूरत पड़ने पर कन्कशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर उतर सकते हैं.
कोलंबो टेस्ट में भारतीय टीम की प्लेइंग-11क्या होगी, इस पर फैन्स की नजरे हैं. वैसे गौतम गंभीर के बयान से इतना जरूर साफ है कि गॉल में सिर्फ एक विकेट के बावजूद टीम मैनेजमेंट का कुलदीप यादव भरोसा कायम है. कुलदीप यदि कोलंबो टेस्ट मैच के लिए मैदान पर उतरते हैं, तो हैरानी नहीं होनी चाहिए.
भारतीय टीम के लिए राहत की बात यह है कि वह सीरीज में 1-0 से आगे है और दूसरा टेस्ट ड्रॉ होने पर भी वो सीरीज जीत लेगी. वहीं श्रीलंका को सीरीज बराबर करने के लिए जीत की जरूरत है. टीम इंडिया के सामने कोलंबो में बड़ा सवाल होगा कि वह गॉल की विजयी प्लेइंग-11 पर भरोसा कायम रखे या कुलदीप की जगह सारांश जैन को टेस्ट डेब्यू का मौका दे.
गॉल टेस्ट में सिर्फ एक विकेट लेने वाले कुलदीप यादव की जगह कोलंबो टेस्ट से पहले सवालों के घेरे में है. लेकिन भारत के स्पिन बॉलिंग कोच साईराज बहुतुले ने कहा कि कुलदीप टीम मैनेजमेंट की योजनाओं में हैं और एक मैच से उन्हें जज नहीं किया जा सकता. वहीं 10 विकेट लेने वाले मानव सुथार को बहुतुले ने टीम के लिए 'बैंकर' बताया.
शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले अपनी सबसे बड़ी कमजोरी पर खास काम किया है. गॉल टेस्ट में प्रभात जयसूर्या ने उन्हें दोनों पारियों में आउट किया था. कोलंबो में गिल ने मानव सुथार, रवींद्र जडेजा और स्थानीय स्पिनरों के खिलाफ लंबे समय तक अभ्यास किया.
भारत और श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच 23 अगस्त से कोलंबो के एसएससी मैदान में होना है. श्रीलंका की टीम इस मैच में कई इंजर्ड खिलाड़ियों की समस्या से जूझ रही है. वहीं भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में भी बदलाव संभव है.
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में कुलदीप यादव सिर्फ एक विकेट ले पाए. अजिंक्य रहाणे ने कहा कि कुलदीप को टीम का सपोर्ट और कॉन्फिडेंस चाहिए. वहीं युवा लेफ्ट-आर्म स्पिनर मानव सुथार ने 10 विकेट झटके. रहाणे ने उनकी तारीफ की लेकिन सुधार पर जोर दिया. दूसरे टेस्ट में प्लेइंग XI में बदलाव सिर्फ सीमिंग पिच पर संभव, वरना वही टीम रहेगी. भारत 1-0 से आगे. दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में होना है.
गॉल की पिच जैसे-जैसे पुरानी होगी, स्पिन का प्रभाव बढ़ सकता है. ऐसे में भारत के स्पिन गेंदबाज मैच का रुख तय करने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं. ये देखना होगा कि टीम इंडिया पहले टेस्ट मैच में तीन अलग-अलग तरह के लेफ्ट आर्म स्पिनर्स को उतारने का दांव खेलती है या नहीं.
भारतीय क्रिकेट टीम 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका के दौरे पर है. टीम इंडिया के स्क्वॉड में इस बार केवल 3 ही खिलाड़ी ऐसे हैं जिनके पास श्रीलंका में टेस्ट मैच खेलने का अनुभव है.
साल 2017 में भारत ने श्रीलंका को एकतरफा अंदाज में हराकर सीरीज अपने नाम किया था. अब देखना दिलचस्प होगा कि साल 2026 यानी 9 साल बाद खिलाड़ी किस तरह का प्रदर्शन करते हैं. इस टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो पहली बार श्रीलंका की धरती पर टेस्ट मैच खेलेंगे.
इंग्लैंड दौरे पर वनडे स्क्वॉड में शामिल रहने के बावजूद कुलदीप को तीन मैचों के लिए प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली. अब श्रीलंका के खिलाफ उन्हें मौका मिलता है या नहीं, ये देखना दिलचस्प होगा. फिटनेस को लेकर टीम मैनेजमेंट ने स्थिति साफ कर दी है और अभ्यास मुकाबले में वह विकेट भी निकाल चुके हैं. अब मामला सिर्फ टीम कॉम्बिनेशन पर आकर टिक गया है.
भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है. उससे पहले अभ्यास मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों को परिस्थितियों के मुताबिक खुद को ढालने का मौका मिला. इन सबके बीच जडेजा का कुलदीप यादव वाला अंदाज डगआउट में हंसी का मौका लेकर आया.
भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेला गया 3 दिवसीय वॉर्म-अप मैच का पहला दिन आसान नहीं रहा. श्रीलंका क्रिकेट इलेवन ने भारतीय गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा ली. श्रीलंका ने 90 ओवर में 363/8 रन बनाए.
इंग्लैंड में जारी मेट्रो बैंक वन-डे कप में भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. कुलदीप यादव ने बेन स्टोक्स का भी अहम विकेट चटकाया. कुलदीप ने 10 ओवर में सिर्फ 23 रन देकर 2 विकेट लिए और यॉर्कशायर को डरहम पर 7 विकेट की शानदार जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.
आईपीएल 2027 की ट्रेड विंडो में हार्दिक पंड्या का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है. रिपोर्ट्स के अनुसार मुंबई इंडियंस उनके संभावित ट्रेड पर विचार कर सकती है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स का नाम भी दावेदारों में लिया जा रहा है. पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि यदि यह ट्रेड होता है तो दिल्ली की टीम के संतुलन पर असर पड़ सकता है.