scorecardresearch
 

CJP प्रोटेस्ट पर पाकिस्तान से भी आया रिएक्शन, दिल्ली पुलिस की तगड़ी मुस्तैदी देख पूर्व क्रिकेटर ने कसा तंज

दिल्ली में सियासी पारा अपने चरम पर है. जंतर-मंतर पर जाकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) विरोध-प्रदर्शन करने वाली थी, लेकिन दिल्ली पुलिस ने उनके इस प्रदर्शन को रोकने की पूरी तैयारी रखी है. अब इस पर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर का भी रिएक्शन भी सामने आया है.

Advertisement
X
दानिश कनेरिया ने किया ट्वीट. (PHOTO: Getty/afp)
दानिश कनेरिया ने किया ट्वीट. (PHOTO: Getty/afp)

दिल्ली में 10 अक्टूबर को चुनावी मतदाता सूचियों में कथित गड़बड़ियों को लेकर सीजेपी के जंतर-मंतर पर होने वाले बड़े प्रदर्शन को लेकर माहौल गर्म है. दिल्ली पुलिस ने इस प्रदर्शन के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं.

इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर दानिश कनेरिया का एक तंज भरा बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दिल्ली पुलिस की मुस्तैदी को देखकर दानिश कनेरिया ने तंजा कंसने का काम किया है. 

पाकिस्तान के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके दानिश कनेरिया अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं. दिल्ली में प्रदर्शन से पहले पुलिस की भारी तैनाती और तैयारियों पर चुटकी लेते हुए कनेरिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि मुझे उम्मीद है कि दिल्ली पुलिस टॉस जीतेगी और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करेगी! 

कनेरिया ने अनोखे अंदाज में पुलिस कार्रवाई और तैयारियों पर कटाक्ष किया. कानेरिया के इस अंदाज ने हर किसी का ध्यान खींच लिया है. देखते ही देखते उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है. जिस पर फैन्स भी लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

Advertisement

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

SIR प्रक्रिया में हुई गड़बड़ियों के आरोपों के विरोध में प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जाने के लिए डटे हैं. किसी भी तरह की अनहोनी या कानून-व्यवस्था को बिगड़ने से रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी है. 

दिल्ली में चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा

बता दें कि इस विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा के बेहद कड़े और पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. मंडी हाउस गोल चक्कर से लेकर जंतर-मंतर तक पुलिस और सुरक्षा बलों का भारी पहरा बिठा दिया गया है.

मंडी हाउस से जंतर-मंतर की ओर जाने वाली सभी प्रमुख सड़कों और गलियों को बैरिकेडिंग लगाकर पूरी तरह बंद कर दिया गया है. फिरोजशाह रोड, बाराखंबा रोड, कनॉट प्लेस और जंतर-मंतर की ओर जाने वाले अन्य रास्तों पर वाहनों और आम लोगों की आवाजाही रोक दी गई है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement