scorecardresearch
 
Advertisement

उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य ने पति पर दर्ज कराई FIR, रोते हुए बयां किया दर्द

उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य ने पति पर दर्ज कराई FIR, रोते हुए बयां किया दर्द

उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ घरेलू हिंसा और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है. उन्होंने देहरादून के कैंट थाने में कई गंभीर धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है. इसके साथ ही रेखा आर्या ने एक भावुक वीडियो भी साझा किया, जिसमें वे रोती हुई नजर आ रही हैं और अपना दर्द बयां कर रही हैं. वीडियो में मंत्री ने कहा कि ईमानदारी और नेकी से काम करने के बावजूद उन्हें इस तरह की मानसिक और शारीरिक पीड़ा सहनी पड़ रही है. उन्होंने सभी महिलाओं से अपील की कि वे किसी भी तरह के अत्याचार या घरेलू हिंसा के खिलाफ चुप न रहें और खुलकर अपनी आवाज उठाएं.

Advertisement
Advertisement