scorecardresearch
 
Advertisement
ऑटो न्यूज़

Audi Q3: हेडलाइट से सड़क पर मिलेगी सेफ्टी फीचर्स की जानकारी, भारत में धांसू SUV लॉन्च

Audi Q3 Launched in India
  • 1/16

जर्मनी की प्रमुख लग्जरी कार निर्माता कंपनी ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी मशहूर एसयूवी Audi Q3 के नए अवतार को लॉन्च किया है. आकर्षक लुक और दमदार इंजन से लैस इस एसयूवी की शुरुआती कीमत 51.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है. नई जनरेशन वाली इस SUV में पहले के मुकाबले ज्यादा बेहतर डिजाइन, मॉडर्न टेक्नोलॉजी और कई नए फीचर्स दिए गए हैं. (Photo: ITG)

Audi Q3
  • 2/16

खास बात यह है कि नई Q3 में कंपनी ने पेट्रोल इंजन के साथ ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम भी दिया है, जो इसे अपने कई कम्पटीटर्स से अलग बनाता है. नई Audi Q3 को दो वेरिएंट Nova और Zenith में पेश किया गया है, हालांकि फिलहाल कंपनी ने केवल Nova यानी बेस वेरिएंट की कीमत का खुलासा किया है. SUV की असेंबलिंग महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर स्थित कंपनी के प्लांट में की जा रही है और इसकी डिलीवरी भी शुरू हो गई है. (Photo: ITG)
 

Audi Q3
  • 3/16

कैसी है नई Audi Q3

नई जनरेशन के हिसाब से एक्सटीरियर में बड़े बदलाव किए गए हैं. इसके फ्रंट में स्प्लिट-स्टाइल हेडलाइट्स दी गई हैं. ऊपर की तरफ LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स (DRLs) मिलती हैं, जबकि बंपर पर डिजिटल मैट्रिक्स LED हेडलाइट्स लगाई गई हैं. इन हेडलाइट्स के साथ खास वॉशर सिस्टम भी दिए गए हैं, जो इन्हें साफ रखने में मदद करते हैं. (Photo: Audi India)

Advertisement
Audi Q3
  • 4/16

नई Q3 की लाइटिंग को भी खास तरीके से डिजाइन किया गया है. इसकी LED DRLs और हेडलाइट्स में अलग लाइटिंग स्टाइल मिलता है. कंपनी के मुताबिक, डिजिटल मैट्रिक्स LED हेडलाइट्स सड़क पर ADAS से जुड़ी जरूरी जानकारी भी दिखाएंगी. यानी ये एक प्रोजेक्टर की तरह काम करेंगी. इससे ड्राइवर को अहम जानकारी सीधे उसकी नजर के सामने मिलेगी. ऑडी का कहना है कि, इससे ड्राइविंग के दौरान सेफ्टी और भी बेहतर होगी. (Photo Audi India)

Audi Q3 Front
  • 5/16

SUV के फ्रंट में बड़ी हनीकॉम्ब पैटर्न वाली ग्रिल दी गई है. बंपर के निचले हिस्से में भी इसी तरह के डिजाइन वाले एयर इनटेक मिलते हैं, जो इसे स्पोर्टी लुक देते हैं. साइड प्रोफाइल की बात करें तो नई Audi Q3 में 18-इंच के अलॉय व्हील्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं. इनमें सेल्फ-सेंट्रिंग हबकैप मिलते हैं. इसके अलावा SUV में क्रोम विंडो लाइन, रूफ रेल्स और थोड़े उभरे हुए व्हील आर्च दिए गए हैं, जो इसके लुक को और स्पोर्टी बनाते हैं. (Photo: ITG)

Audi Q3 Rear
  • 6/16

पीछे की तरफ नई Q3 में स्प्लिट LED टेललाइट्स मिलती हैं. इनके निचले हिस्से को एक पतली लाइट बार से जोड़ा गया है. SUV के पिछले हिस्से पर Audi का लोगो भी रोशनी के साथ दिखाई देता है. इसके अलावा कंपनी ने इसमें रूफ-माउंटेड स्पॉयलर, रियर वाइपर और वॉशर भी दिया है. (Photo: ITG)
 

Audi Q3 Size
  • 7/16

SUV की साइज

एक प्रीमियम SUV के तौर पर Audi Q3 साइज काफी बेहतर है. इसकी लंबाई 4,531 मिमी, चौड़ाई 1,859 मिमी और ऊंचाई 1,601 मिमी है. इसमें 2,681 मिमी का व्हीलबेस दिया गया है. इसके अलावा 488 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जिसमें परिवार के साथ सफर के दौरान सामान रखने के लिए अच्छी जगह मिल सकती है. (Photo: ITG)

Audi Q3 Engine
  • 8/16

इंजन क्षमता

Audi Q3 में कंपनी ने 2.0-लीटर डायरेक्ट-इंजेक्शन टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया है. यह इंजन 204hp की पावर और 320Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसे 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है. यह गियरबॉक्स चारों पहियों तक पावर पहुंचाता है, यानी इसमें ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम मिलता है. (Photo: Audi India)

Audi Q3 Speed
  • 9/16

परफॉर्मेंस के मामले में भी ये एसयूवी काफी बेहतर है. कंपनी के दावे के मुताबिक, नई Audi Q3 महज 7.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है. इसकी टॉप स्पीड 229 किलोमीटर प्रति घंटा है. (Photo: Audi India)

Advertisement
Audi Q3 Dashboard
  • 10/16

शानदार केबिन

नई Audi Q3 का इंटीरियर भी पूरी तरह नया है. इसके डैशबोर्ड को मिनिमलिस्टिक डिजाइन दिया गया है, जिसमें दो डिजिटल स्क्रीन को कर्वी सेटअप में लगाया गया है. इसमें 12.8-इंच की इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन और 11.9-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलता है. ये दोनों स्क्रीन ड्राइवर को जरूरी जानकारी देने के साथ-साथ इंफोटेंमेंट के फीचर्स ऑपरेट करने की सुविधा देते हैं. (Photo: Audi India)

Audi Q3
  • 11/16

SUV में फोर-स्पोक वाला हेक्सागोनल स्टीयरिंग व्हील दिया गया है, जिसमें टच-सेंसिटिव कंट्रोल्स मिलते हैं. इसकी एक खास बात यह है कि स्टीयरिंग कॉलम के दाईं तरफ दिए गए स्टॉक का इस्तेमाल ड्राइव सिलेक्टर के तौर पर किया जा सकता है. वहीं, बाईं तरफ का स्टॉक हेडलाइट्स और टर्न इंडिकेटर्स को कंट्रोल करता है. (Photo: Audi India)

Audi Q3
  • 12/16

ड्राइव सिलेक्टर को स्टीयरिंग कॉलम पर देने से SUV के सेंटर कंसोल को ज्यादा क्लीन रखने में मदद मिलती है. इसमें वायरलेस फोन चार्जर, दो कपहोल्डर्स और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक दिया गया है. सेंटर कंसोल आगे बढ़कर फ्रंट पैसेंजर्स के लिए सेंटर आर्मरेस्ट भी बनाता है. (Photo: Audi India)

Audi Q3 Seat
  • 13/16

एसयूवी के सीटों पर लेदरेट अपहोल्स्ट्री दी गई है. आगे की दोनों सीटें पावर-एडजस्टेबल होने के साथ हीटिंग फीचर से लैस हैं. इसका मतलब है कि जरूरत पड़ने पर सीटों को इलेक्ट्रिक तरीके से एडजस्ट किया जा सकता है और ठंड के मौसम में उन्हें गर्म भी किया जा सकता है. (Photo: Audi India)
 

Audi Q3
  • 14/16

ड्राइवर की सीट में मेमोरी फंक्शन भी दिया गया है. यह फीचर पावर-एडजस्टेबल आउटसाइड रियरव्यू मिरर्स (ORVMs) के साथ आता है. इससे ड्राइवर अपनी पसंद के मुताबिक सीट और मिरर की सेटिंग सेव कर सकता है और जरूरत पड़ने पर दोबारा इस्तेमाल कर सकता है. (Photo: Audi India)
 

Audi Q3
  • 15/16

इस SUV में पार्क असिस्ट प्लस के साथ पार्किंग सिस्टम और रिवर्सिंग कैमरा भी मिलता है, जिससे तंग जगहों पर गाड़ी पार्क करना आसान होगा. इसके अलावा, इसमें इलेक्ट्रिक तरीके से खुलने और बंद होने वाला लगेज कंपार्टमेंट लिड दिया गया है. इसमें 488 लीटर का बूट स्पेस (डिग्गी) मिलता है. (Photo: Audi India)

Advertisement
Audi Q3
  • 16/16

केबिन में आगे और पीछे की सीटों पर बैठने वाले यात्रियों के लिए USB चार्जिंग पोर्ट दिए गए हैं. हालांकि, Zenith वेरिएंट में ज्यादा पावर कैपेसिटी वाले USB इंटरफेस मिलते हैं, जिससे डिवाइस चार्ज करने की सुविधा और बेहतर होगी. (Photo: Audi India)

Advertisement
Advertisement