scorecardresearch
 

नेपाल के रास्ते भारत आई थाई महिला गुरुग्राम में पकड़ी गई, मकान मालिक पर भी FIR

गुरुग्राम के नाथूपुर इलाके में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने एक थाई महिला को पकड़ा है, जिसके पासपोर्ट और वीजा की वैधता 28 मार्च 2021 को समाप्त हो गई थी. पूछताछ में उसने नेपाल के रास्ते भारत आने की बात कही. जांच में मकान मालिक की ओर से अनिवार्य सी-फॉर्म जमा नहीं किए जाने का भी पता चला. पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

Advertisement
X
पासपोर्ट-वीजा 2021 में हो चुके थे एक्सपायर.(Photo: Representational)
पासपोर्ट-वीजा 2021 में हो चुके थे एक्सपायर.(Photo: Representational)

हरियाणा के गुरुग्राम में मुख्यमंत्री फ्लाइंग स्क्वॉड ने एक थाई महिला को पकड़ा है, जिसके पासपोर्ट और वीजा की वैधता 28 मार्च 2021 को ही खत्म हो चुकी थी. जांच में सामने आया कि महिला नेपाल के रास्ते भारत में दाखिल हुई थी. अधिकारियों ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की. मामले में महिला के साथ उसे किराये पर कमरा देने वाले मकान मालिक के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है.

मुख्यमंत्री फ्लाइंग स्क्वॉड के अधिकारियों के मुताबिक, टीम ने गुरुवार शाम नाथूपुर इलाके में छापेमारी की. इस दौरान थाई नागरिक खानिथा थोंगथिप मिली. पूछताछ और दस्तावेजों की जांच में पता चला कि उसके पासपोर्ट और वीजा की वैधता समाप्त हो चुकी थी. अधिकारियों ने इस संबंध में आगे की जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें: गुरुग्राम की सोसायटियों में बिजली बिलों की 'मनमानी लूट' पर हंटर, CM सैनी ने दिए ऑडिट के आदेश

पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि वह नेपाल के रास्ते भारत आई थी. जांच में यह भी पता चला कि मकान मालिक बंटी चावला ने विदेशी नागरिक को अपने यहां ठहराया था, लेकिन उसके रहने की जानकारी देने के लिए अनिवार्य सी-फॉर्म जमा नहीं किया गया था.

मकान मालिक के खिलाफ FIR दर्ज

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में खानिथा थोंगथिप और मकान मालिक बंटी चावला के खिलाफ गुरुग्राम के सुशांत लोक थाने में एफआईआर दर्ज की गई है. दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 23(b) और आव्रजन एवं विदेशी नागरिक अधिनियम की धारा 8 के तहत कार्रवाई की गई है.

Advertisement

अधिकारियों ने बताया कि विदेशी नागरिक के दस्तावेजों की वैधता समाप्त होने और मकान मालिक की ओर से जरूरी औपचारिकताएं पूरी नहीं किए जाने से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है. फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement