scorecardresearch
 

विश्व कप की तैयारियों में जान फूंकने उतरेगी टीम इंडिया

लगातार हार के कारण टीम इंडिया की विश्व कप तैयारियों को करारा झटका लगा है और अब महेंद्र सिंह धोनी की टीम ट्राई सीरीज में सोमवार को यहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले करो या मरो वाले मैच में फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदें बरकरार रखकर क्रिकेट महाकुंभ की अपनी तैयारियों में भी जान फूंकने की कोशिश करेगा.

Advertisement
X
टीम इंडिया के कप्तान MS Dhoni
टीम इंडिया के कप्तान MS Dhoni

लगातार हार के कारण झटका लगा है और अब महेंद्र सिंह धोनी की टीम ट्राई सीरीज में सोमवार को यहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले करो या मरो वाले मैच में फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदें बरकरार रखकर क्रिकेट महाकुंभ की अपनी तैयारियों में भी जान फूंकने की कोशिश करेगा.

ऑस्ट्रेलिया ने अब तक तीन मैचों में तीन जीत दर्ज की है और वह एक फरवरी को पर्थ में होने वाले फाइनल के लिये पहले ही क्वालीफाई कर चुका है. ब्रिस्बेन में इंग्लैंड के हाथों करारी हार के बाद बड़े अंतर से जीतने होंगे. उसे इन दोनों मैचों में से किसी एक में बोनस अंक हासिल करने की भी जरूरत पड़ सकती है.

टीम इंडिया के लिये अच्छी खबर यह है कि इशांत शर्मा और रविंद्र जडेजा सोमवार के मैच के लिये उपलब्ध रहेंगे, लेकिन यह अभी तय नहीं है कि उन्हें अंतिम एकादश में चुना जाएगा या नहीं. विशेषकर जडेजा को जिनकी आउटफील्ड में क्षेत्ररक्षण की क्षमताओं पर अब भी संदेह है.

रोहित शर्मा घुटने के नीचे की नस में खिंचाव के कारण इस मैच में भी नहीं खेल पाएंगे. ऐसे में टीम इंडिया का बल्लेबाजी क्रम भी लगभग पहले जैसा ही रहेगा. अजिंक्य रहाणे फिर से शिखर धवन के साथ पारी का आगाज करेंगे जो फार्म में लौटने के लिये बेताब हैं. चर्चा संभवत: दो बिंदुओं को लेकर रहेगी. पहला यह कि क्या विराट कोहली पहले की तरह नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिये उतरेंगे. भारतीय टीम प्रबंधन के इस फैसले पर काफी चर्चा हुई है और कहा जा रहा है कि टीम के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज को बल्लेबाजी क्रम में ऊपर आना चाहिए.

Advertisement

- इनपुट भाषा

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement