scorecardresearch
 

फैक्ट चेक: नाना पाटेकर का ये वीडियो संदेश अभिजीत दिपके नहीं, फिल्म प्रोड्यूसर अभिजीत घोलप के लिए था

सोशल मीडिया पर नाना पाटेकर का एक वीडियो शेयर करते हुए कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि नाना का ये वीडियो मैसेज CJP के अभिजीत दिपके के लिए था. लेकिन असल में वो किसी और अभिजीत के बारे में बात कर रहे थे.

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
ये CJP फाउंडर अभिजीत दिपके के लिए दिवंगत नाना पाटेकर का वीडियो संदेश है, जिसमें नाना, दिपके से माफी मांगते नजर आ रहे हैं.
सोशल मीडिया यूजर्स
सच्चाई
इस वीडियो में नाना पाटेकर मराठी फिल्म प्रोड्यूसर अभिजीत घोलप के बारे में बात कर रहे थे, अभिजीत दिपके के बारे में नहीं.

जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बीच दिवंगत अभिनेता नाना पाटेकर का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इसमें वो किसी ‘अभिजीत’ नाम के शख्स से माफी मांगते हैं और इसके बाद मराठी में कुछ बोलते हैं. 

अब इस वीडियो को शेयर करते हुए कुछ लोग कह रहे हैं कि नाना पाटेकर का ये वीडियो संदेश कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके के लिए था. कहा जा रहा है कि किसी कार्यक्रम में शामिल न होने पर नाना ने अभिजीत दिपके से माफी मांगी थी.

वीडियो पर हाथ में संविधान लिए अभिजीत दिपके की तस्वीर लगी है. साथ ही, लिखा है कि वो दिपके के साथ जंतर मंतर पर होने वाले प्रदर्शन में आने वाले थे.

 

Nana Patekar

 

आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि इस वीडियो में नाना पाटेकर मराठी फिल्म प्रोड्यूसर अभिजीत घोलप के बारे में बात कर रहे थे, अभिजीत दिपके के बारे में नहीं.

 

कैसे पता लगाई सच्चाई?

वीडियो में नाना मराठी में बोलते हैं. गूगल के नोटबुक एलएम टूल से चेक करने पर पता चलता है कि वो वीडियो में एक इवेंट में शामिल न होने पर ‘अभिजीत’ से माफी मांगते हैं और खेद जताते हैं. वो ‘अभिजीत’ को संबोधित करते हुए कहते हैं, “फिल्म Deool में तुम्हारे साथ काम करके बहुत अच्छा लगा.”

 

'Deool' 2011 की एक मराठी फिल्म  है, जिसमें नाना ने बतौर एक्टर काम किया था. अभिजीत घोलप इस फिल्म के प्रोड्यूसर थे. जाहिर है कि नाना इस वीडियो में इनकी ही बात कर रहे थे. वीडियो में नाना ने इस फिल्म में काम कर चुकीं सोनाली कुलकर्णी की भी तारीफ की थी.

Advertisement

 

इस जानकारी की मदद से सर्च करने पर पता चला कि अभिजीत घोलप ने खुद 8 अक्टूबर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से नाना का ये वीडियो पोस्ट किया था. कैप्शन में उन्होंने लिखा था, “नाना NAFA मराठी फिल्म फेस्टिवल में नहीं आ पाए थे, और उन्होंने वादा किया था कि वो इस साल जरूर आएंगे. हम आपको बहुत मिस करेंगे.” वहीं फेसबुक पर उन्होंने लिखा, “नाना, आपका आना रह गया. अब हम सिर्फ इंतजार करते रहेंगे.”

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

अभिजीत घोलप ही NAFA यानी नॉर्थ अमेरिकन फिल्म एसोसिएशन के फाउंडर हैं (  https://northamericanfilmassociation.org/about/  ). नार्थ अमेरिका में मराठी फिल्मों के प्रसार के लिए उन्होंने इसकी शुरुआत की थी. अभिजीत घोलप के मुताबिक, NAFA शुरू करने का मकसद बेहतरीन कलाकारों, निर्देशकों, कोरियोग्राफर, गायकों, सिनेमाटोग्राफर्स और एडिटर्स को एक साथ लाना था, ताकि वो नॉर्थ अमेरिका की स्थानीय कहानियों और विषयों पर मराठी फिल्में, वेब सीरीज और डॉक्यूमेंट्री बना सकें.

यानी साफ है कि फिल्म प्रोड्यूसर अभिजीत घोलप के लिए नाना पाटेकर के वीडियो संदेश को अभिजीत दिपके से जोड़कर झूठ फैलाया जा रहा है.

---- समाप्त ----
Live TV

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement